CG constable recruitment scam : प्रदेश कांग्रेस ने मांगा गृहमंत्री विजय शर्मा से इस्तीफा, की CBI जांच की मांग

शहर सत्त्ता/रायपुर। CG constable recruitment scam : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आरक्षक भर्ती घोटाले की CBI जांच करवाने की मांग शासन से की है। पीसीसी चीफ ने प्रदेश सरकार पर तोहमत लगते हुए कहा है कि “भाजपा के राज में नौकरियां बेची जा रही है, युवा ठगा महसूस कर रहे।” कांग्रेस ने आरक्षक भर्ती घोटाले के लिये Home Minister गृहमंत्री से इस्तीफा देने की अपील की है।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मुताबिक राजनांदगांव आरक्षक भर्ती घोटाले के तार सत्ता के उच्च पदस्थ लोगों तक जुड़े हो सकते है। इस मामले में आरक्षक अनिल रत्नाकर की संदिग्ध मौत तथा उसके हथेली पर लिखे गये नोट्स बताते है कि यह मामला बहुत ही ज्यादा गंभीर है। अनिल रत्नाकर की मौत की भी जांच होनी चाहियें। सत्ता में बैठे हुये लोगों के संरक्षण के बिना इतना बड़ा भर्ती घोटाला होना संभव नहीं है। सरकार तथा पुलिस के उच्चाधिकारी, निचले स्तर के अधिकारियों पर कार्यवाही की खानापूर्ति कर मामले को दबाने में लगे है।

 

बैज ने कहा कि आठवीं बटालियन पेंड्री में पुलिस भर्ती प्रक्रिया में कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए मैनुअल और रिजल्ट में गोलमाल किया गया है। आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में गोला फेंक और ऊंची कूद को लेकर मैनुअल रजिस्टर में और रिजल्ट जारी करने में धांधली की गई है। नंबर बढ़ाने और पास करने लिए लेनदेन की भी शिकायत आई हुई है। आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में हुई गड़बड़ी के लिये गृहमंत्री विजय शर्मा अपने पद से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें।

पुलिस का संदेही आरक्षक ने की खुदकुशी

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।। आरक्षक का नाम अनिल रत्नाकर है, जिन्होंने साल 2021 में पुलिस ज्वाइन की थी।। मृतक खैरागढ़ जालबांधा पुलिस थाने में पदस्थ था।। अनिल रत्नाकर की ड्यूटी अभी आरक्षक भर्ती में लगी थी। इसी भर्ती प्रक्रिया में लेनदेन और धांधली के आरोप लगे हैं और जिन 14 आरक्षकों पर को संदेह के घेरे में रखा गया है, उनमें अनिल रत्नाकर का नाम भी था, ये सभी 14 आरक्षक भर्ती प्रक्रिया का काम देख रहे जि। बताया जा रहा है कि शुक्रवार 20 दिसंबर को आरक्षक अनिल रत्नाकर को पूछताछ के लिए राजनांदगांव पुलिस ने बुलाया था।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की मुलाकात; केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर जगी उम्मीद शहर सत्ता/रायपुर न्यूज़ डेस्क। (Mahanadi Water Dispute)केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य…

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट की बैठक; राज्य में उर्वरक उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मंत्रियों की उप समिति बनेगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Monsoon Session of the Lok Sabha : लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

Monsoon Session of the Lok Sabha :  लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा