National Conference-cum-Brainstorming Session : राष्ट्रीय मंच पर गूंजी छत्तीसगढ़ की पोषण पहल

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने महिला एवं बाल विकास विभाग के राष्ट्रीय चिंतन शिविर में किया राज्य का प्रतिनिधित्व,‘वजन त्यौहार’ और बाल गृहों के स्वास्थ्य एवं साप्ताहिक आहार प्लान के साथ ही ‘हर घर मुनगा–घर-घर मुनगा’ अभियान की हुई सराहना

शहर सत्ता/रायपुर। (National Conference-cum-Brainstorming Session)बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और संरक्षण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ द्वारा किए जा रहे प्रयासों की गूंज राष्ट्रीय मंच पर गूंजी। नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन-सह-चिंतन शिविर में बाल गृहों के स्वास्थ्य एवं साप्ताहिक आहार प्लान के साथ ही ‘हर घर मुनगा–घर-घर मुनगा’ अभियान की सराहना की गई। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सुषमा स्वराज भवन, चाणक्यपुरी में आयोजित इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया। दो दिवसीय सम्मेलन में देशभर के महिला एवं बाल विकास मंत्री और विभागीय सचिव भाग ले रहे हैं।

भारत सरकार की केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, भारत सरकार के सचिव तथा वरिष्ठ अधिकारी भी सम्मेलन में उपस्थित रहे। शिविर में आंगनबाड़ी सेवाओं में सुधार, मिशन वात्सल्य, महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। इसका उद्देश्य राज्यों के अनुभव साझा करना और महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर मंथन करना है।

सम्मेलन के प्रथम सत्र में छत्तीसगढ़ के ‘वजन त्यौहार’ की विशेष रूप से सराहना की गई। इस पहल के माध्यम से बच्चों के वजन और पोषण की स्थिति के प्रति परिवारों तथा समुदाय को जागरूक किया जा रहा है। बच्चों की नियमित वृद्धि पर निगरानी रखने और कुपोषण में कमी लाने के प्रयासों में जनभागीदारी को जोड़ना इस पहल की प्रमुख विशेषता है।

‘हर घर मुनगा–घर-घर मुनगा’ अभियान की भी हुई सराहना

छत्तीसगढ़ की पोषण पहल ‘हर घर मुनगा–घर-घर मुनगा’ अभियान का भी राष्ट्रीय चिंतन शिविर में उल्लेख करते हुए इसकी सराहना की गई। मुनगा को पोषण से जोड़ते हुए परिवारों और समुदाय की भागीदारी के माध्यम से पोषण जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण प्रयास के रूप में सामने आई।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बाल गृहों में रहने वाले बच्चों के लिए तैयार स्वास्थ्य प्लान और साप्ताहिक आहार चार्ट को भी सराहना मिली। बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई इन व्यवस्थाओं से बाल गृहों में उनकी देखभाल को व्यवस्थित करने का प्रयास किया गया है।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े की सहभागिता में राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत छत्तीसगढ़ के ये अनुभव राज्य में महिला एवं बाल विकास विभाग की प्राथमिकताओं और कार्यप्रणाली को सामने लाए। सम्मेलन के आगामी सत्रों में चारों प्रमुख विषयों पर चर्चा जारी रहेगी। कार्यक्रम के दूसरे दिन, 9 अक्टूबर को, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी सम्मेलन में शामिल होंगे।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

by-election vote counting : चार राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग शुरू

बंगाल के नंदीग्राम-रेजीनगर में भाजपा-कांग्रेस में मुकाबला, असम की नगांव सीट पर पूर्व विधायक और IAS आमने-सामने शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Assembly by-election vote counting)चार राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग…

Continue reading
Nana Patekar passes away : नाना पाटेकर का निधन, गोवा वाले वाले में घर पर कार्डियक अरेस्ट

शहर सत्ता/रायपुर। (Nana Patekar passes away)दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह निधन हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें गोवा स्थित अपने घर पर हार्ट अटैक आया था। उन्हें करीब…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

by-election vote counting : चार राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग शुरू

by-election vote counting : चार राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग शुरू

National Conference-cum-Brainstorming Session : राष्ट्रीय मंच पर गूंजी छत्तीसगढ़ की पोषण पहल

National Conference-cum-Brainstorming Session : राष्ट्रीय मंच पर गूंजी छत्तीसगढ़ की पोषण पहल

Chhattisgarh Commercial Tax Department : स्टेट GST में 128 का तबादला…देखिये सूची

Chhattisgarh Commercial Tax Department : स्टेट GST में  128 का तबादला…देखिये सूची

Nana Patekar passes away : नाना पाटेकर का निधन, गोवा वाले वाले में घर पर कार्डियक अरेस्ट

Nana Patekar passes away : नाना पाटेकर का निधन, गोवा वाले वाले में घर पर कार्डियक अरेस्ट

Women’s T20 Series : रायपुर में 16-18-20 अक्टूबर को भारत-जिम्बाब्वे के बीच टक्कर

Women’s T20 Series : रायपुर में 16-18-20 अक्टूबर को भारत-जिम्बाब्वे के बीच टक्कर

Public Relations Department Chhattisgarh Samvad : ‘सब्यसाची’ भ्रष्टाचार नहीं सेवा अहर्ता के अभाव में बर्खास्त…देखें आदेश

Public Relations Department Chhattisgarh Samvad : ‘सब्यसाची’ भ्रष्टाचार नहीं सेवा अहर्ता के अभाव में बर्खास्त…देखें आदेश