Video : तो चुनाव नहीं लड़ पाएंगे “केजरीवाल…”, हलफ़नामे में दी गलत जानकारी…हुई शिक़ायत

शहर सत्ता / नई दिल्ली। नई दिल्ली विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के चुनाव लड़ने पर संकट मंडरा रहा है। उन्होंने नामांकन के दौरान दिए गए अपने हलफ़नामे गलत जानकारियां दी है, ये दावा भाजपा प्रत्याशी प्रवेश साहेब सिंह शर्मा के प्रतिनिधि एडवोकेट शकीत गुप्ता ने किया है।

ये भी देखें : युवती की लाश मामलें में सड़क पर उतरी कांग्रेस, पूर्व विधायक ने किया चक्काजाम…

शकीत सिंह ने कहा “मैं प्रवेश साहिब सिंह वर्मा का प्रतिनिधि हूं। हमने रिटर्निंग ऑफिसर (RO) के सामने आपत्ति जारी की है जिसके अनुसार अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने 2019-2020 में अपनी आय 1,57,823 रुपये दिखाई है, जो मासिक 13,152 लाख रुपये है। यह पूरी तरह से गलत और सरासर झूठ है। विधानसभा के कागजात के अनुसार, प्रत्येक मुख्यमंत्री को 20,000 रुपये मासिक वेतन और 1,000 रुपये दैनिक भत्ता मिलता है,उन्होंने जो जानकारी दी है, वह न्यूनतम वेतन अधिनियम का भी उल्लंघन है। वह मतदाताओं को गुमराह कर रहे हैं।

एडवोकेट शकीत गुप्ता ने कहा कि वार्ड 52 में मतदाता सूची में उनका सीरियल नंबर 709 है। जब हमने जांच की, तो वार्ड 52 में सीरियल नंबर केवल 1-708 तक थे, अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का वोट गाजियाबाद के कौशांबी में वार्ड नंबर 72, वोटर नंबर 991 में भी दर्ज है। उत्तर प्रदेश में पंजीकृत एक मतदाता दिल्ली में चुनाव कैसे लड़ सकता है ? अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नॉर्थ एवेन्यू थाने में गंभीर धाराओं के तहत तीन मामले भी दर्ज हैं। उन्हें इसकी जानकारी थी लेकिन फिर भी उन्होंने अपने नामांकन हलफनामे में यह जानकारी छिपाई, RO ने अरविंद केजरीवाल के नामांकन पर रोक लगा दी है। हम चाहते हैं कि RO उनका नामांकन पत्र खारिज कर दें।”

Related Posts

CJP protest at Delhi’s Jantar Mantar : प्रर्दशनकारियों के लिए यूपी, उत्तराखंड, केरल से कौन भेज रहा मदद ?

जंतर-मंतर पर जोमेटो, स्विगी एजेंट ला रहे खाना, दवाएं और सैनिटरी पैड्स और चप्पल से लेकर दवाएं तक का पार्सल, दिनभर डिलीवरी देने वालों की लगी लाइन शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क।…

Chhattisgarh BJP State President : किरणदेव बोले- राहुल गांधी और कांग्रेस बिलो दि बेल्ट की पॉलिटिक्स करती है

छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि केन्द्र सरकार सदन में छात्रों के हितों को लेकर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन कांग्रेसी सदन में चर्चा करने से भाग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Kushabhau Thakre University : KTU में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक का दौरा

Kushabhau Thakre University : KTU में  राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक का दौरा

CJP protest at Delhi’s Jantar Mantar : प्रर्दशनकारियों के लिए यूपी, उत्तराखंड, केरल से कौन भेज रहा मदद ?

CJP protest at Delhi’s Jantar Mantar : प्रर्दशनकारियों के लिए यूपी, उत्तराखंड, केरल से कौन भेज रहा मदद ?

Chhattisgarh BJP State President : किरणदेव बोले- राहुल गांधी और कांग्रेस बिलो दि बेल्ट की पॉलिटिक्स करती है

Chhattisgarh BJP State President : किरणदेव बोले- राहुल गांधी और कांग्रेस बिलो दि बेल्ट की पॉलिटिक्स करती है

Road Safety in Chhattisgarh : परिवहन विभाग का आईआईटी मद्रास के साथ ऐतिहासिक एमओयू

Road Safety in Chhattisgarh : परिवहन विभाग का आईआईटी मद्रास के साथ ऐतिहासिक एमओयू

​Monsoon Rains In Chhattisgarh : मैदानी जिलों में झमाझम, बस्तर में बारिश की रफ्तार धीमी

​Monsoon Rains In Chhattisgarh : मैदानी जिलों में झमाझम, बस्तर में बारिश की रफ्तार धीमी

Chhattisgarh Press Club : कोरबा प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण में दिल्ली की घटना की कड़ी निंदा

Chhattisgarh Press Club : कोरबा प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण में दिल्ली की घटना की कड़ी निंदा