Discussion On Operation Sindoor : CM साय बोले PM की कुशल रणनीति, कांग्रेस ने कहा हुई बदनामी

0 विधानसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष-विपक्ष में अभिनंदन प्रस्ताव पर तकरार

शहर सत्ता/रायपुर। (Discussion On Operation Sindoor)CMविष्णु देव साय ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कुशल रणनीति और नेतृत्व क्षमता को पूरे देश ने देखा है। यह केवल एक मिशन नहीं था, बल्कि भारत की ताकत, संकल्प और वैश्विक नेतृत्व क्षमता का जीवंत प्रमाण है। विधानसभा में मंगलवार को सरकार की तरफ से सेना की वीरता और साहस के साथ ही प्रधानमंत्री की रणनीतिक दक्षता के प्रदर्शन पर अभिनंदन प्रस्ताव पेश किया गया। संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने प्रस्ताव प्रस्तुत किया। चर्चा की शुरुआत भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने की।

(Discussion On Operation Sindoor)सदन में प्रस्ताव पारित, विपक्ष​ ने किया बहिष्कार, महंत बोले- हम लोगों को बार-बार उकसाया जा रहा है। कांग्रेस विधायक लहरिया बोले- ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश की बदनामी हो रही है। कांग्रेस के विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश की बदनामी हो रही है। उनके इस बयान पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने कड़ी आपत्ति जताई। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय सेना ने पाकिस्तान को ध्वस्त करने की जो बात कही थी, यह ऐतिहासिक कदम है।

अजय और अमर ने यह कहा

चंद्राकर ने कहा कि सदन में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। विपक्ष की पसंद के आधार पर नहीं बोलूंगा। चर्चा में किरण देव, धर्मजीत सिंह, धरमलाल कौशिक और अमर अग्रवाल ने हिस्सा लिया। अजय चंद्राकर ने कहा कि(Discussion On Operation Sindoor)छत्तीसगढ़ विधानसभा साबित करने जा रहा है कि राष्ट्रीय विषयों से भी छत्तीसगढ़ का सरोकार है। इस बीच उन्होंने देश में पूर्ववर्ती सरकारों के समय में हुई लड़ा‍इयों और देश के तत्कालीन नेतृत्व द्वारा उठाए गए कदमों का भी उल्लेख किया।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

गांव-गांव में सौम्य मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनचौपाल, लौटी बस्तर की मुस्कान…’सुशासन तिहार’ शहर सत्ता/रायपुर। (Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar)भाजपा की डबल इंजिन की सरकार ने छत्तीसगढ़ खासकर बस्तर…

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

स्वयं सहायता समूहों से जुड़े ऋण के आवेदनों को प्रक्रियाओं में न उलझाया जाए। इन आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए, ताकि समूहों को समय पर वित्तीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Shaharsatta (08 June to 14 June 2026)

Shaharsatta (08 June to 14 June 2026)

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’