एक थी छुकछुकिया…. भूली-बिसरी यादें और सुनहरा उज्ज्वल भविष्य

छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश को बहुत कुछ साैगातें देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायपुर को एक यादगार सुविधाओं से लैस किया है। अभनपुर से रायपुर के बीच सर्वसुविधायुक्त नई मेमु ट्रेन अब पुराने और नए रायपुर के बीच नई ईबारत लिखेगी, इसके साथ ही एक पुरानी सुनहरी और ऐतिहासिक छुकछुकिया ट्रेन भी बरबस ही याद आ गई। तकरीबन 125 साल का इतिहास समेटे रायपुर से धमतरी के बीच चलने वाली पांच डब्बों की वह छुकछुकिया जहां पांच घंटो में मुसाफिरों को गंतव्य तक पहुंचाती थी, उसकी जगह आज अभनपुर से रायपुर और रायपुर से अभनपुर के बीच की यह दूरी महज चंद पलों में पूरी होगी। सुनहरी यादों और उज्ज्वल भविष्य का यह ट्रेनों का तानाबाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बदस्तूर जारी रखने के लिए ही छत्तीसगढ़ को रेल कनेक्टिविटि से जोड़ने की ठानी है।
रायपुर-धमतरी छोटी पटरी पर पांच डिब्बो की मेमु ट्रेन.

मेमु ट्रेन की यह तस्वीर ऐतिहासिक रायपुर-धमतरी रेलवे मार्ग की एक अनमोल स्मृति को संजोए हुए है। कभी इस मार्ग की जीवनरेखा रही मेमु ट्रेन अब इतिहास बन चुकी है। आज, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर से नवा रायपुर होते हुए अभनपुर के लिए अत्याधुनिक ट्रेन का उद्घाटन कर रहे हैं, तब यह दृश्य बीते दौर की याद दिलाता है। रायपुर-धमतरी रेलवे का सफर 1900 में शुरू हुआ था और इसने क्षेत्र की सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नैरो गेज रेलवे, जिसे छोटी लाइन भी कहा जाता था, अपनी संकरी पटरियों और विशिष्ट ट्रेनों के लिए जानी जाती थी। अब यह ऐतिहासिक मार्ग स्मृतियों में सिमट रहा है, लेकिन इसकी गूंज छत्तीसगढ़ के रेल इतिहास में हमेशा बनी रहेगी। एक समय था जब रायपुर-धमतरी नैरो गेज रेलवे क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था की रीढ़ की हड्डी थी। समय के साथ जब ब्रॉड गेज और आधुनिक रेलवे नेटवर्क का विस्तार हुआ, तो नैरो गेज ट्रेनों का संचालन धीरे-धीरे बंद कर दिया गया। आज इस ऐतिहासिक रेल मार्ग का अस्तित्व भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन यह ट्रेन और इससे जुड़ी यादें उन सभी यात्रियों और रेल प्रेमियों के मन में हमेशा जीवित रहेंगी।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Accident At Vedanta Power Plant : CM विष्णुदेव साय ने सक्ती हादसे की जांच के दिए आदेश

कमिश्नर बिलासपुर करेंगे जांच, मृतक श्रमिकों के परिजनों को 5 – 5 लाख रुपए और घायल हुए श्रमिकों को 50 – 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता शहर सत्ता /रायपुर।…

New List of Congress Ward Presidents Released : 19 बदले नामों के साथ संतुलन बनाने की कोशिश

पिछली सूची को पीसीसी ने किया था निरस्त,बिना मंजूरी जारी लिस्ट को बताया था अमान्य शहर सत्ता/रायपुर। (New List of Congress Ward Presidents Released)नई सूची में 19 नामों में बदलाव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Shaharsatta (20 April to 26 April 2026)

Shaharsatta (20 April to 26 April 2026)

Accident At Vedanta Power Plant : CM विष्णुदेव साय ने सक्ती हादसे की जांच के दिए आदेश

Accident At Vedanta Power Plant : CM विष्णुदेव साय ने सक्ती हादसे की जांच के दिए आदेश

Government of Bihar : नितीश गए अब सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री

Government of Bihar : नितीश गए अब सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री

Shaharsatta (13 April to 19 April 2026)

Shaharsatta (13 April to 19 April 2026)

New List of Congress Ward Presidents Released : 19 बदले नामों के साथ संतुलन बनाने की कोशिश

New List of Congress Ward Presidents Released : 19 बदले नामों के साथ संतुलन बनाने की कोशिश

Government of Chhattisgarh : आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चो को संस्कार परक शिक्षा का प्रयास

Government of Chhattisgarh : आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चो को संस्कार परक शिक्षा का प्रयास