Accident At Vedanta Power Plant : CM विष्णुदेव साय ने सक्ती हादसे की जांच के दिए आदेश

कमिश्नर बिलासपुर करेंगे जांच, मृतक श्रमिकों के परिजनों को 5 – 5 लाख रुपए और घायल हुए श्रमिकों को 50 – 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता

शहर सत्ता /रायपुर। (Accident At Vedanta Power Plant)सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुई दुर्घटना को लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक बताते हुए हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। उन्होंने मृतक श्रमिकों के परिजनों को 5 – 5 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है। साथ ही, हादसे में घायल हुए श्रमिकों को 50 – 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी, ताकि उन्हें तत्काल राहत और संबल मिल सके।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों के समुचित एवं निःशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने घटना की गंभीरता को देखते हुए कमिश्नर बिलासपुर को जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस हादसे के लिए जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरे मामले पर सतत निगरानी बनाए हुए है और राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बॉयलर ब्लास्ट हो गया। हादसे में 12 मजदूरों की मौत हो गई है। ASP पंकज पटेल ने इसकी पुष्टि की है। 4 मजदूरों की मौत मौके पर ही हो गई थी। वहीं 18 घायलों को रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल लाया गया, जहां 8 मजदूरों ने दम तोड़ दिया है। बाकी 10 घायलों की हालत गंभीर है। मजदूर 80% झुलस गए हैं। घटना डभरा थाना क्षेत्र की है। हादसे में 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे हैं। रायगढ़ के ही मेट्रो हॉस्पिटल में 3 घायलों का इलाज चल रहा है। 2 मजदूरों को अपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 6 गंभीर रूप से घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित सार्वजनिक निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति (पीपीपीएसी) की बैठक संपन्न; चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से…

Monsoon Session of the Lok Sabha : लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा; युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ, Startup India ने देश में नवाचार और उद्यमिता की नई संस्कृति विकसित की है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Monsoon Session of the Lok Sabha : लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

Monsoon Session of the Lok Sabha :  लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

Congress Protest Demonstration : दिल्ली में धरने पर बैठे भूपेश का एक जूता चोरी, विकास उपाध्याय रायपुर में किये प्रदर्शन

Congress Protest Demonstration : दिल्ली में धरने पर बैठे भूपेश का एक जूता चोरी, विकास उपाध्याय रायपुर में किये प्रदर्शन

Raipur District Administration : प्रोजेक्ट पाई-पाई के तहत वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Raipur District Administration : प्रोजेक्ट पाई-पाई के तहत वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Chhattisgarh State Power Generation Company : गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को मिली 5-स्टार रेटिंग

Chhattisgarh State Power Generation Company : गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को मिली 5-स्टार रेटिंग

Raipur District Administration : प्रोजेक्ट धड़कन के तहत अब तक 1 लाख 52 हजार से अधिक बच्चों की स्क्रीनिंग

Raipur District Administration : प्रोजेक्ट धड़कन के तहत अब तक 1 लाख 52 हजार से अधिक बच्चों की स्क्रीनिंग