by-election vote counting : चार राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग शुरू

बंगाल के नंदीग्राम-रेजीनगर में भाजपा-कांग्रेस में मुकाबला, असम की नगांव सीट पर पूर्व विधायक और IAS आमने-सामने

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Assembly by-election vote counting)चार राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग शुरू हो गई है। तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी की 5 विधानसभा सीटों और असम की नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे। 6 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी। उपचुनाव में तमिलनाडु के मदुरंतकम में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई

बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर सबकी नजर है। नंदीग्राम में TMC प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया था। इसके बाद ममता बनर्जी ने जिस कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन दिया, वह गिरफ्तार हो गए थे। हालांकि, उन्हें चुनाव के लिए जमानत मिल गई। यहां BJP और कांग्रेस के बीच मुकाबला है।

असम की नगांव लोकसभा सीट पर BJP के देवाशीष शर्मा, कांग्रेस के सिबामोनी बोरा और AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। देवाशीष पूर्व IAS अफसर हैं।

AIUDF प्रमुख बोले- नतीजों के दिन चेहरे पर मुस्कान होगी

असम में नगांव उपचुनाव पर AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि नतीजों के दिन अजमल और UDF के चेहरे पर मुस्कान होगी, जबकि बाकी लोग रोएंगे। कांग्रेस के प्रदर्शन पर उन्होंने समर्थन जताया। अजमल ने कहा कि न्यायपालिका में ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को जल्द से जल्द इस्तीफा देना चाहिए।

तमिलनाडु की दोनों सीटों पर TVK आगे

तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम सीटों पर शुरुआती रुझानों दोनों TVK कैंडिडेट मरगथम कुमारवेल और पी सत्याभामा आगे चल रही हैं। विधानसभा चुनावों में दोनों ने अपनी सीटों पर बतौर AIADMK कैंडिडेट चुनाव जीता था, लेकिन बाद में पार्टी से इस्तीफा देकर TVK जॉइन कर ली थी। उपचुनाव में सीएम जोसेफ ने मदुरंतकम से मरगथम कुमारवेल और धारापुरम से पी. सत्याभामा को उम्मीदवार बनाया है।

Sheikh Abid

नव भास्कर, हरिभूमि समेत रायपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में वितरण, प्रसार, प्रचार और फिर विज्ञापन का दीर्घ अनुभव प्राप्त किया। दैनिक लोक-किरण में संपादकीय विभाग में अनुभव प्राप्त किया। वर्तमान में साप्ताहिक समाचार पत्र 'शहर सत्ता' में विगत 17 महीने से समाचार संकलन और लेखन की महती जिम्मेदारी निभा रहा हूं।

Related Posts

National Conference-cum-Brainstorming Session : राष्ट्रीय मंच पर गूंजी छत्तीसगढ़ की पोषण पहल

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने महिला एवं बाल विकास विभाग के राष्ट्रीय चिंतन शिविर में किया राज्य का प्रतिनिधित्व,‘वजन त्यौहार’ और बाल गृहों के स्वास्थ्य एवं साप्ताहिक आहार प्लान के साथ…

Continue reading
Nana Patekar passes away : नाना पाटेकर का निधन, गोवा वाले वाले में घर पर कार्डियक अरेस्ट

शहर सत्ता/रायपुर। (Nana Patekar passes away)दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह निधन हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें गोवा स्थित अपने घर पर हार्ट अटैक आया था। उन्हें करीब…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

by-election vote counting : चार राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग शुरू

by-election vote counting : चार राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग शुरू

National Conference-cum-Brainstorming Session : राष्ट्रीय मंच पर गूंजी छत्तीसगढ़ की पोषण पहल

National Conference-cum-Brainstorming Session : राष्ट्रीय मंच पर गूंजी छत्तीसगढ़ की पोषण पहल

Chhattisgarh Commercial Tax Department : स्टेट GST में 128 का तबादला…देखिये सूची

Chhattisgarh Commercial Tax Department : स्टेट GST में  128 का तबादला…देखिये सूची

Nana Patekar passes away : नाना पाटेकर का निधन, गोवा वाले वाले में घर पर कार्डियक अरेस्ट

Nana Patekar passes away : नाना पाटेकर का निधन, गोवा वाले वाले में घर पर कार्डियक अरेस्ट

Women’s T20 Series : रायपुर में 16-18-20 अक्टूबर को भारत-जिम्बाब्वे के बीच टक्कर

Women’s T20 Series : रायपुर में 16-18-20 अक्टूबर को भारत-जिम्बाब्वे के बीच टक्कर

Public Relations Department Chhattisgarh Samvad : ‘सब्यसाची’ भ्रष्टाचार नहीं सेवा अहर्ता के अभाव में बर्खास्त…देखें आदेश

Public Relations Department Chhattisgarh Samvad : ‘सब्यसाची’ भ्रष्टाचार नहीं सेवा अहर्ता के अभाव में बर्खास्त…देखें आदेश