महुआ शराब बिक्री करने वाले आरोपी गिरफ्तार…शराब से भरे 20 लीटर के 16 डिब्बा जप्त

500- 600 किलोग्राम महुआ लहान बरामद कर मौके पर किया नष्टीकरण

टुडेज इंडियन / बिलासपुर। अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस द्वारा मुहीम चलाया जा रहा है | साथ ही नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है | कोटा पुलिस ने सुदनपारा कोटा में मुखबिर की सूचना पर रेड कार्यवाही किया | इसके बाद अलग- अलग जगह से आरोपी 4 आरोपियों को महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया | इसमें  संदीप नेताम पिता शांतनु उम्र 23 वर्ष पता सुदनपारा कोटा के कब्जे से 150 लीटर कच्ची महुआ शराब, आरोपी विक्रम मरावी पिता विनोद उम्र 20 वर्ष पता सूदन पारा को के कब्जे से 120 लीटर कच्ची महुआ शराब,

आरोपिया जमीला नेताम पति नवल नेताम उम्र 27 वर्ष पता सूदन पारा कोटा के कब्जे से 120 लीटर कच्ची महुआ शराब, पन्ना बाई नेताम पति दिलीप नेताम उम्र 40 वर्ष पता सूदन पारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर के कब्जे से 135 लीटर शराब जप्त किया गया| इस तरह से कुल 525 लीटर कच्ची महुआ शराब जिसकी कीमत 55,000 रुपए जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 34 (2)आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत‌ कार्यवाही की गई। इस दौरान शराब बनाने प्लास्टिक के डिब्बो में छुपाकर रखे गए करीब 500- 600 किलोग्राम महुआ लहान बरामद कर मौके पर नष्टीकरण किया गया।

Related Posts

Ramp Walk by Surrendered Naxalite Women : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस में कोसा सिल्क पहनकर उतरीं सरेंडर नक्सली

रायपुर में सरेंडर नक्सली महिलाओं ने किया रैंप वॉक, हिंसा का रास्ता छोड़ा हुनर को दे रहीं नई पहचान शहर सत्ता/रायपुर। (Ramp Walk by Surrendered Naxalite Women )जिन्हें देखकर लोग…

MATS University : मैट्स विश्वविद्यालय में “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन

हिन्दी विभाग के विद्यार्थियों ने किया भावपूर्ण काव्य-पाठ शहर सत्ता/रायपुर। (MATS University)गुरुवार को मैट्स विश्वविद्यालय के कला एवं मानविकी अध्ययनशाला, हिन्दी विभाग द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर “एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Ramp Walk by Surrendered Naxalite Women : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस में कोसा सिल्क पहनकर उतरीं सरेंडर नक्सली

Ramp Walk by Surrendered Naxalite Women : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस में कोसा सिल्क पहनकर उतरीं सरेंडर नक्सली

MATS University : मैट्स विश्वविद्यालय में “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन

MATS University : मैट्स विश्वविद्यालय में “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन

India’s 80th Independence Day is today : PM नरेंद्र मोदी लाल किले पर 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा,

India’s 80th Independence Day is today : PM नरेंद्र मोदी लाल किले पर 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा,

Shaharsatta (17 Aug to 23 Aug 2026)

Shaharsatta (17 Aug to 23 Aug 2026)

Congress’s Satyagraha : कांग्रेसी करेंगे प्रदेश में 14 अगस्त की शाम विशाल मार्च और सत्याग्रह

Congress’s Satyagraha : कांग्रेसी करेंगे प्रदेश में 14 अगस्त की शाम विशाल मार्च और सत्याग्रह

Tiranga Yatra Tricolour hoisted at Karregutta : बस्तर में नक्सलियों के ‘ब्लैक फॉरेस्ट’ में शान से लहराएगा तिरंगा

Tiranga Yatra Tricolour hoisted at Karregutta : बस्तर में नक्सलियों के ‘ब्लैक फॉरेस्ट’ में शान से लहराएगा तिरंगा