Republic Day : गणतंत्र दिवस समारोह के लिए हुआ फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल, जवानों ने मिलाया क़दमताल

शहर सत्ता / बिलासपुर। गणतंत्र दिवस (Republic Day) समारोह का अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल पुलिस परेड मैदान में आज सवेरे संपन्न हुआ। सब कुछ ठीक उसी तरह व उसी क्रम से हुआ जैसे कि 26 जनवरी को इस स्थल पर होना है। कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह की मौजूदगी और निर्देशन में रिहर्सल किया गया। कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप बेहतरीन आयोजन के लिए कलेक्टर ने महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

ये भी देखें : बाप विधायक है…कैसे रोकेगा तू हमको…और फिर अपनी गाड़ी छोड़कर भागा युवक…

जिला स्तरीय समारोह इसी पुलिस परेड मैदान में होगा। राज्य सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी Republic Day समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। समारोह सवेरे 9 बजे से लेकर 11.30 बजे तक विविध कार्यक्रम होंगे। रिहर्सल में अपर कलेक्टर आर ए कुरूवंशी मुख्य अतिथि की भूमिका में थे। स्कूली बच्चों ने इस अवसर पर देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

इस बार 8 स्कूलों की टीमों को प्रस्तुति के लिए चयन किया गया है। आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। तेरह टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट कर अनुशासन का परिचय दिया। Republic Day समारोह में छत्तीसगढ़ के विकास की झलक दिखाती विभागीय झांकी भी लोगों को देखने को मिलेगी।

ये भी देखें : निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बदले गए अपर, डिप्टी और संयुक्त कलेक्टर, देखिए आदेश…

बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि द्वारा नक्सल हिंसा में शहीद के परिवारों से मुलाकात कर उनके प्रति आदर और श्रद्धा व्यक्त करेंगे। मुख्य समारोह का संचालन हमेशा की तरह व्याख्याता द्वय सौरभ सक्सेना और मुकुल शर्मा करेंगे। अंतिम रिहर्सल को देखने बड़ी संख्या में शहर के नागरिक, छात्र – छात्राएं, अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Posts

Ramp Walk by Surrendered Naxalite Women : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस में कोसा सिल्क पहनकर उतरीं सरेंडर नक्सली

रायपुर में सरेंडर नक्सली महिलाओं ने किया रैंप वॉक, हिंसा का रास्ता छोड़ा हुनर को दे रहीं नई पहचान शहर सत्ता/रायपुर। (Ramp Walk by Surrendered Naxalite Women )जिन्हें देखकर लोग…

MATS University : मैट्स विश्वविद्यालय में “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन

हिन्दी विभाग के विद्यार्थियों ने किया भावपूर्ण काव्य-पाठ शहर सत्ता/रायपुर। (MATS University)गुरुवार को मैट्स विश्वविद्यालय के कला एवं मानविकी अध्ययनशाला, हिन्दी विभाग द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर “एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Ramp Walk by Surrendered Naxalite Women : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस में कोसा सिल्क पहनकर उतरीं सरेंडर नक्सली

Ramp Walk by Surrendered Naxalite Women : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस में कोसा सिल्क पहनकर उतरीं सरेंडर नक्सली

MATS University : मैट्स विश्वविद्यालय में “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन

MATS University : मैट्स विश्वविद्यालय में “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन

India’s 80th Independence Day is today : PM नरेंद्र मोदी लाल किले पर 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा,

India’s 80th Independence Day is today : PM नरेंद्र मोदी लाल किले पर 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा,

Shaharsatta (17 Aug to 23 Aug 2026)

Shaharsatta (17 Aug to 23 Aug 2026)

Congress’s Satyagraha : कांग्रेसी करेंगे प्रदेश में 14 अगस्त की शाम विशाल मार्च और सत्याग्रह

Congress’s Satyagraha : कांग्रेसी करेंगे प्रदेश में 14 अगस्त की शाम विशाल मार्च और सत्याग्रह

Tiranga Yatra Tricolour hoisted at Karregutta : बस्तर में नक्सलियों के ‘ब्लैक फॉरेस्ट’ में शान से लहराएगा तिरंगा

Tiranga Yatra Tricolour hoisted at Karregutta : बस्तर में नक्सलियों के ‘ब्लैक फॉरेस्ट’ में शान से लहराएगा तिरंगा