Trump Putin Meeting In Alaska : ट्रंप की आवभगत से भी नहीं पिघले पुतिन, रूस के हितो के लिए तटस्थ

रूसी राष्ट्रपति का अलास्का में रेड कार्पेट वेलकम, पुतिन का स्वागत करने ट्रम्प खुद आए, अपनी गाड़ी में ले गए

शहर सत्ता/डेस्क न्यूज। (Trump Putin Meeting In Alaska)रुसी राष्ट्रपति का रेड कार्पेट बिछाकर अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने स्वागत किया। पुतिन को रिसीव करने ट्रंप खुद पहुंचे थे लेकिन रूस यूक्रेन जंग के मामले में पीस टास्क सफल नहीं रही। ट्रंप की आवभगत से भी पुतिन तठस्थ और अपने हितों के लिए अडिग दिखे। यूक्रेन जंग पर बात करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन शुक्रवार देर रात अलास्का के एंकरेज शहर पहुंचे।

यहां ट्रम्प खुद पुतिन का स्वागत करने पहुंचे। इस दौरान पुतिन ने ट्रम्प को हैलो पड़ोसी कहकर संबोधित किया। दोनों के बीच यूक्रेन जंग खत्म करने पर करीब 3 घंटे मीटिंग हुई, जिसके बाद दोनों नेताओं ने सिर्फ 12 मिनट की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसके बाद ट्रम्प और पुतिन एंकरेज से रवाना हो गए। अलास्का से रवाना होने से पहले पुतिन ने सोवियत काल के सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। ये सैनिक सेकेंड वर्ल्ड वॉर के वक्त अमेरिका से सोवियत संघ हथियार लाते वक्त मारे गए थे।

पुतिन ने महिला रिपोर्टर को दिया अपने अंदाज में जवाब

(Trump Putin Meeting In Alaska)ट्रम्प पुतिन की मुलाकात के दौरान एक महिला पत्रकार ने चीखकर पूछा कि यूक्रेन में लोगों का कत्लेआम कब बंद होगा? इस पर पुतिन ने रिएक्शन देते हुए कहा कि उन्हें कुछ सुनाई नहीं दिया।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

CJP protest at Delhi’s Jantar Mantar : प्रर्दशनकारियों के लिए यूपी, उत्तराखंड, केरल से कौन भेज रहा मदद ?

जंतर-मंतर पर जोमेटो, स्विगी एजेंट ला रहे खाना, दवाएं और सैनिटरी पैड्स और चप्पल से लेकर दवाएं तक का पार्सल, दिनभर डिलीवरी देने वालों की लगी लाइन शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क।…

Chhattisgarh BJP State President : किरणदेव बोले- राहुल गांधी और कांग्रेस बिलो दि बेल्ट की पॉलिटिक्स करती है

छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि केन्द्र सरकार सदन में छात्रों के हितों को लेकर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन कांग्रेसी सदन में चर्चा करने से भाग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Kushabhau Thakre University : KTU में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक का दौरा

Kushabhau Thakre University : KTU में  राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक का दौरा

CJP protest at Delhi’s Jantar Mantar : प्रर्दशनकारियों के लिए यूपी, उत्तराखंड, केरल से कौन भेज रहा मदद ?

CJP protest at Delhi’s Jantar Mantar : प्रर्दशनकारियों के लिए यूपी, उत्तराखंड, केरल से कौन भेज रहा मदद ?

Chhattisgarh BJP State President : किरणदेव बोले- राहुल गांधी और कांग्रेस बिलो दि बेल्ट की पॉलिटिक्स करती है

Chhattisgarh BJP State President : किरणदेव बोले- राहुल गांधी और कांग्रेस बिलो दि बेल्ट की पॉलिटिक्स करती है

Road Safety in Chhattisgarh : परिवहन विभाग का आईआईटी मद्रास के साथ ऐतिहासिक एमओयू

Road Safety in Chhattisgarh : परिवहन विभाग का आईआईटी मद्रास के साथ ऐतिहासिक एमओयू

​Monsoon Rains In Chhattisgarh : मैदानी जिलों में झमाझम, बस्तर में बारिश की रफ्तार धीमी

​Monsoon Rains In Chhattisgarh : मैदानी जिलों में झमाझम, बस्तर में बारिश की रफ्तार धीमी

Chhattisgarh Press Club : कोरबा प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण में दिल्ली की घटना की कड़ी निंदा

Chhattisgarh Press Club : कोरबा प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण में दिल्ली की घटना की कड़ी निंदा