Raipur Collector Gave Instructions : सभी ब्लॉकों को शत-प्रतिशत आधार लिंक करने के सख्त निर्देश

0 जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर गौरव सिंह ने आधार आधारित उपस्थिति, आयुष्मान कार्ड एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की

शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Collector Gave Instructions)कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में आज रेडक्रॉस सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं एवं विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में आधार आधारित उपस्थिति को लेकर समीक्षा की गई, कलेक्टर ने सभी ब्लॉकों को शत-प्रतिशत आधार लिंक करने के सख्त निर्देश दिए।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों जैसे मातृत्व-शिशु स्वास्थ्य, आरबीएसके, यू-विन, एनीमिया मुक्त भारत, कुष्ठ, टीबी, आयुष्मान भारत, एनसीडी आदि की एंट्री शीघ्र पूर्ण करने और अटल मॉनिटरिंग पोर्टल में जिले की रैंकिंग सुधारने के लिए विशेष प्रयासों के निर्देश दिए गए। स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत महिलाओं की स्क्रीनिंग और ऐप में डेटा एंट्री को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया। साथ ही ग्रीन पालना ऐप में लंबित एंट्री शीघ्र पूर्ण करने और पौधे की जानकारी ऐप में समय पर जानकारी अपलोड करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के अंत में कलेक्टर डॉ. सिंह ने सितम्बर माह की प्रगति का पुनः मूल्यांकन कर सभी स्तरों पर ठोस सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन, सीएमएचओ डॉ. मिथिलेश चौधरी सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी एवं स्टॉफ उपस्थित थे।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

कांग्रेस नेताओं ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला, 16 अधिकारी-कर्मचारी घायल; देर रात कमिश्नर शुक्ला पहुंचे अस्पताल शहर सत्ता/रायपुर। (Congress & BJP Staged Protests In Raipur)पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन…

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित सार्वजनिक निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति (पीपीपीएसी) की बैठक संपन्न; चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Monsoon Session of the Lok Sabha : लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

Monsoon Session of the Lok Sabha :  लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

Congress Protest Demonstration : दिल्ली में धरने पर बैठे भूपेश का एक जूता चोरी, विकास उपाध्याय रायपुर में किये प्रदर्शन

Congress Protest Demonstration : दिल्ली में धरने पर बैठे भूपेश का एक जूता चोरी, विकास उपाध्याय रायपुर में किये प्रदर्शन

Raipur District Administration : प्रोजेक्ट पाई-पाई के तहत वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Raipur District Administration : प्रोजेक्ट पाई-पाई के तहत वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित