Publication In Chhattisgarh Gazette : राज्य के अफसर और कर्मचारियों के लिए इंट्रा-डे ट्रेडिंग गैरकानूनी

0 शेयर-डिबेंचर, म्यूच्यूअल फंड, क्रिप्टो और सिक्योरिटीज में इंट्रा-डे ट्रेडिंग रोज़ ख़रीदी-बिक्री अवचार की श्रेणी में रखा गया

शहर सत्ता/रायपुर। (Publication In Chhattisgarh Gazette)छत्तीसगढ़ राज्य शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने आला प्रशासनिक अधिकारीयों और कर्मचारियों के लिए फरमान जारी किया है। छत्तीसगढ़ के अफसर-कर्मी अब शेयर-म्यूचुअल फंड्स के साथ-साथ क्रिप्टो करेंसी में पैसे नहीं लगा सकेंगे। तत्संबंध में आदेश जारी होने के बाद से ही प्रशासन स्तर पर हड़कंप मचा हुआ है। क्योंकि कि शेयर ट्रेडिंग और म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करने वाले सरकारी अफसर-कर्मचारियों की बहुत बड़ी संख्या है। काफ़ी लोग इंट्राडे ट्रेडिंग यानी बार-बार खरीदी बिक्री भी कर रहे हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत बंसल ने इस आशय का आदेश जारी किया है, जिसका छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशन भी कर दिया गया। छत्तीसगढ़ शासन ने सरकारी कर्मचारियों के ऐसी किसी भी इंट्रा-डे ट्रेडिंग को अवचार (मिसकंडक्ट) मानते हुए भ्रष्टाचार की श्रेणी में ला दिया है। इसका आशय यह भी है कि महीने-दो महीने में एकाध बार नार्मल इन्वेस्टमेंट को मिसकंडक्ट के दायरे में नहीं लाया गया है।

 

राज्य के आला और मझोले अफसरों ने लगाया पैसा

छत्तीसगढ़ के तक़रीबन 5 लाख सरकारी अफसर-कर्मी अब वे शेयर और डिबेंचर ट्रेडिंग, क्रिप्टो करेंसी ट्रेडिंग और म्यूचुअल फंड्स में इन्वेस्टमेंट नहीं कर पाएंगे। क्योंकि ऐसी तमाम intraday tradings अर्थात् बार-बार ख़रीदी बिक्री राज्य सरकार के अमले के लिए बैन कर दी गई हैं। इसकी नाफरमानी भ्रष्टाचार की श्रेणी में गिना जायेगा। छत्तीसगढ़ शासन ने सरकारी कर्मचारियों के ऐसी किसी भी इंट्रा-डे ट्रेडिंग को अवचार (मिसकंडक्ट) मानते हुए भ्रष्टाचार की श्रेणी में ला दिया है।

आदेश में यह भी किया गया है आशय स्पष्ट

इस आदेश का आशय यह बिल्कुल नहीं है कि सरकारी अफसर-कर्मचारी इस तरह का निवेश नहीं कर पाएंगे। बल्कि, जैसा कि केंद्र सरकार में लागू है, उसी के अनुरूप ही / securities/ debentures / mutual funds को allow किया गया है। केवल speculative ट्रेडिंग यानी intra-day, BTST, F&O, Crypto जो की *स्पष्टीकरण* में है, वही अनुमति नहीं है।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

खड़गे बोले- युवा रिपोर्ट कार्ड लेकर खड़ा, पीएम आउट ऑफ रीच; नाकामी छिपाने के लिए जुमले लाए, कभी ‘नाराज फूफा’ तो कभी ‘दिमागी नक्सल’ जैसी बातें कही शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क।…

Continue reading
Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना के हितकारी अमर सिंह समेत उसके परिवार की जिंदगी हुई खुशनुमा शहर सत्ता/रायपुर। (Pradhan Mantri Awas Yojana)विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

Shaharsatta (07 Sep to 13 Sep 2026)

Shaharsatta (07 Sep to 13 Sep 2026)

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?