Chief Minister Vishnu Deo Sai : राज्य में प्रोजेक्ट “सहारा” से आसान हुई दिव्यांग दम्पत्ति की राहें

दिव्यांग दंपत्ति ने कहा, अब काम पर जाने में होगी सुविधा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार, दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में मिली मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल

शहर सत्ता/रायपुर। (Chief Minister Vishnu Deo Sai)राजधानी रायपुर स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित प्रोजेक्ट “सहारा” के अंतर्गत दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सम्मिलित हुए जहां 17 सौ से अधिक दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए। इसी में राजधानी के कंचना निवासी दिव्यांग श्रीमती भोलेश्वरी वर्मा और पति राकेश वर्मा को मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल प्रदान की।

वर्मा दम्पत्ति अस्थि बाधित दिव्यांग हैं और एक श्री वर्मा निजी मॉल में लिफ्ट ऑपरेटर के रूप में कार्यरत तथा श्रीमती वर्मा गृहणी हैं। दोनों को पहली बार मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल प्रदान की गई है। ट्राईसाईकिल मिलने पर दम्पत्ति भावुक हो गए तथा कहा कि इससे हम दोनों को रोजाना आवागमन में बहुत सुविधा होगी। पहले चलने-फिरने में काफी कठिनाई होती थी, अब हम आत्मनिर्भरता से अपना काम कर सकेंगे। इसके लिए हम मुख्यमंत्री श्री साय एवं जिला प्रशासन को हृदय से धन्यवाद करते हैं।

प्रोजेक्ट “सहारा” के माध्यम से राज्य सरकार का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें स्वावलंबी बनाना है। मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल जैसी सुविधाओं से दिव्यांगजन अब बिना किसी की सहायता के अपने कार्यस्थल तक सुगमता से पहुंच सकेंगे और अपने परिवार का भरण-पोषण सम्मानपूर्वक कर सकेंगे।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

फोन नहीं उठाना; धृष्ट्ता या दुस्साहस..

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बाद नौकरशाहों की हरकतों से सांसद बृजमोहन भी आक्रोशित वरिष्ठ आईएएस और स्वास्थ्य सचिव पर सांसद बृजमोहन ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप नाराज सांसद…

कलेक्टर साहब; ये क्या हो रहा है…?

प्रदेश के अधिकांश तहसील कार्यालयों में भूमाफिया चला रहे गिरोह फॉरेंसिक लैब टेस्ट में फर्जी हस्ताक्षर और मृत्यु प्रमाणपत्र की तस्दीक रजिस्ट्री जमीन को तहसीलदार और पटवारी ने मानने से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Teamwork of Modi & Shah : 2019 से 2026 तक 36 देशों से 274 भगोड़ों को भारत लाया गया

Teamwork of Modi & Shah : 2019 से 2026 तक 36 देशों से 274 भगोड़ों को भारत लाया गया

Chief Minister Vishnu Deo Sai : राज्य में प्रोजेक्ट “सहारा” से आसान हुई दिव्यांग दम्पत्ति की राहें

Chief Minister Vishnu Deo Sai : राज्य में प्रोजेक्ट “सहारा” से आसान हुई दिव्यांग दम्पत्ति की राहें

Rehabilitation Policy for Surrendered Naxalites : साय के सुशासन की संवेदनशील पहल को मिली रफ़्तार

Rehabilitation Policy for Surrendered Naxalites : साय के सुशासन की संवेदनशील पहल को मिली रफ़्तार

The Month of Shravan : सावन के पहले सोमवार मंत्री राजवाड़े, विजय और राजेश ने की शिवभक्ति

The Month of Shravan : सावन के पहले सोमवार मंत्री राजवाड़े, विजय और राजेश ने की शिवभक्ति

फोन नहीं उठाना; धृष्ट्ता या दुस्साहस..

फोन नहीं उठाना; धृष्ट्ता या दुस्साहस..

कलेक्टर साहब; ये क्या हो रहा है…?

कलेक्टर साहब; ये क्या हो रहा है…?