महिला हॉकी में 44 साल का इंतजार खत्म हुआ, पीएम मोदी दिल्ली में एशियन गेम्स मेडलिस्ट से मिले
शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। पीएम मोदी दिल्ली में एशियन गेम्स मेडलिस्ट से मिले। PM ने कहा- इनकी सफलता, देश की सफलता है और महिला हॉकी में 44 साल का इंतजार खत्म हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा भी शामिल रहीं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टीम की जर्सी भेंट की। आइची-नागोया में हुए एशियाई खेलों में भारत ने कुल 85 पदक जीते। इनमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।
भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हॉकी स्टिक सौंपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि खिलाड़ियों के बीच आकर उन्हें भी ऊर्जा मिलती है। एक साथ इतने सारे मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों से मिलना अपने आप में खास अनुभव है। उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ियों ने दिखाया है कि जब जुनून जीत में बदलता है, तो सिर्फ मेडल ही नहीं मिलते, बल्कि चेहरे पर भी चमक आती है। इससे पूरे देश का गौरव बढ़ता है।

85 में से 38 मेडल बेटियों ने जीते
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के जीते 85 पदकों में से 38 पदक महिला खिलाड़ियों ने जीते हैं, जिनमें 11 गोल्ड मेडल शामिल हैं। ये पदक सिर्फ आंकड़े नहीं, बल्कि नए भारत की मजबूत तस्वीर पेश करते हैं।
खिलाड़ियों से मिलकर ऊर्जा मिलती है
पीएम मोदी ने कहा कि मेडल विजेता खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें भी ऊर्जा मिलती है। खिलाड़ियों का जुनून जब जीत में बदलता है, तो उनके चेहरे के साथ पूरे देश का गौरव भी बढ़ता है।








