Swachh Survey Awards Ceremony : छत्तीसगढ़ के सात नगरीय निकायों को मिलेंगे राष्ट्रीय पुरस्कार

0 17 जुलाई को नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु करेंगी पुरस्कृत

शहर सत्ता/रायपुर। (Swachh Survey Awards Ceremony)राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय निकायों को प्रेसीडेन्ट्स अवार्ड प्रदान करेंगी। स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्यों के लिए बिलासपुर नगर निगम का तीन लाख से दस लाख तक आबादी (Big Cities) की शहरों की श्रेणी में, कुम्हारी नगर पालिका को 20 हजार से 50 हजार जनसंख्या तक (Small Cities) की श्रेणी में और बिल्हा नगर पंचायत को 20 हजार से कम आबादी (Very Small Cities) वाले शहरों की श्रेणी में इसके लिए चयनित किया गया है।

राज्य स्तर पर स्वच्छता में अच्छे कार्यों के लिए केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा रायपुर नगर निगम को मिनिस्टरियल अवार्ड (Ministerial Award) प्रदान किया जाएगा। नई दिल्ली में आगामी 17 जुलाई को आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह में राज्य के सात नगरीय निकायों को स्वच्छता के पैमानों पर खरे उतरने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ये पुरस्कार प्रदान करेंगी। केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल और केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू भी पुरस्कार समारोह में शामिल होंगे।

CM साय और डिप्टी CM साव ने दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने स्वच्छ सर्वेक्षण में राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चयनित सातों नगरीय निकायों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा स्थानीय निकायों द्वारा लगातार किए जा रहे कार्यों का यह सुपरिणाम है। आने वाले समय में राज्य के और भी नगरीय निकायों को स्वच्छता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त होंगे। शहरी सरकारों से लेकर राज्य और केंद्र की सरकार शहरों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधापूर्ण बनाने के लिए कई नवाचारों के साथ सतत काम कर रहे हैं।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies : प्रदेश की कानून व्यवस्था और CM नीतिश के राज्यसभा भेजे जाने पर कहा-

होली और ड्राय डे में भी प्रदेश में हत्या हो रही, घर मे घुस कर मार रहे, पुलिस की वर्दी फाड़ रहे गृह मंत्री को शर्म है तो इस्तीफा दे…

South East Central Railway : मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 6 मार्च से 7 मार्च तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक

नागपुर मंडल के (बोरतलाव-दरेकसा) एवं (गुदमा-गोंदिया) रेल खंड के मध्य RH गर्डर डी लॉन्चिंग कार्य के चलते रायपुर, दुर्ग, गोंदिया और डोंगरगढ़ मेमू ट्रेनें रद्द शहर सत्ता/रायपुर। (South East Central…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies : प्रदेश की कानून व्यवस्था और CM नीतिश के राज्यसभा भेजे जाने पर कहा-

Bhupesh Baghel’s jibe at BJP’s policies : प्रदेश की कानून व्यवस्था और CM नीतिश के राज्यसभा भेजे जाने पर कहा-

South East Central Railway : मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 6 मार्च से 7 मार्च तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक

South East Central Railway : मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, 6 मार्च से 7 मार्च तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक

Holi of Chhattisgarh Police : रायपुर पुलिस कमिश्नर ने गाया रंग बरसे…साहब संग पुलिसकर्मियों ने अलापा फाग राग

Holi of Chhattisgarh Police : रायपुर पुलिस कमिश्नर ने गाया रंग बरसे…साहब संग पुलिसकर्मियों ने अलापा फाग राग

Jain community of Chhattisgarh : 33 दिनों की जागृत संथारा साधना कर तेरापंथ के लिए स्वर्णिम इतिहास बने मीठालाल जी गादिया

Jain community of Chhattisgarh : 33 दिनों की जागृत संथारा साधना कर तेरापंथ के लिए स्वर्णिम इतिहास बने मीठालाल जी गादिया

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं