India’s Warlike Response : पाकिस्तान के 4 एयरबेस और आतंकी लॉन्चपैड पूरी तरह तबाह

0 PAK के रहीमयार खान समेत 4 एयरबेस पर भारत का हमला, जम्मू शहर में PAK का हवाई हमला जारी, राजौरी के प्रशासनिक अफसर समेत 5 लोगों की गोलाबारी में मौत

शहर सत्ता/नई दिल्ली। पाकिस्तान को भारत ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए उसके 4 एयरबेस और आतंकी पोस्ट के अलावा लॉन्चपैड को बुरी तरह से तहस-नहस कर दिया है। आतंकिस्तान(पाक)भी जम्मू शहर में शनिवार की रात को हवाई हमला जारी रखा था। पाकिस्तान ने शुक्रवार को रात 7.47 से रात 10.57 के बीच पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के 26 शहरों में 550 से ज्यादा ड्रोन दागे। इस हमले को आर्मी ने नाकाम कर दिया।

न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। इसके अलावा जवाबी कार्रवाई में भारत ने जम्मू के पास पाकिस्तानी पोस्ट और आतंकी लॉन्च पैड तबाह कर दिए। ड्रोन यहीं से दागे जा रहे थे। राजौरी के प्रशासनिक अफसर समेत 5 लोगों की गोलाबारी में मौत हो गई। भारतीय विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय आज सुबह 10:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इसमें भारतीय ऑपरेशंस की जानकारी दी जा सकती है। भारत के मिसाइल हमले में मुरीद चकवाल, सोरकोट, और नूर खान एयरबेस प्रमुख रूप से निशाना बने हैं और इन्हें भारी नुकसान पहुंचा है।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Big Breaking News : तिब्बत में 7 तीव्रता का ज़लज़ला, 16 मौतें, 32 घायल

10 किमी गहराई में था भूकंप का केंद्र, पाकिस्तान-अफगानिस्तान में भी झटके शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Big Breaking News)तिब्बत में 7 तीव्रता का भूकंप आया है। भारतीय समयानुसार गुरुवार रात 8:03…

Continue reading
Commotion on A flight : एअर इंडिया की फ्लाइट में भारतीय यात्री का हंगामा

बैंकॉक से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट लौटी, 45 मिनट बाद मुंबई के लिए उड़ान भरी शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Commotion on A flight)बैंकॉक से मुंबई आ रही एअर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Big Breaking News : तिब्बत में 7 तीव्रता का ज़लज़ला, 16 मौतें, 32 घायल

Big Breaking News : तिब्बत में 7 तीव्रता का ज़लज़ला, 16 मौतें, 32 घायल

Raipur Police Made An Arrest : पुलिस से बेख़ौफ़ युवक चाकू लहराकर लोगों को डराते हुए गिरफ्तार

Raipur Police Made An Arrest : पुलिस से बेख़ौफ़ युवक चाकू लहराकर लोगों को डराते हुए गिरफ्तार

Anti-Narcotics Task Force : नशे की 2100 नाइट्राजेपम टैबलेट के साथ आरोपी युवक गिरफ्तार

Anti-Narcotics Task Force : नशे की 2100 नाइट्राजेपम टैबलेट के साथ आरोपी युवक गिरफ्तार

Commotion on A flight : एअर इंडिया की फ्लाइट में भारतीय यात्री का हंगामा

Commotion on A flight : एअर इंडिया की फ्लाइट में भारतीय यात्री का हंगामा

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

Message from CM Vishnu Deo Sai : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व

Message from CM Vishnu Deo Sai : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व