Transfer Of IAS Officers In Chhattisgarh : IAS यशवंत कुमार समेत 4 IAS को नई जिम्मेदारी

0 जेल विभाग में भी बदलाव, रीना बाबा कंगाले की मंत्रालय में वापसी, योगेश क्षत्री रायपुर सेंट्रल जेल के नए अधीक्षक

शहर सत्ता/ रायपुर। Transfer Of IAS Officers In Chhattisgarh : राज्य शासन द्वारा एक बार फिर कुछ IAS के प्रभार बदलने का आदेश जारी किया है। IAS यशवंत कुमार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाए गए हैं। आईएएस रीना बाबा साहेब कंगाले की मंत्रालय में वापसी हुई है। उन्हें खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के सचिव पद पर पदस्थ किया गया है। इसके अलावा, एस प्रकाश को संसदीय कार्य विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

छत्तीसगढ़ के जेल विभाग में भी फेरबदल किए गए हैं। जिसमें रायपुर समेत अलग-अलग जिलों के जेलों में पोस्टेड अधीक्षक, प्रभारी अधीक्षक के ट्रांसफर की लिस्ट जारी हुई है। जेल विभाग में किए गए फेरबदल के तहत अंबिकापुर सेंट्रल जेल के अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री को रायपुर सेंट्रल जेल की अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व अधीक्षक अमित शांडिल्य को प्रमोट करते हुए AIG जेल का दायित्व सौंपा गया है।

जिले स्तर पर हुए बदलाव के तहत अक्षय सिंह राजपूत, जो अब तक राजनांदगांव जिला जेल अधीक्षक थे, उन्हें अंबिकापुर सेंट्रल जेल का प्रभारी अधीक्षक बनाया गया है। महासमुंद जिला जेल के उप जेल अधीक्षक उत्तम कुमार पटेल को राजनांदगांव स्थानांतरित किया गया है। उन्हें राजनांदगांव जिला जेल का प्रभारी अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। दुर्ग सेंट्रल जेल के उप जेल अधीक्षक श्यामलाल ठाकुर को जशपुर जिला का प्रभारी जेल अधीक्षक नियुक्त किया गया है। रायपुर सेंट्रल जेल के उप जेल अधीक्षक मोखनाथ प्रधान का जशपुर तबादला निरस्त कर दिया गया है।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की मुलाकात; केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर जगी उम्मीद शहर सत्ता/रायपुर न्यूज़ डेस्क। (Mahanadi Water Dispute)केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य…

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट की बैठक; राज्य में उर्वरक उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मंत्रियों की उप समिति बनेगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Monsoon Session of the Lok Sabha : लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

Monsoon Session of the Lok Sabha :  लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा