रायपुर : CRPF की ट्रक से चोरी हो गई 39 हज़ार की 6 पेटी शराब, दर्ज़ हुई FIR

शहर सत्ता / रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में CRPF के ट्रक में सेंधमारी हुई है। ट्रक में लोड शराब की पेटियों में से 39 हज़ार क़ीमत की आधा दर्जन शराब की पेटियां चोरों ने पार कर दी। चोरी के तकरीबन 15 दिन बाद इस मामलें में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वारा अपराध दर्ज़ कराया गया है। इस मामलें में अब धरसींवा पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।

ये भी देखें : धान ख़रीदी : 5 खरीदी केंद्रों में मिला 52 लाख रुपये का अधिक धान, खाद्य विभाग ने किया ज़ब्त…

जानकारी के मुताबिक CRPF के जवान शशिभूषण कुमार जो सीआपीएफ 227 बटालियन तोंगपाल सुकमा में तैनात है, उसने ये शिकायत दर्ज़ कराई है। दर्ज़ FIR में घटना 25-26 दिसंबर 2024 की दरम्यानी रात तकरीबन ढाई बजे से तड़के सुबह पांच बजे के बीच की बताए गई है।

जवान शशिभूषण के मुताबिक बटालियन कामांडेट के आदेश पर वो शराब लेने सीआरपीएफ के ग्रुप केन्द्र भरनी जिला बिलासपुर गया था, वहां से CG 10 BN 2119 में विभिन्न प्रकार के शराब की कुल 564 पेटी लोड़ कराकर वापस तोगपाल सुकमा जा रहे थे। ड्राइवर राजेन्द्र कुमार के रात में लगभग साढ़े बारह बजे नांदघाट के एक ढाबा में खाना खाया और निकल गए।

नींद आने की वज़ह से रोकी थी गाड़ी

जवान शशिभूषण ने पुलिस को बताया कि ड्राइवर राजेंद्र को निंद आने की वजह से हम लोग लगभग ढाई बजे सांकरा ब्रिज के उपर वाहन लगाकर आराम करने लगे, फ़िर लगभग सुबह 5 बजे हम लोग सुकमा के लिए रवाना हुए। तभी 2-4 किलोमिटर आगे आने के बाद एक व्यक्ति ने बताया की आपके ट्रक में बंधा रस्सा खुल गया है, जिस पर हमने गाड़ी रोकी और देखा तो रस्सा कटा हुआ मिला, जिसमें गाड़ी के ऊपर जाकर देखेने पर तीरपाल भी कटा हुआ मिला। चेक करने पर 06 पेटी जिसमे 04 पेटी आफ्टर डार्क फाईन ग्रेन एंव 02 पेटी रायल स्टेज शराब थी वो नहीं मिली। आला अफसरों से राय लेने बाद शशिभूषण ने FIR दर्ज़ कराई है।

ये शराब लेकर जा रहे थे जवान

बटालियन कमाडेन्ट के आदेश पर जवान शशिभूषण CRPF के ग्रुप केन्द्र भरनी जिला बिलासपुर गया था, यहां से सुकमा में तैनात सीआरपीएफ बटालियन के लिए कुल 564 पेटी शराब ट्रक में लोड कराई थी। जिसमें ब्लैकडाग 03 पेटी, क्वांटिनेंटल प्योर माल्ट 105 पेटी, फंटलाईन रिच 35 पेटी, मैक्डावल न 1 70 पेटी, इंपीरियर ब्लु 45 पेटी, 8पीएम 85 पेटी, रोयल चैलेंज 40 पेटी, सिग्नेचर रेयर 03 पेटी, 100 पाईपर 03 पेटी, रायल स्टेज 40 पेटी, हावर्ड 5000 बियर 16 पेटी, ओल्डमंक रम 40 पेटी, एसी ब्लेक 19 पेटी, आफ्टर डार्क फाईन ग्रेन 30 पेटी, रायल ग्रीन 10 पेटी, सिमरन आफ वोदका 05 पेटी, आफ्टर डार्क लक्जरी 05 पेटी, फ्रंटलाईन क्लासिक 10 पेटी थी।

Related Posts

Big Breaking News : CBI टीम ने महादेव गेमिंग सट्टा एप के सौरभ चंद्राकर को किया गिरफ्तार

देशभर में फैला ऑनलाइन बेटिंग का नेटवर्क, CBI टीम भारत लाई, ओमान में पकड़ा गया, आज रायपुर कोर्ट में पेशी, रेड कॉर्नर नोटिस पर एक्शन शहर सत्ता/रायपुर। (Big Breaking News)महादेव…

Continue reading
Chhattisgarh State Festival : लोककलाकारों को मिलेगा व्यापक मंच, नई पीढ़ी होगी विरासत से परिचित

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज से छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का शुभारंभ,3 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Big Breaking News : CBI टीम ने महादेव गेमिंग सट्टा एप के सौरभ चंद्राकर को किया गिरफ्तार

Big Breaking News : CBI टीम ने महादेव गेमिंग सट्टा एप के सौरभ चंद्राकर को किया गिरफ्तार

Shaharsatta (02 Nov to 08 Nov 2026)

Shaharsatta (02 Nov to 08 Nov 2026)

Chhattisgarh State Festival : लोककलाकारों को मिलेगा व्यापक मंच, नई पीढ़ी होगी विरासत से परिचित

Chhattisgarh State Festival : लोककलाकारों को मिलेगा व्यापक मंच, नई पीढ़ी होगी विरासत से परिचित

Raipur Police on alert : संवेदनशील इलाकों के साथ BSUP कॉलोनियों और देवार डेरा में दबिश

Raipur Police on alert : संवेदनशील इलाकों के साथ BSUP कॉलोनियों और देवार डेरा में दबिश

Tribute meeting at Raipur Press Club : शांत चेहरा, होंठों में मुस्कुराहट और शब्दों में मधुरता, ‘विकल्प’ का कोई दूसरा ‘विकल्प’ नहीं

Tribute meeting at Raipur Press Club : शांत चेहरा, होंठों में मुस्कुराहट और शब्दों में मधुरता, ‘विकल्प’ का कोई दूसरा ‘विकल्प’ नहीं

Inspector General of Police Raipur Range : त्यौहारों के मद्देनजर IG रायपुर रेंज अमरेश ने ली समीक्षा और समन्वय बैठक

Inspector General of Police Raipur Range : त्यौहारों के मद्देनजर IG रायपुर रेंज अमरेश ने ली समीक्षा और समन्वय बैठक