Raipur Police Commissionerate : अलग-अलग जोन में चला अभियान, कॉम्बिंग गश्त और सरप्राइज़ चेकिंग

कमिश्नरेट रायपुर के 100 जवानों ने 200 से ज्यादा मकानों में किया औचक जांच, मध्य और उत्तर जोन स्तर पर पुलिस उपायुक्त श्रीमती दीपमाला कश्यप तथा तारकेश्वर पटेल के निर्देशन में पड़ताल

शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Police Commissionerate)रायपुर पुलिस कमिश्नरेट, डीसीपी उत्तर और मध्य ज़ोन के निर्देशन में कॉम्बिंग गश्त और सरप्राइज़ चेकिंग अभियान चलाया गया। कमिश्नरेट रायपुर के 100 जवानों ने 200 से ज्यादा मकानों में औचक जांच किया। मध्य और उत्तर जोन स्तर पर पुलिस उपायुक्त श्रीमती दीपमाला कश्यप तथा तारकेश्वर पटेल के निर्देशन में पड़ताल गई। इस पड़ताल और कार्रवाई का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (उत्तर ज़ोन) आकाश मरकाम एवं सहायक पुलिस आयुक्त (उत्तर ज़ोन) श्रीमती पूर्णिमा लामा सहायक पुलिस आयुक्त (सिविल लाइन) रमाकांत साहू के नेतृत्व में चलाया गया।

इसमें थाना तेलीबांधा और पुलिस लाइन के जवानों को तैनात किया गया। पुलिस की टीमों ने अलग-अलग हिस्सों में पहुंचकर घर-घर दस्तक दी और रहने वाले लोगों का सत्यापन किया। इसी तरह उत्तर जोन में भी अफसरों ने गश्त की। कार्रवाई के दौरान किरायेदारों, घरेलू सहायकों और बाहरी व्यक्तियों से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई। पुलिस ने मकान मालिकों से भी जानकारी ली और रिकॉर्ड का मिलान किया। जिन स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली, वहां विशेष पूछताछ की गई। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में छिपे संदिग्ध लोगों की पहचान करना और अपराध की संभावनाओं पर अंकुश लगाना रहा।

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट मुस्तैद

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नियमित सत्यापन अभियान से चोरी, लूट, नशे के कारोबार और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने में मदद मिलती है। हाल के दिनों में शहर में हुई वारदातों को देखते हुए ऐसे अभियान और तेज किए जा रहे हैं। कमिश्नरेट रायपुर ने लोगों से अपील की है कि वे अपने यहां रहने वाले किरायेदारों, घरेलू सहायकों और अन्य बाहरी व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं। यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाने को सूचना दें। अफसरों का कहना है, कि इस तरह के सरप्राइज चेकिंग और सत्यापन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

एक वर्ष बाद भी निजी विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक केंद्रीकृत पोर्टल पर निर्णय के बाद भी अस्तित्व में नहीं है पोर्टल…

Continue reading
Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

महिला विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल से आसान हुई दिव्यांग बिसंभर यादव की जिंदगी, हादसे में विकलांग होने के बाद से ही आर्थिक और शारीरिक चुनौतियों से जूझ…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Rain Alert : धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां

Rain Alert : धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां

Chhattisgarh Number One In Water Conservation : जल संरक्षण में हम नंबर-1, हमारे 5 जिले भी टॉप 10 में…

Chhattisgarh Number One In Water Conservation : जल संरक्षण में हम नंबर-1, हमारे 5 जिले भी टॉप 10 में…

Group Captain Abhinandan Varthaman : अभिनंदन ने छोड़ दिया IAF, प्राइवेट एयरलाइन ज्वाइन करने की खबर

Group Captain Abhinandan Varthaman : अभिनंदन ने छोड़ दिया IAF, प्राइवेट एयरलाइन ज्वाइन करने की खबर