पति प्रमोद संग मोपेट में बैठकर कलेक्ट्रेड पहुंची महापौर प्रत्याशी दीप्ती…दाखिल किया नामांकन

शहर सत्ता / रायपुर। सूबे की राजधानी रायपुर के नगर निगम के लिए कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने अपना नामांकन दाखिल किया। दीप्ती ने बग़ैर शक्ति प्रदर्शन के अपने पति प्रमोद दुबे के साथ स्कूटी से नामांकन दाखिल करने कलेक्टर कार्यालय पहुंची, जहाँ उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पार्टी पदाधिकारियों समेत चुनिंदा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में अपना पर्चा भरा। नामांकन दाखिले के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा रायपुर शहर ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े : Video : निकाय चुनाव की बैठक के बाद सांसद बृजमोहन ने पढ़ी कविता, कहा-हमारी केवल धार…

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने कहा कि आज स्कूटी से हेलमेट पहन के आने का उद्देश्य यही है कि हम लोगों को मैसेज दे रहे है कि लोग ट्रैफिक नियमों का पूरी जिम्मेदारी के साथ पालन करें। आज हमने नामांकन जमा किया है, अब मैं लोगों के बीच में भी जाऊंगी। किसी को किसी प्रकार की कोई समस्या हो सीधे मुझसे संपर्क कर सकते हैं, प्रदेश के तमाम नेताओं के आशीर्वाद के साथ हमने आज नामांकन जमा किया है, पूरी पार्टी मज़बूती के साथ चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। इसके पहले कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस भवन गांधी मैदान से रैली निकालने की योजना थी, जिसे स्थगित कर दिया गया। इधर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कार्यकर्ता इंतज़ार करते रहे।

Related Posts

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

खड़गे बोले- युवा रिपोर्ट कार्ड लेकर खड़ा, पीएम आउट ऑफ रीच; नाकामी छिपाने के लिए जुमले लाए, कभी ‘नाराज फूफा’ तो कभी ‘दिमागी नक्सल’ जैसी बातें कही शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क।…

Continue reading
Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना के हितकारी अमर सिंह समेत उसके परिवार की जिंदगी हुई खुशनुमा शहर सत्ता/रायपुर। (Pradhan Mantri Awas Yojana)विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

Shaharsatta (07 Sep to 13 Sep 2026)

Shaharsatta (07 Sep to 13 Sep 2026)

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?