Major success for Raipur Police : कारोबारी की स्कूटी से 53 लाख कैश पार करने वाले दो अरेस्ट

गीजर-TV, खिलौनों में छिपाया चोरी का 53 लाख कैश, रायपुर में कारोबारी की स्कूटी से उड़ाए थे पैसे, पहचान छिपाने बदलते रहे कपड़े

शहर सत्ता/रायपुर। (Major success for Raipur Police)कपड़ों के कारोबारी किशोर बलवानी की एक्टिवा से 53 लाख से भरा बैग चोरी करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालकर दोनों की पहचान की। पूछताछ में पता चला कि आरोपी करीब एक हफ्ते से कारोबारी पर नजर रख रहे थे। आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए रास्ते में कपड़े बदले और CCTV कैमरों से बचने के लिए दूसरे रास्तों का इस्तेमाल किया।

बता दें कि शैलेन्द्र नगर के किशोर बलवानी की पंडरी कपड़ा मार्केट में रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। 9 अक्टूबर को सुबह करीब 11:40 बजे वे घर से दुकान जाने के लिए निकले थे। एक्टिवा के सामने के पायदान पर सफेद बैग में 53 लाख कैश रखे हुए थे। करीब 11:45 बजे वे कटोरा तालाब के संत कंवर राम चौक पर अप्पू पान ठेले के सामने रुके और पान खाने चले गए। लौटे तो एक्टिवा में सामने रखा बैग गायब था। इसके बाद उन्होंने सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद आरोपियों ने कैश अपने घरों में अलग-अलग जगह छिपा दी थी। रकम का कुछ हिस्सा गीजर के अंदर, कुछ TV के पीछे और कुछ बच्चों के खिलौनों में रखा गया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 53 लाख रुपए बरामद किए। इसके अलावा 3 बैंक खाते फ्रीज कराए गए और पल्सर बाइक और दो मोबाइल जब्त किए गए।

Sheikh Abid

नव भास्कर, हरिभूमि समेत रायपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में वितरण, प्रसार, प्रचार और फिर विज्ञापन का दीर्घ अनुभव प्राप्त किया। दैनिक लोक-किरण में संपादकीय विभाग में अनुभव प्राप्त किया। वर्तमान में साप्ताहिक समाचार पत्र 'शहर सत्ता' में विगत 17 महीने से समाचार संकलन और लेखन की महती जिम्मेदारी निभा रहा हूं।

Related Posts

Promoting labor-intensive industries : नवा रायपुर में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स यूनिट खुलेगी, 3500 को मिलेगा जॉब

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर दे रहे रोजगार, यश फैन्स की नई औद्योगिक इकाई का भूमिपूजन, ₹152.74 करोड़ के निवेश से स्थापित होगी इकाई, हजारों…

Continue reading
Raipur Police Commissionerate : 3 Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी 1.42 करोड़ की संपत्ति जब्त

पुलिस को अंदेशा अपराध से अर्जित राशि से छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र में जमीन, दुकान और बैंक में जमा रकम है, कुर्क करने का कोर्ट का आदेश शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Police Commissionerate)रायपुर पुलिस…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Promoting labor-intensive industries : नवा रायपुर में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स यूनिट खुलेगी, 3500 को मिलेगा जॉब

Promoting labor-intensive industries : नवा रायपुर में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स यूनिट खुलेगी, 3500 को मिलेगा जॉब

Major success for Raipur Police : कारोबारी की स्कूटी से 53 लाख कैश पार करने वाले दो अरेस्ट

Major success for Raipur Police : कारोबारी की स्कूटी से 53 लाख कैश पार करने वाले दो अरेस्ट

CM Helpline 1076 : CM ने की हेल्पलाइन 1076 की समीक्षा, लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई शुरू

CM Helpline 1076 : CM ने की हेल्पलाइन 1076 की समीक्षा, लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई शुरू

Raipur Police Commissionerate : 3 Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी 1.42 करोड़ की संपत्ति जब्त

Raipur Police Commissionerate : 3 Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी 1.42 करोड़ की संपत्ति जब्त

Special for a birthday : विकास पुरुष डॉ. रमन सिंह, सादगी से सत्ता तक की कहानी

Special for a birthday : विकास पुरुष डॉ. रमन सिंह, सादगी से सत्ता तक की कहानी

Education Minister Made The Announcement : CG में 6 से 11 नवंबर तक स्कूलों में दिवाली अवकाश

Education Minister Made The Announcement : CG में 6 से 11 नवंबर तक स्कूलों में दिवाली अवकाश