Congress’s Teeja-Pora Festival : तीजा-पोरा महोत्सव के बहाने सियासी दुश्मनों को संदेश कका अभी जिंदा है..

ED कार्यालय के करीब सुभाष स्टफियम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा किया गया भव्य तीजा-पोरा महोत्सव का आयोजन

शहर सत्ता/रायपुर। (Congress’s Teeja-Pora Festival)ठेठ छत्तीसगढ़िया होने का एक और करारा जवाब कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सियासी दुश्मनों को दिया है। छत्तीसगढ़ का परंपरागत तीजा-पोरा किसी भी शासकीय मंत्रियों के आयोजन की तुलना में भूपेश बघेल के तीजा-पोरा महोत्सव के कार्यक्रम के सामने फीका और बदरंग हो गया। सियासी गलियारे में दाऊ जी ने एक स्पष्ट संदेश अपने विरोधियों को दे दिया है कि वो अब भी प्रदेश कांग्रेस की राजनीति का केंद्र हैं। आयोजन भी उन्होंने अपने जन्मदिन में ऐन ईडी कार्यालय के पास करवाकर जता दिया है कि वो हारे नहीं हैं।

(Congress’s Teeja-Pora Festival)कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी तीजा-पोरा महोत्सव का आयोजन किया। इस वर्ष का आयोजन सुभाष स्टेडियम में किया गया, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से बड़ी संख्या में बहनें तीजा महोत्सव में शामिल होने पहुंची थी। महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव नेट्टा डिसूजा और कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती रागिनी नायक भी तीजा महोत्सव में शामिल होने आई थी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विधायक गण, कांग्रेस के पदाधिकारी और नेता गण तथा कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

(Congress’s Teeja-Pora Festival)तीजा महोत्सव के साथ 23 अगस्त को श्री भूपेश बघेल का जन्मदिन भी होने के कारण प्रदेश भर से कांग्रेसजन और आम लोग बधाई और शुभकामना देने पहुंचे थे। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा से जुड़ा त्योहार है। इसमें सभी लोग हिस्सा लेते हैं और

भूपेश बघेल बोले सुशासन नहीं कुशासन

तीन दिन बाद तीज है, इसलिए पूरे प्रदेश से हमारी बेटियां, बहुएं, बहनें, सभी तीज मिलन कार्यक्रम में आई हैं। यह आयोजन संस्कृति, परंपरा के साथ-साथ भावनात्मक भी है। तीजा-पोरा की सभी को बधाई और शुभकामनाएं। छत्तीसगढ़ में हर त्योहार प्रकृति से जुड़ा हुआ है। पोरा हमारे गौवंश से जुड़ा हुआ है। विष्णु देव सरकार में आज गौवंश खतरे में हैं, इस सरकार में गौ तस्करी बढ़ी है। सड़कों पर मवेशी मारे जा रहे हैं, जान-माल का नुकसान हो रहा है, और इसके लिए विष्णु देव सरकार जिम्मेदार है।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

खड़गे बोले- युवा रिपोर्ट कार्ड लेकर खड़ा, पीएम आउट ऑफ रीच; नाकामी छिपाने के लिए जुमले लाए, कभी ‘नाराज फूफा’ तो कभी ‘दिमागी नक्सल’ जैसी बातें कही शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क।…

Continue reading
Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना के हितकारी अमर सिंह समेत उसके परिवार की जिंदगी हुई खुशनुमा शहर सत्ता/रायपुर। (Pradhan Mantri Awas Yojana)विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी