Jain temple theft update : जैन मंदिर का ताला तोड़ने वाले की आई तस्वीर, पढ़ें पूरी खबर

ताला काटने वाले  शातिर चोर आरी लेकर पहुंचे थे जैन मंदिर

शहर सत्ता /रायपुर। लाभाण्डी इलाके में 1008 पदम प्रभ दिगंबर जैन मंदिर है। जहां रविवार की देर रात को चोरों ने चोरी की वारदात को अंजात दिया था। इस जैन मंदिर में हुए चोरी के मामले में रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले में रायपुर पुलिस कुछ ही दिनों में आरोपियों को पकड़कर रायपुर लाने की तैयारी में है जिसके बाद चोरी के मामले का पर्दाफाश करेंगे।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस रात इस वारदात को अंजाम दिया गया था उसकी पूरी तस्वीर मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फूटेज में दो लोग दिखाई दे रहे हैं जिनमें से एक आरोपी मंदिर के ताले को आरीनुमा औजार से काट रहा है और वहीं दूसरा व्यक्ति मंदिर की चैकीदारी कर रहे गार्ड की निगरानी कर रहा है। इस फूजेट को रायपुर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और फूटेज की जांच की जा रही है। वहीं फूटेज को लेकर पुलिस ने मंदिर समिति के सदस्यों को वीडियो या तस्वीर वायरल नहीं करने कहा है। इधर पुलिस अफसरों की माने तो पुलिस की एक स्पेशल जांच टीम अपराधियों के नजदीक पहुंच चुकी है।

दो अलग अलग टीमें जुटी जांच में 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर पुलिस ने मंदिर की घटना में जाँच के लिए दो टीमों को लगाया है| इसमें से एक टीम को नागपुर भेजे जाने की खबर है| फ़िलहाल पुलिस की जाँच लगभग पूरी हो चुकी है|

ये सामान लेकर भागे

चोरों ने जैन मंदिर से भगवान के ऊपर लगा हुआ गोल्ड पॉलिश वाला तीन चांदी का छत्र, 5 पंचमेरू, 8 अष्ट प्रतिहार्य, 2 चांदी की बड़ी थाली, 1 सोने का कलश, 9 चांदी का अभिषेक कलश, 6 शांति धारा झारी, 4 छत्र चांदी, 2 चांदी की थाली, 3 आशिका, 5 छोटी चांदी की प्लेट, 1 चांदी का लोटा, एक चांदी की बड़ी गंजी, चांदी का चम्मच और अन्य सामान चोरी किया है। आशंका है कि इन सामानों की कीमत 20 से 25 लाख की है।

Related Posts

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना के हितकारी अमर सिंह समेत उसके परिवार की जिंदगी हुई खुशनुमा शहर सत्ता/रायपुर। (Pradhan Mantri Awas Yojana)विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना…

Continue reading
Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

एक वर्ष बाद भी निजी विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक केंद्रीकृत पोर्टल पर निर्णय के बाद भी अस्तित्व में नहीं है पोर्टल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Rain Alert : धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां

Rain Alert : धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां