0 अमेरिकी अरबपति की बेटी की शादी में की शिरकत
शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Donald Trump’s Son Visits India)अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बेटा अमेरिकी अरबपति की बेटी की शादी में शिरकत करने भारत पहुंचे। ट्रंप के बेटे उदयपुर में रॉयल वेडिंग में शामिल हुए। उदयपुर में अमेरिकी अरबपति रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी वामसी गडिराजू से हुई। रिसेप्शन सिटी पैलेस में चल रहा है। जनाना महल में डीजे ब्लैक काॅफी के साथ हॉलीवुड सिंगर जेनिफर लोपेज ने परफॉर्मेंस दी।

सुबह 10 से 11 बजे तक होटल लीला और लेक पैलेस से नाव के रास्ते सभी मेहमानों को जग मंदिर लाया गया था। अमेरिकी बिजनेसमैन की बेटी की शादी के फंक्शन 21 नवंबर से उदयपुर में चल रहे हैं। शादी का मुख्य फंक्शन जग मंदिर पैलेस में हुआ। हालांकि, बारात की परंपरा शनिवार को निभाई गई थी। इसमें दूल्हे जयपुर के हाथी बाबू पर बैठकर निकले थे।

इससे पहले पिछोला झील के बीच जग मंदिर में रविवार दोपहर शादी हुई थी। जग मंदिर पैलेस में दक्षिण भारत में होने वाले हिंदू रीति-रिवाज से अनुसार शादी से जुड़ी रस्में हुई थीं। इस शादी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ट्रंप जूनियर वाइट जोधपुरी सूट पहनकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे थे।








