शराब पीकर घूमने से अच्छा है शिवालय में मनाइए अपना नया साल : कथावाचक प्रदीप मिश्रा

बच्चों को वीर शिवाजी, महाराणा प्रताप और झांसी की रानी के कपड़े पहनाइए

शहर सत्त्ता / रायपुर। कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने क्रिसमस को लेकर कहा कि अपने बच्चों को लाल ड्रेस और टोपी पहनाकर जोकर मत बनाइए, जिससे उनका मजाक उड़ाया जाए। अपने बच्चों को वीर शिवाजी, महाराणा प्रताप और झांसी की रानी के कपड़े पहनाइए। उन्होंने सनातनियों से अपील की है कि, वे नया साल शराब की दुकानों पर नहीं, बल्कि शिव मंदिरों में मनाएं। कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने ये बातें रायपुर के सेजबहार में आयोजित कार्यक्रम स्थल में कही है।

बतादें सेजबहार में 24 से 30 दिसंबर तक कथा का आयोजन किया गया है। इस आयोजन का बुधवार को दूसरा दिन है। कथा वाचन के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि, अपने सनातन धर्म को प्रबल और मजबूत करने का प्रयास करिए। अपने यहां रूखा-सूखा जो मिल रहा वो खाइए। तुम दुनिया की थोड़ी चमक-धमक देखकर सनातन धर्म को छोड़कर दूसरे धर्म की ओर चले जाते हो। सनातन धर्म से बड़ा कुछ नहीं है।

31 दिसंबर को शराब की बोतल खुलती है

पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि, अभी लोग 31 फर्स्ट मनाएंगे। ऐसा कुछ नहीं हुआ है, केवल कैलेंडर बदलता है। आप जैसे थे वैसे के वैसे ही रह गए। इन सब का क्या मतलब। उन्होंने कहा कि 31 फर्स्ट को शराब की बोतल खुलती है, जबकि चैत्र नववर्ष में गंगाजल खुलता है। सनातनी चैत्र नववर्ष में लोग मंदिर और शिवालय में मिलते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे रायपुर में शिवालय, राम मंदिर, चंपारण का चंपेश्व महादेव है। छत्तीसगढ़ के प्राचीन शिवालय में जाइए। अगर न्यू ईयर मनाना है, तो भगवान शंकर की शरण में जाकर मनाओ।

Related Posts

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना के हितकारी अमर सिंह समेत उसके परिवार की जिंदगी हुई खुशनुमा शहर सत्ता/रायपुर। (Pradhan Mantri Awas Yojana)विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना…

Continue reading
Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

एक वर्ष बाद भी निजी विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक केंद्रीकृत पोर्टल पर निर्णय के बाद भी अस्तित्व में नहीं है पोर्टल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

विकास के आंकड़ों के बीच जेब क्यों हो रही ढीली

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

मकानों में कारोबार, गली-मोहल्लों में बाजार, निगम के नियम तार-तार, आंखें खोलो सरकार…!

Shaharsatta (07 Sep to 13 Sep 2026)

Shaharsatta (07 Sep to 13 Sep 2026)

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?