Government of Chhattisgarh : आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चो को संस्कार परक शिक्षा का प्रयास

आंगनबाड़ी केंद्रों में संस्कार परक शिक्षा” की आवश्यकता और स्वरूप पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े ने रखा विचार

शहर सत्ता/रायपुर। (Government of Chhattisgarh)महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े ने अपने निवास कार्यालय में राज्य शैक्षणिक अनुसंधान केंद्र के ईसीसीई के राज्य स्तरीय रिसोर्स पर्सन और विभागीय अधिकारियों के साथ प्रदेश के 52518 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चो को संस्कार परक शिक्षा प्रदान करने हेतु पहल करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि बच्चे का पहला विद्यालय उसका घर और आंगनबाड़ी होता है। 3 से 6 वर्ष की आयु में बच्चा सबसे ज्यादा सीखता है। इसी उम्र में दिए गए संस्कार जीवन भर साथ रहते हैं। इसलिए आंगनबाड़ी केवल पोषण और पूर्व-प्राथमिक शिक्षा का केंद्र न होकर ‘संस्कार निर्माण की पाठशाला’ भी बननी चाहिए। संस्कार परक शिक्षा का मतलब है बच्चों में शुरू से ही अच्छे गुण, आदतें और भारतीय मूल्यों का बीजारोपण करना। जैसे; बड़ों का सम्मान, सच बोलना, मिल-बांटकर खाना, सफाई रखना, प्रकृति से प्रेम और ‘धन्यवाद-क्षमा’ जैसे शब्दों का उपयोग। आंगनबाड़ी में इसे कैसे लागू करें इस विषय पर श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े ने कुछ टिप्स भी दिए।

मंत्री लक्ष्मी बोलीं दिन की शुरुआत प्रार्थना व योग से

“इतनी शक्ति हमें देना दाता…” जैसी सरल प्रार्थना, ताली वाले योग व प्राणायाम से एकाग्रता और अनुशासन आता है। कहानी व गीत के माध्यम से सीख: पंचतंत्र, दादी-नानी की कहानियाँ, कठपुतली से ईमानदारी, मेहनत, दया जैसे मूल्य समझाना। त्योहार और जयंतियाँ: दीवाली पर दीप बनाना, गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान, तीज-हरेली पर स्थानीय संस्कृति से जोड़ना। व्यवहारिक संस्कार: आने पर ‘नमस्ते’ करना, भोजन से पहले हाथ धुलना, प्रार्थना करना, भोजन बर्बाद न करना। श्रम व प्रकृति प्रेम: केंद्र में छोटे पौधे लगाना, पानी देना, कागज के टुकड़े खुद उठाना – ‘अपना काम स्वयं करना’ सिखाना।

अभिभावक सहभागिता पर ध्यान देने की जरुरत

महीने में एक ‘संस्कार सभा’ रखकर माता-पिता को भी इन आदतों को घर पर दोहराने के लिए प्रेरित करना। इससे बच्चे में आत्मविश्वास, भाषा और सामाजिक गुणों का विकास होता है। कुपोषण के साथ-साथ ‘चरित्र का पोषण’ भी होता है। विद्यालय जाने पर बच्चा अनुशासित रहता है, सीखने की गति बढ़ती है। स्थानीय संस्कृति व भाषा जीवित रहती है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका यदि ‘दूसरी माँ’ की भूमिका में बच्चों को प्रेम से संस्कार दें, तो हम मजबूत नींव वाली पीढ़ी तैयार कर पाएंगे। पोषक आहार से शरीर बनता है, संस्कार परक शिक्षा से ‘संस्कारी नागरिक’ बनते हैं। वर्तमान सामाजिक परिवेश में जिस प्रकार से सामाजिक बुराइयों,अपराधों मानवीय मूल्यों और संबंधों में गिरावट आ रही है उसके लिए हर आंगनबाड़ी केंद्र को ‘संस्कार-केन्द्र’ के रूप में विकसित करना समय की मांग है।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना के हितकारी अमर सिंह समेत उसके परिवार की जिंदगी हुई खुशनुमा शहर सत्ता/रायपुर। (Pradhan Mantri Awas Yojana)विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना…

Continue reading
Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

एक वर्ष बाद भी निजी विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक केंद्रीकृत पोर्टल पर निर्णय के बाद भी अस्तित्व में नहीं है पोर्टल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Rain Alert : धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां

Rain Alert : धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां