Bollywood Couple Become Parents : कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर आई इक नन्हीं परी

0 एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में कियारा की हुई नॉर्मल डिलीवरी, कियारा आडवाणी और बेबी दोनों स्वस्थ्य

शहर सत्ता/फ़िल्मी डेस्क। (Bollywood Couple Become Parents)पसंदीदा अभिनेता सिद्धार्थ और अभिनेत्री कियारा की विश पूरी हो गई है। उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत सौगात के बतौर एक नन्हीं परी मिली है। जी हां, एक प्रमोशनल इवेंट में कियारा आडवाणी ने मां बनने पर बात की थी। बातचीत में कियारा ने कहा था कि वो चाहती हैं उन्हें एक बेटी और एक बेटा हो। मुझे बस दो हेल्दी बच्चे चाहिए, जो भगवान मुझे तोहफे में दें। एक लड़का और एक लड़की हो। तो, ईश्वर ने उनकी सुन ली है और दोनों फ़िल्मी जोड़ों को एक पुत्री रत्न की प्राप्ति की खबर है।

खबरों के मुताबिक कियारा ने मंगलवार रात को मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया है।(Bollywood Couple Become Parents)कियारा सोमवार को हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं, जहां उनकी नॉर्मल डिलीवरी हुई है। कियारा आडवाणी और बेबी दोनों स्वस्थ्य हैं। हालांकि सिद्धार्थ और कियारा की तरफ से इसकी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। फैंस इस खुशखबरी के बाद कपल की बेटी की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म शेरशाह की शूटिंग के दौरान प्यार चढ़ा था परवान

(Bollywood Couple Become Parents)सिद्धार्थ और कियारा ने फिल्म शेरशाह में साथ काम किया था। शूटिंग के सेट पर दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। सिद्धार्थ और कियारा ने 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

खड़गे बोले- युवा रिपोर्ट कार्ड लेकर खड़ा, पीएम आउट ऑफ रीच; नाकामी छिपाने के लिए जुमले लाए, कभी ‘नाराज फूफा’ तो कभी ‘दिमागी नक्सल’ जैसी बातें कही शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क।…

Continue reading
Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

चन्नी खेमा लगातार विरोध कर रहा था और पंजाब में रैलियों के दौरान भूपेश बघेल गो बैक के नारे लगाए गए, दिल्ली मीटिंग में चन्नी गुट ने बघेल को हटाने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

Shaharsatta (07 Sep to 13 Sep 2026)

Shaharsatta (07 Sep to 13 Sep 2026)

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर