PM Modi : नई ट्रेन चलते ही पब्लिक बोली ‘थैंक्यू वेरी मच मोदी जी’

ट्रेन से अब तेजी से आबाद होगा नवा-रायपुर

शहर सत्ता/रायपुर। PM Modi : नई मेमू ट्रेन जीपीएस सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे बायो टॉयलेट जैसी सुविधाओं से लैस है। तीन-फेज में मेमू यानि कि मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट ट्रेन की शुरुआत की गई है। ट्रेन के प्लेटफॉर्म से रवाना होने और नेक्स्ट स्टॉपेज में रुकते ही गाने पर महिलाओं ने डांस भी किया।

ट्रेन में सवार यात्रियों ने कहा कि, इस ट्रेन का सालों से इंतजार था। अब जाकर डिमांड पूरी हुई तो खुशी है। बिलासपुर में आयोजित सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई। ट्रेन में बैठे अभनपुर टू रायपुर के मेमू ट्रेन यात्रियों ने पटरियों पर ट्रेन के सरकते ही कहा ‘थैंक्यू वेरी मच मोदी जी।’

अभनपुर टू रायपुर ‘झलकियां’

अभनपुर टू रायपुर ‘झलकियां’

– रायपुर सासंद बृहमोहन अग्रवाल भी कार्यक्रम पहुंचे थे
– अभनपुर से रायपुर के लिए 10 रुपए में टिकट खरीदा गया
– हरी झंडी दिखते ही अभनपुर से ट्रेन रायपुर के लिए रवाना हुई
– अभनपुर से केंद्री सीबीडी और रायपुर होगा निर्धारित स्टॉपेज
– नई ट्रेन को देखने बुजुर्ग बच्चे और जवानों में खासा उत्साह था
– ट्रेन का सीबीडी स्टेशन में आतिशबाजी से स्वागत किया गया
– म्यूजिक सिस्टम लेकर आए यात्री, बच्चे बोले एक नंबर है ट्रेन
– अभनपुर से ज्यादातर लोग बिना टिकट लिए चढे़े
– ग्रामीण यात्री बोले सालों से था ट्रेन का इंतजार मोदी जी ने की डिमांड पूरी

इन खासियतों से लैस है नई ट्रेन

एयरोडायनामिक शेप, वातानुकूलित ट्रेन ड्राइवर केबिन से लैस हैं। ये ट्रेन दूसरी लोकल ट्रेन के मुकाबले कम ऊर्जा की खपत करती है। बाकि से बेहतर स्पीड-अप करने और ब्रेकिंग सिस्टम से लैस किया गया है। इसका रखरखाव कम लागत वाला और आसान है। यह ट्रेन पावर कंजप्शन में बेहतर है, अच्छी स्पीड पर जा सकती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में भी कई रेल सेक्शनों में थ्री-फेज मेमू ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

यात्रियों के लिए ट्रेन में सुविधा

– इसमें 325 यात्री सफर कर सकते हैं।
– सुंदर इंटीरियर, कुशन वाली सीटें, बड़ी खिड़कियां, स्लाइडिंग दरवाजे और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट
– यात्री सूचना प्रणाली के तहत डिस्प्ले स्क्रीन और लाउडस्पीकर हर कोच में लगाए गए हैं
– यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए सीसीटीवी से लैस है सभी कोच
– हर कोच में पर्यावरण-अनुकूल बायो-टॉयलेट्स हैं। पुरानी लोकल ट्रेन में टॉयलेट नहीं होते थे

अब तेजी से आबाद होगा नवा-रायपुर

– नवा-रायपुर में बसाहट को बढ़ावा देने में इस ट्रेन का अहम रोल है
– नया रायपुर, अभनपुर, रायपुर, और मंदिर हसौद के बीच मेमू ट्रेन सेवा शुरू होने से बड़ी राहत मिलेगी
– छत्तीसगढ़ राज्य मंत्रालय और सचिवालय जाने वाले यात्रियों के लिए सुरक्षित और किफायती
– ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी, आम जनता को लाभ होगा।
– माल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा
– औद्योगिक रेलवे मार्गों के कोयला, इस्पात और अन्य सामानों का परिवहन तेज़ और किफायती होगा

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की मुलाकात; केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर जगी उम्मीद शहर सत्ता/रायपुर न्यूज़ डेस्क। (Mahanadi Water Dispute)केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य…

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट की बैठक; राज्य में उर्वरक उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मंत्रियों की उप समिति बनेगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Monsoon Session of the Lok Sabha : लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

Monsoon Session of the Lok Sabha :  लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा