मनमोहन सिंह का निधन : बेटी के आने के बाद होगा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार

दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में ली अंतिम सांस, कांग्रेस मुख्लालय में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी

शहर सत्ता/रायपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की आयु में दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। रात में ही उनका पार्थिव शरीर दिल्ली स्थित आवास पर लाया गया था। कल सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार हो सकता है। कांग्रेस मुख्लालय में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। केंद्र सरकार ने पूर्व पीएम के निधन पर सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि उनकी एक बेटी विदेश में हैं। उनके आने के बाद ही डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई दी जाएगी।

सात दिनों का राजकीय शोक घोषित

केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है। 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक राजकीय शोक घोषित किया गया है। कर्नाटक के मंत्री केएच मुनियप्पा ने कहा, डॉ. मनमोहन सिंह का चले जाना देश के लिए बड़ी हानि है। वह नए मंत्रियों को मार्ग दिखाते थे। दुनिया से एक बड़ा अर्थशास्त्री चला गया है।

Related Posts

Monsoon Session of the Lok Sabha : लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा; युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ, Startup India ने देश में नवाचार और उद्यमिता की नई संस्कृति विकसित की है…

Congress Protest Demonstration : दिल्ली में धरने पर बैठे भूपेश का एक जूता चोरी, विकास उपाध्याय रायपुर में किये प्रदर्शन

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक जूता इधर-उधर हो गया। खोजने के बाद भी नहीं मिला तो उन्होंने X पर लिखा दिल्ली पुलिस ने उनका एक जूता भी ले लिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी