Janjgir Champa : सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स, क्रिएटर्स और गायकों के सपनो को मिलेगी नई ऊचाईयां : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने जांजगीर में अत्याधुनिक स्टुडियो का किया शुभारंभ

शहर सत्ता /रायपुर| नए साल में जांजगीर चांपा क्षेत्र के युवाओं को उनकी रचनात्मकता को निखारने के लिए ग्लोबल मंच मिल गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जांजगीर में हसदेव क्रिएटर हब का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमार्ट परिसर में स्थापित इस अत्याधुनिक स्टूडियो से सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स, क्रिएटर्स व गायकों को अपनी सृजनशीलता और रचनात्मकता को देश-दुनिया के सामने लाने और उसे निखारने का ग्लोबल मंच मिलेगा। इस मौके पर उन्होंने स्टूडियो में पॉडकास्ट के माध्यम से इंटरव्यू भी दिया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि युवाओं के उमंग और उत्साह को देखकर मैं भी उत्साहित हूं। उन्होंने कहा कि पहले इस कार्य के लिए बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है और बड़ी राशि खर्च करनी पड़ती थी। अब इस स्टूडियो के बन जाने से युवाओं को अपनी क्रिएटीविटी को सबके सामने लाने के लिए काफी सुविधा होगी। यहां रिकार्डिंग के लिए अत्याधुनिक उपकरण और साफ्टवेयर हैं। इस अवसर पर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, पूर्व विधायक श्री सौरभ सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कंटेंट क्रिएटर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, यूट्यूबर्स उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि हसदेव क्रिएटर्स हब (हाईटेक स्टूडियो) क्रिएटर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, यूट्यूबर्स के लिए सभी आवश्यक उपकरण से लैस है। अत्याधुनिक कैमरे, ड्रोन कैमरे, हाई एंड कंप्यूटर जैसे उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। शूटिंग के साथ-साथ एडिटिंग के लिए भी सॉफ्टवेयर्स की व्यवस्था की गई है। स्टूडियो में ऑडियो लैब भी बनाया गया है, जहां ऑडियो मिक्सर सॉफ्टवेयर और उपकरणों से ऑडियो रिकॉर्डिंग और मिक्सिंग कर पाएंगे साथ ही पॉडकास्टिंग भी कर पाएंगे।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय परिसर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप चरखा भी चलाया। इसके साथ ही उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रूद्राक्ष के पौधे का रोपण किया।

Related Posts

Sai government’s decision : किसानों को 15 क्विंटल धान बेचने पर भी मिलेगा 21-क्विंटल का लाभ

प्रति एकड़ ₹13,839 की अतिरिक्त सहायता मिलेगी, सरकार कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति एकड़ 13,839 रुपए की अतिरिक्त सहायता देगी शहर सत्ता/रायपुर। (Sai government’s decision)छत्तीसगढ़ में धान के किसानों…

Continue reading
Tribal Pride Week in Chhattisgarh : भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 11 से 18 नवंबर तक कार्यक्रम

जनजातीय गौरव सप्ताह को लेकर CM साय ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी, बिरसा मुंडा के उलगुलान को किया याद, कहा कि देश की आजादी की लड़ाई 1857 से करीब…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Accident in Bhanpuri : गजराज पॉलीमर इंडस्ट्री में देर रात लगी भीषण आग

Accident in Bhanpuri : गजराज पॉलीमर इंडस्ट्री में देर रात लगी भीषण आग

Sai government’s decision : किसानों को 15 क्विंटल धान बेचने पर भी मिलेगा 21-क्विंटल का लाभ

Sai government’s decision : किसानों को 15 क्विंटल धान बेचने पर भी मिलेगा 21-क्विंटल का लाभ

Tribal Pride Week in Chhattisgarh : भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 11 से 18 नवंबर तक कार्यक्रम

Tribal Pride Week in Chhattisgarh : भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 11 से 18 नवंबर तक कार्यक्रम

Chhattisgarh RTI Activists Association : लंबित मामलों के लिए सूचना आयोग की कार्यप्रणाली पर उठने लगे हैं गंभीर सवाल

Chhattisgarh RTI Activists Association : लंबित मामलों के लिए सूचना आयोग की कार्यप्रणाली पर उठने लगे हैं गंभीर सवाल

Women & Child Development & Social Welfare : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी में बच्चों संग किया बर्थ डे सेलिब्रेट

Women & Child Development & Social Welfare : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी में बच्चों संग किया बर्थ डे सेलिब्रेट

Paddy Procurement At a Support Price : 15 नवंबर से शुरू होगी खरीदी, रायपुर में 21 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे

Paddy Procurement At a Support Price : 15 नवंबर से शुरू होगी खरीदी, रायपुर में 21 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे