कोस्ट गार्ड एयरपोर्ट पर हेलिकॉप्टर क्रैश होने से मची अफरा-तफरी

उड़ान भरने के दौरान हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी

 

शहर सत्ता \पोरबंदर| पोरबंदर के कोस्ट गार्ड एयरपोर्ट पर हेलिकॉप्टर क्रैश होने से अफरा-तफरी मच गई| गौरतलब है कि दो महीने पहले कोस्ट गार्ड का एक हेलीकॉप्टर समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था| इस घटना में हेलीकॉप्टर में सवार लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आ रही है| सभी लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है| वहीं 3 लोगों की मौत हो गई है|

मिली जानकारी के मुताबिक कि उड़ान भरने के दौरान हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी हुई, जिसके बाद वो क्रैश हो गया| उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर में दो पायलट के साथ तीन अन्य लोग सवार थे| फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है| इस हादसे पर अब तक कोस्टगार्ड की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है| यहां 2 महीने पहले भी इस तरह का हादसा सामने आया था|

ALH-ध्रुव की खासियत
पोरबंद में जो हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है, वह ALH-ध्रुव हेलीकॉप्टर है| इसकी खासियत की बात करें तो इसकी लंबाई 52.1 फीट और ऊंचाई 16.4 फीट है। यह एक बार में 630 किमी की उड़ान भर सकता है| इसकी अधिकतम गति की बात करें तो 291 किलोमीटर प्रतिघंटा है| यह एक प्रकार का यूटिलिटी हेलीकॉप्टर है, जो आमतौर पर जवानों और कार्गो को लाने और ले जाने का काम करता है| इसे किसी भी मौसम में इस्तेमाल किया जा सकता है|

Related Posts

Seminar On AI At NIT : ग्लोबल कोलैबोरेशन एंड एकेडमिक एक्सचेंज पर राष्ट्रीय सेमिनार

डॉ. अकीरा यामानाका ने किया ह्यूमन इंटरफेस, एआई प्रोसेसिंग और हार्डवेयर सेंसर पर आधारित “थ्री-टियर आर्किटेक्चर” की अवधारणा प्रस्तुत शहर सत्ता/रायपुर। (Seminar On AI At NIT)कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-AI) के…

Padma Shri Award : डॉक्टर भैया-भाभी नाम से चर्चित छत्तीसगढ़ के गोडबोले दंपत्ति पद्मश्री से सम्मानित

दंतेवाड़ा-अबूझमाड़ में 1 लाख मरीजों का किया फ्री इलाज किया, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने श्रीमती सुनीता गोडबोले को चिकित्सा के क्षेत्र में पद्म श्री प्रदान किया शहर सत्ता/रायपुर। (Padma Shri…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Shaharsatta (08 June to 14 June 2026)

Shaharsatta (08 June to 14 June 2026)

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’