Education Minister Made The Announcement : CG में 6 से 11 नवंबर तक स्कूलों में दिवाली अवकाश

स्कूलों की दिवाली छुट्टी एक दिन बढ़ी, पहले 6 से 10 नवंबर तक घोषित था अवकाश, दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक, दीपावली अवकाश 6 नवंबर से 11 नवंबर तक और शीतकालीन अवकाश: 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक रहेगा

शहर सत्ता/रायपुर। (Education Minister Made The Announcement)राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ CG के स्कूलों के लिए दीवाली अवकाश की घोषणा कर दी है। छत्तीसगढ़ में 6 से 11 नवंबर तक स्कूलों में दिवाली अवकाश रहेगा। स्कूलों की दिवाली छुट्टी एक दिन बधाई गई है। पहले 6 से 10 नवंबर तक ही अवकाश घोषित था। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने इसकी घोषणा की है। दीपावली की छुट्टी एक दिन बढ़ाने की मांग की जा रही थी।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि, लगातार मिल रही मांग को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। पहले स्कूल शिक्षा विभाग ने दीपावली पर 6 नवंबर से 10 नवंबर तक पांच दिन का अवकाश घोषित किया था। अब इसे बढ़ाकर 11 नवंबर तक कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश का कैलेंडर जारी किया था। इसके तहत तीनों अवसरों पर कुल 15 दिन की छुट्टियां घोषित की गई थीं। अब दीपावली की छुट्टी एक दिन बढ़ने से कुल घोषित अवकाश की अवधि 16 दिन हो जाएगी।

कब-कब रहेंगी स्कूलों में छुट्टियां

0 दशहरा अवकाश: 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक (5 दिन)
0 दीपावली अवकाश: 6 नवंबर से 11 नवंबर तक (अब 6 दिन)
0 शीतकालीन अवकाश: 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक (5 दिन)

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Special for a birthday : विकास पुरुष डॉ. रमन सिंह, सादगी से सत्ता तक की कहानी

आज 74वां जन्मदिन, एक डॉक्टर जो लोगों की नब्ज़ टटोलकर उनकी तकलीफों को सबसे बेहतर जानते हैं। उन्हें छत्तीसगढ़ जैसे एक नवोदित प्रदेश की कमान मिली तो उन्होंने सूबे की…

Continue reading
Job Fair in Raipur : आज नौकरी के खुलेंगे दरवाजे, जिला स्तरीय रोजगार मेला

प्राइवेट-सेक्टर में 426 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं से लेकर इंजीनियरिंग पास युवा कर सकते हैं आवेदन, पूर्व में 7 और 8 अक्टूबर को रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेले…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Special for a birthday : विकास पुरुष डॉ. रमन सिंह, सादगी से सत्ता तक की कहानी

Special for a birthday : विकास पुरुष डॉ. रमन सिंह, सादगी से सत्ता तक की कहानी

Education Minister Made The Announcement : CG में 6 से 11 नवंबर तक स्कूलों में दिवाली अवकाश

Education Minister Made The Announcement : CG में 6 से 11 नवंबर तक स्कूलों में दिवाली अवकाश

Job Fair in Raipur : आज नौकरी के खुलेंगे दरवाजे, जिला स्तरीय रोजगार मेला

Job Fair in Raipur : आज नौकरी के खुलेंगे दरवाजे, जिला स्तरीय रोजगार मेला

The Centre issued an order : राप्रसे. के अभिषेक, सचिन और राजीव भाप्रसे. में पदोन्नत

The Centre issued an order : राप्रसे. के अभिषेक, सचिन और राजीव भाप्रसे. में पदोन्नत

Attention : 12 घंटे बंद रहेगी VIP रेलवे क्रॉसिंग और कचना रेलवे क्रॉसिंग

Attention : 12 घंटे बंद रहेगी VIP रेलवे क्रॉसिंग और कचना रेलवे क्रॉसिंग

#SevaSankalpAbhiyan : नक्सलियों के IED विस्फोटों के शिकार लोगों को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान

#SevaSankalpAbhiyan : नक्सलियों के  IED विस्फोटों के शिकार लोगों को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान