Raipur-Rajim MEMU Train : राजिम से अब राजधानी रायपुर का आरामदायक सफर हुआ सस्ता

रायपुर-राजिम मेमू ट्रेन को CM विष्णु देव साय ने दिखाई हरी झंडी, रोज 3 फेरे लगाएगी; 15 रुपए किराया , बस में लगते हैं 60 रुपए

शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur-Rajim MEMU Train)छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी लगातार बेहतर हो रही हैै। इसी क्रम में गुरुवार को रायपुर से राजिम के बीच मेमू ट्रेन का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रायपुर-राजिम ट्रेन सीबीडी, अभनपुर और मंदिर हसौद होकर चलेगी। इस ट्रेन के शुरू होने से रेल परिवहन को और मजबूत करेंगी, जिससे यात्री एवं माल परिवहन के बढ़ने से रेल राजस्व में बढ़ोतरी होगी, रायपुर और राजिम के बीच 3 मेमू ट्रेन चलेगी। राजिम से रायपुर के बीच किराया 15 रुपए और रायपुर से अभनपुर का मात्र 10 रुपए है। मेमू ट्रेन के चलने से अभनपुर से होते राजधानी रायपुर आने वाले वाले यात्रियों के समय की बचत होगी।

छत्तीसगढ़ के प्रयाग का बढ़ेगा पर्यटन

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई रेल सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। इससे रायपुर से राजिम के पवित्र स्थलों तक पहुंचने में सहूलियत होगी, खासकर कुंभ मेला जैसे त्योहारों के दौरान, जब भीड़ बढ़ जाती है। इसके साथ ही राजधानी की सड़कों पर भी भीड़ कम कम होगी, सुरक्षा बढ़ेगी। इससे दुर्घटनाएं कम होंगी।

छात्रों, यातायात और राजस्व को लाभ

सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी के मुताबिक lरेलवे अधिकारियों के मुताबिक, रायपुर से राजिम रोजाना 2 हजार लोग यात्रा करते हैं। इस इलाके के ढाई लाख लोगों को इसका लाभ मिलेगा। ट्रेन के शुरू होने से उन्हें राहत मिलेगी। यह रेलवे प्रोजेक्ट 1500 करोड़ का है। खासकर स्कूल-कॉलेज स्टूडेंट्स को रोजाना रायपुर जाना पड़ता है। वर्तमान में बस से 120 रुपए आने और जाने में लगता है। अब ऐसा है कि 30 रुपए में आना जाना कर सकेंगे।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना के हितकारी अमर सिंह समेत उसके परिवार की जिंदगी हुई खुशनुमा शहर सत्ता/रायपुर। (Pradhan Mantri Awas Yojana)विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना…

Continue reading
Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

एक वर्ष बाद भी निजी विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक केंद्रीकृत पोर्टल पर निर्णय के बाद भी अस्तित्व में नहीं है पोर्टल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

Shaharsatta (07 Sep to 13 Sep 2026)

Shaharsatta (07 Sep to 13 Sep 2026)

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?