बड़ी ख़बर : रायपुर में दिनदहाड़े 60 लाख की डकैती…कार से मिलिट्री यूनिफॉर्म में पहुंचे आरोपी

शहर सत्ता / रायपुर। सूबे की राजधानी में मतदान के बीच 60 लाख रूपए की डकैती हो गई है। रायपुर शहर के पॉश इलाके में शुमार अनुपम नगर में ये वारदात हुई है, जहां चार नक़ाबपोश डकैतों ने दिन दहाड़े घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। इस मामलें का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, डकैत मिलिट्री ड्रेस में घर में दाखिल होते दिखाई दे रहे है।

ये भी पढ़े : स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, 15 अस्पतालों का पंजीयन निरस्त, 28 को नोटिस ज़ारी

पीड़ितों के मुताबिक बदमाशों ने खुद को “लाल सलाम गैंग” का सदस्य बताया है। फिलहाल घटना की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे है, और जांचपड़ताल शुरू कर दी है। वहीं पुलिस शहर भर में नाकेबंदी भी कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक खम्हारडीह थाना इलाके के अनुपम नगर में दिनदहाड़े ये डकैती हुई। पीड़ित वनोहरण वेणु ने बताया कि अपनी जमीन बेचकर 60 लाख रुपये नगद रकम घर पर रखे थे। इसी बीच चार डकैत मिलिट्री का ड्रेस पहनकर घर में जबरदस्ती घुस आए और परिवार के लोगों को बंधक बना लिया।

उन्होंने बताया कि बदमाशों ने पिस्टल टीकाकर उन्हें बंधक बनाया और घर में रखे 60 लाख रुपये रकम लेकर फरार हो गए। इधर संदीप मित्तल एएसपी क्राइम ने इस मामलें में जानकारी देते हुए कहा कि डकैतों ने घर में मौजूद सदस्यों में से दो महिलाओं और एक पुरुष को बंधक बनाया था। फिर उन्ही के बताए मुताबिक रक़म लूटी और फ़रार हुए। फ़िलहाल मौके पर डॉग स्कॉड, और फोरेंसिक की टीम भी पहुंच गई है। नाकेबंदी भी की गई है, जाँच पड़ताल की जा रही है।

Related Posts

Chhattisgarh Police Workshop : वित्तीय अपराधों के प्रभावी रोकथाम और विवेचना का मिला ज्ञान

नए ज़माने के वित्तीय अपराध और उनसे निपटने को तैयार है छत्तीसगढ़ पुलिस, कार्यशाला में 300 पुलिस अधिकारी एवं विवेचक शामिल हुए शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Police Workshop)छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा “New…

Continue reading
Order From The District Panchayat CEO : एयरपोर्ट के 10 किमी के दायरे में कचरा डंपिंग पर होगी सख्त कार्रवाई

शहर सत्ता/रायपुर। (Order From The District Panchayat CEO)जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन ने निर्देशित किया है कि अब एयरपोर्ट की 10 किलोमीटर की परिधि में किसी भी प्रकार का कचरा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Chhattisgarh Police Workshop : वित्तीय अपराधों के प्रभावी रोकथाम और विवेचना का मिला ज्ञान

Chhattisgarh Police Workshop : वित्तीय अपराधों के प्रभावी रोकथाम और विवेचना का मिला ज्ञान

Order From The District Panchayat CEO : एयरपोर्ट के 10 किमी के दायरे में कचरा डंपिंग पर होगी सख्त कार्रवाई

Order From The District Panchayat CEO : एयरपोर्ट के 10 किमी के दायरे में कचरा डंपिंग पर होगी सख्त कार्रवाई

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

Shaharsatta (07 Sep to 13 Sep 2026)

Shaharsatta (07 Sep to 13 Sep 2026)

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज