सदन में सीएम के निशाने पर रहा विपक्ष, बोले-…तो ऐसी दुर्गति नहीं होती

शहर सत्ता / रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने जहाँ निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पर तंज़ कसा, वहीं पिछली सरकार को भी निशाने पर लिया। साय ने सदन में अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कहा कि “कांग्रेस के भ्रष्टाचार के गड्ढों को पाटते हुए हमने विकसित छत्तीसगढ़ की नींव रखी। कांग्रेस ने पीएम आवास के लिए पैसा क्यों नहीं दिया, ये मैं पूछना चाहता हूं। कांग्रेस की प्राथमिकता में गरीब नहीं हैं। हमारी सरकार बनते ही पहला निर्णय पीएम आवास देने का था।”

मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार का भ्रष्टाचार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में देखा गया। आज इस मामले की जांच तेजी से हो रही है। इस बार परीक्षा पारदर्शिता से पूरी हुई। सीएम साय ने महाभारत का जिक्र किया। कांग्रेस ने हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार किया। झारखंड और दिल्ली में नई शराब नीति की प्रेरणा भूपेश सरकार से मिली। ऐसा लग रहा था कि, सभी जगह एक ही सिंडिकेट काम कर रहा था। संसाधनों की ऐसी लुटखसूट छत्तीसगढ़ में कभी नहीं मची थी।

सीएम साय ने भूपेश बघेल को निशाने पर लेते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने सदन में मेरी फोटो को लेकर टिप्पणी की थी। मुझे काम करने में ज्यादा विश्वास है। भूपेश बघेल के कार्यकाल में विज्ञापन का बजट सबसे ज्यादा था। कांग्रेस ने लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान निधि भी रोक दी थी। आज भ्रष्टाचार कार्यों में एसीबी का खौफ है वो कांग्रेस सरकार में नहीं था। कांग्रेस ने धान खरीदी को लेकर दुष्प्रचार भी किया। कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि, 25 से अधिक किसान कौन हैं जिन्होंने धान बेचा। आज हमारी सरकार में सभी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है।

हर विभागों में ला रहे रिफॉर्म

सीएम साय ने कहा कि, हमने सभी विभागों को पारदर्शी बनाने का काम किया। हर विभागों में रिफॉर्म लाया जा रहा है। हमारे नवाचारों की देशभर में प्रशंसा हो रही है। जल संचय में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान भूपेश ने टोकते हुए कहा था कि, आज की सभी योजनाएं हमारी सरकार के समय की है। मैं कहना चाहता हूं कि, यदि योजनाएं और उसका क्रियान्वयन होता तो आज कांग्रेस की ऐसी दुर्गति नहीं होती।

Related Posts

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की मुलाकात; केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर जगी उम्मीद शहर सत्ता/रायपुर न्यूज़ डेस्क। (Mahanadi Water Dispute)केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य…

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट की बैठक; राज्य में उर्वरक उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मंत्रियों की उप समिति बनेगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Monsoon Session of the Lok Sabha : लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

Monsoon Session of the Lok Sabha :  लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा