Actor Vijay’s Rally : तमिलनाडु में भगदड़ में अब तक 39 मौतें, बिना मिले सीधे चेन्नई रवाना

अपनी ही रैली में देर से पहुंचे, X पर संवेदना जताई, 16 महिलाएं, 10 बच्चे; 9 साल की बच्ची के खोने की खबर से बवाल

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Actor Vijay’s Rally)तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली में 27 सितंबर की शाम को भगदड़ मच गई। हादसे में 39 लोगों की मौत हो गई। इनमें 16 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल हैं। 95 लोग घायल हैं, 51 लोग ICU में भर्ती हैं। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। दरअसल, एक्टर विजय ने 2 फरवरी 2024 को टीवीके बनाई। विधानसभा चुनाव 2026 में उतरने की घोषणा की। इसके चलते राज्यभर में रैलियां कर रहे हैं। करूर में भी इसी मकसद से रैली रखी गई।

विजय का मकसद जनता को पार्टी का एजेंडा, विचारधारा और सुधार योजनाएं समझाना है। वे खुद को सत्तारूढ़ डीएमके के सबसे बड़े विरोधी के रूप में पेश करना चाहते हैं। घटना के बाद विजय न तो घायलों से मिले, न उन्होंने कोई संवेदना जताई, बल्कि वे चार्टर्ड फ्लाइट से सीधे चेन्नई चले गए। हालांकि उन्होंने X पर लिखा- ‘मेरा दिल टूट गया है। मैं बहुत दर्द और दुःख महसूस कर रहा हूं। मैं करूर में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।’

नमक्कल रैली

– सुबह 8:45 बजे- सभा की अनुमति मिली थी।

– दोपहर 2:45 बजे- एक्टर विजय पहुंचे। धूप में भूखे-प्यासे लोग थककर गिरने लगे थे। भीड़ बेकाबू हुई, कई घायल हुए और महिलाओं के पैर टूटे।
– दोपहर 3:45 बजे- एक्टर विजय नमक्कल में रैली के बाद करूर के लिए निकल गए।

करूर रैली

– सुबह 11 बजे- भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। दोपहर 3 से रात 10 बजे रैली की परमिशन थी।
– दोपहर 12 बजे- एक्टर विजय के रैली में पहुंचने का समय तय था।
– शाम 7.40 बजे- एक्टर विजय 6 घंटे की देरी से पहुंचे। बच्ची खोजने की अपील की। इससे भगदड़ मची।

मेडिकल एजुकेशन डायरेक्टर बोलीं-

DME सुगंती राजकुमारी ने कहा, “हमें मिले शवों की कुल संख्या 39 है। भर्ती मरीजों की संख्या 52 थी। केवल 2 मरीज गंभीर हैं और वेंटिलेटर पर हैं। दोपहर से पहले, हम सभी पोस्टमॉर्टम पूरा कर लेंगे और शवों को परिजन को सौंप देंगे। सरकार ने रहने-खाने और बाकी चीजों की व्यवस्था की है।”

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Monsoon Session of the Lok Sabha : लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा; युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ, Startup India ने देश में नवाचार और उद्यमिता की नई संस्कृति विकसित की है…

Congress Protest Demonstration : दिल्ली में धरने पर बैठे भूपेश का एक जूता चोरी, विकास उपाध्याय रायपुर में किये प्रदर्शन

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक जूता इधर-उधर हो गया। खोजने के बाद भी नहीं मिला तो उन्होंने X पर लिखा दिल्ली पुलिस ने उनका एक जूता भी ले लिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Monsoon Session of the Lok Sabha : लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

Monsoon Session of the Lok Sabha :  लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

Congress Protest Demonstration : दिल्ली में धरने पर बैठे भूपेश का एक जूता चोरी, विकास उपाध्याय रायपुर में किये प्रदर्शन

Congress Protest Demonstration : दिल्ली में धरने पर बैठे भूपेश का एक जूता चोरी, विकास उपाध्याय रायपुर में किये प्रदर्शन

Raipur District Administration : प्रोजेक्ट पाई-पाई के तहत वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Raipur District Administration : प्रोजेक्ट पाई-पाई के तहत वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित