Minister of Women & Child Development : मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने समीक्षा बैठक में मातहत अफसरों को दीं ये हिदायत…

वार्षिक व्यय विवरण एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक में कहा; त्रैमासिक कार्यक्रम के साथ जिला कार्यक्रम अधिकारियों को हर 15 दिन में व्यय की समीक्षा जिले स्तर पर करके मासिक रिपोर्ट रिपोर्ट दें जिम्मेदार

शहर सत्ता/रायपुर। (Minister of Women & Child Development)महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े द्वारा मंत्रालय, महानदी भवन में वित्तीय वर्ष 2025-26 के वार्षिक व्यय विवरण एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के मुख्य बिंदु में महिला मंत्री श्रीमती रजवाड़े बजट उपयोग की समीक्षा करते हुए मातहत अधिकारीयों मंत्री को आवंटित कुल बजट में 89% राशि व्यय होने पर संतोष जताया तथा निर्देश दिए कि सभी जिलों में स्वीकृत राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित किया जाए। विशेषकर सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को हर 15 दिन में व्यय की समीक्षा जिले स्तर पर करते हुए मासिक रिपोर्ट भेजने के निर्देश। इस प्रकार की समीक्षा राज्य स्तर पर त्रैमासिक करने पर जोर दिया है।

छत्तीसगढ़ देश में अव्वल

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन में और सार्थक पहल करने हेतु सुझाव दिया गया कि राज्य के सभी जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और अस्पतालों में इस योजना के प्रचार प्रसार हेतु कार्य किया जाए जिससे राज्य के सभी पात्र गर्भवती माता को इसका लाभ मिल सके। वित्तीय वर्ष में योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु महिला बाल विकास विभाग के संबंध अधिकारियों को मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े द्वारा शाबाशी दी गई। उल्लेखनीय है कि इस योजना के क्रियान्वयन में महिला बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ देश में पहले स्थान पर रहा था।

मुख्य योजनाओं की प्रगति और समीक्षा

– महतारी वंदन योजना: लाभार्थी महिलाओं को समय पर किस्त भुगतान की समीक्षा की गई। शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने पर जोर।
– सक्षम आंगनबाड़ी के तहत केंद्रों के उन्नयन कार्य की भौतिक व वित्तीय प्रगति जांची गई।सभी कार्य गुणवत्ता पूर्व तरीके से 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश।
– पोषण अभियान: गंभीर कुपोषित बच्चों की संख्या में कमी लाने हेतु ‘पोषण ट्रैकर’ में रियल टाइम डेटा एंट्री सुनिश्चित करने कहा गया।

मंत्री के निर्देश

– बजट का प्रावधानित हिस्सा सीधे लाभार्थी मूलक योजनाओं पर खर्च हो, यह सुनिश्चित करें।
– फील्ड विजिट बढ़ाएं, केवल कागजों पर नहीं, जमीनी हकीकत देखें।
– महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों के विपणन हेतु विशेष कैंप लगाने के निर्देश।

पारदर्शिता पर जोर

भारत सरकार से वित पोषित योजनाओं पर समय रहते मंत्रालय महिला एवं बाल विकास,नई दिल्ली से समन्वय स्थापित कर अनुदान प्राप्त करने हेतु समयबद्ध तरीके से काम करने हेतु निर्देशित किया। मंत्री ने कहा कि “एक-एक रुपया महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए है। व्यय में पूरी पारदर्शिता रखी जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।” बैठक में संचालक, महिला एवं बाल विकास, सयुक्त संचालक, समस्त उपसंचालक एवं सहायक संचालक और मंत्रीजी के निज स्टाफ उपस्थित थे।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना के हितकारी अमर सिंह समेत उसके परिवार की जिंदगी हुई खुशनुमा शहर सत्ता/रायपुर। (Pradhan Mantri Awas Yojana)विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना…

Continue reading
Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

चन्नी खेमा लगातार विरोध कर रहा था और पंजाब में रैलियों के दौरान भूपेश बघेल गो बैक के नारे लगाए गए, दिल्ली मीटिंग में चन्नी गुट ने बघेल को हटाने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Rain Alert : धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां

Rain Alert : धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां