The gamble to make Dilesh shine backfired?दिलेश साहू को चमकाने का दांव पड़ा उल्टा ? अमलेश के ‘गुईंया 2’

शहरसात्ता /रायपुर/Chattisgarh cinema 

The gamble to make Dilesh shahu backfired? दिलेश साहू को चमकाने का दांव पड़ा उल्टा?

 

रायपुर के श्याम सिनेमा सहित प्रदेश के अन्य सिनेमाघरों में छत्तीसगढ़ी फिल्म “गुईंया 2” का प्रदर्शन जारी है। जहां पहले भाग “गुईंया” में अमलेश नागेश ने अपनी दमदार भूमिका से दर्शकों को प्रभावित किया था, वहीं इस बार निर्देशन की कमान खुद संभालते हुए उन्होंने दिलेश साहू को फिल्म का नया चेहरा बनाया है। हालांकि, दिलेश साहू का अभिनय दर्शकों के बीच कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सका, जिससे सोशल मीडिया पर भी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Oplus_16908288

फिल्म की कहानी एक बार फिर गांव में नशे की समस्या और बदले की भावना के इर्द-गिर्द घूमती है। लेकिन एक्शन सीन को ज्यादा तरजीह देने के चलते कहानी में दम और दिशा दोनों की कमी साफ नजर आती है। संपादन और पटकथा भी कमजोर रही, जिससे फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ गई। प्रकाश अवस्थी, जीत शर्मा और अनिकृति चौहान जैसे कलाकारों की मौजूदगी के बावजूद उनका योगदान केवल अतिथि भूमिका जैसा महसूस हुआ।

Oplus_16908288

गीत-संगीत के मोर्चे पर भी फिल्म ने दर्शकों को निराश किया। पहले भाग का हिट गाना “काने के बाली” ही इस बार भी थोड़ी पहचान बना पाया, जबकि बाकी गाने दर्शकों को बांधने में असफल रहे। हालांकि सिनेमाटोग्राफी अच्छी रही लेकिन निर्देशन और प्रस्तुतिकरण में कसावट की कमी नजर आई।

कुल मिलाकर, “गुईंया 2” दिलेश साहू को स्थापित करने की कोशिश के तौर पर देखी जा रही है, लेकिन फिलहाल यह दांव कुछ कमजोर साबित होता दिख रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कितनी लंबी पारी खेल पाती है।

pooran kiri

जन्म तारीख 9 जनवरी 1980 को चारामा जिला कांकेर में हुआ। छत्तीसगढ़ी फिल्मों से लेकर बॉलीवुड और कई चैनलों में अभिनय कर चुके हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया स्टैंडर्ड वर्ल्ड वाच न्यूज चैनल में सीनियर क्रिएटिव हेड समेत वीडियो एडिटर भी रहे। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर कला समीक्षक कार्यरत है और सफल अभिनेता भी हैं। Actor, author, journalist

Related Posts

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना के हितकारी अमर सिंह समेत उसके परिवार की जिंदगी हुई खुशनुमा शहर सत्ता/रायपुर। (Pradhan Mantri Awas Yojana)विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना…

Continue reading
Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

एक वर्ष बाद भी निजी विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक केंद्रीकृत पोर्टल पर निर्णय के बाद भी अस्तित्व में नहीं है पोर्टल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

Shaharsatta (07 Sep to 13 Sep 2026)

Shaharsatta (07 Sep to 13 Sep 2026)

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?