पुराने खंबे और बिजली के बॉक्स के पास पेड़ों की छटाई जल्द करें : Dr. Gaurav Singh

कलेक्टर ने यातायात दुरूस्त करने के लिए ली समीक्षा बैठक

शहर सत्ता / रायपुर। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज यातायात दुरूस्त करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की कलेक्टोरेट स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में बैठक ली। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि जिन-जिन स्थानों पर यातायात बाधित करने वाले पुरानी गाड़ियां सड़कों पर खड़ी है, उन्हें हटाया जाएं। साथ ही पुराने खंबे एवं बिजली के बॉक्स, पेड़ों की छटाई जल्द से जल्द किया जाए। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि जिन-जिन स्थानों पर यातायात बाधित हो रहा है, उन स्थानों को चिंहाकित कर कार्रवाई की जाए। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि ज्यादातर प्रमुख मार्गाें में फ्लैक्स रखने की वजह से भी यातायात बाधित होता है, ऐसे में उन फ्लैक्स एवं बैनरों को हटाने की कार्रवाई की जाएं। साथ ही पेड़ की छटाई जिन-जिन स्थानों पर नहीं हुई है, उन पेड़ों की छटाई जल्द से जल्द की जाएं। कलेक्टर ने कहा कि शहर में बिजली के तारों पर पेडों की टहनियां लटकने पर तत्काल छटाई की कार्रवाई की जाएं। कलेक्टर ने यातायात को दुरूस्त करने के लिए चौक-चैराहों पर अस्थायी रोटरी लगाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, आरटीओ आशीष देवांगन, समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Posts

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

एक वर्ष बाद भी निजी विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक केंद्रीकृत पोर्टल पर निर्णय के बाद भी अस्तित्व में नहीं है पोर्टल…

Continue reading
Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

महिला विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल से आसान हुई दिव्यांग बिसंभर यादव की जिंदगी, हादसे में विकलांग होने के बाद से ही आर्थिक और शारीरिक चुनौतियों से जूझ…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी