Government of Bihar : नितीश गए अब सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री

राजभवन में सरकार बनाने का दावा पेश, शपथ कल; सरकारी आवास पर डिप्टी CM लिखी नेमप्लेट ढकी गई

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Government of Bihar)बिहार राज्य की कमान अब सम्राट चौधरी के हाथों में आ गई है। बिहार से नितीश की रवानगी के बाद नए मुख्यमंत्री की तलाश जोर शोर से जारी थी। अब सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे और राजभवन में सरकार बनाने का दावा पेश किया जायेगा। संभवतया कल शपथ ग्रहण होने की उम्मीद है। सम्राट चौधरी के सरकारी आवास में डिप्टी CM लिखी नेमप्लेट ढक दी गई है।

आज नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया। वे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ एक ही गाड़ी से राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा। इस्तीफे के बाद उन्होंने X पर लिखा- ‘अब नई सरकार यहां का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा, बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।’

ऐसे चली बिहार CM इन वेटिंग बनने की घटना

– सुबह 9 बजेः नीतीश कुमार से मिलने जदयू के टॉप लीडर्स संजय झा, ललन सिंह, विजय चौधरी CM आवास पहुंचे।
– सुबह 11 बजेः नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक हुई। कैबिनेट में सीएम के धन्यवाद प्रस्ताव पर मुहर लगी।
– दोपहर करीब 2.30 बजेः नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले नितिन नवीन समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेता सीएम हाउस पहुंचे।
– दोपहर 3.15 बजेः CM नीतीश राजभवन पहुंचे और राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंपा।
– 3ः24 बजेः नीतीश ने पोस्ट किया- मैंने इस्तीफा दे दिया है। अब नई सरकार बिहार का काम देखेगी। मेरा मार्गदर्शन रहेगा।
– 3ः30 बजेः नीतीश के इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी, शिवराज सिंह दफ्तर पहुंचे और बीजेपी विधायक दल की बैठक में शामिल हुए।
– शाम 4 बजेः बैठक में सम्राट को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

गांव-गांव में सौम्य मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनचौपाल, लौटी बस्तर की मुस्कान…’सुशासन तिहार’ शहर सत्ता/रायपुर। (Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar)भाजपा की डबल इंजिन की सरकार ने छत्तीसगढ़ खासकर बस्तर…

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक ली, 6 जिलों में रेडी टू ईट निर्माण एवं वितरण कार्य से जुड़ी समूह की दीदियों से जानीं समस्याएं, दिए अफसरों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’

Chief Minister Vishnu Deo Sai Cabinet : तीन अहम फैसले…एसएससी अब राज्य के जीएडी विभाग के अधीन

Chief Minister Vishnu Deo Sai Cabinet : तीन अहम फैसले…एसएससी अब राज्य के जीएडी विभाग के अधीन