admit card canceled : मीडिया प्रतिनिधि पर दुर्व्यवहार का आरोप, पत्रकार दीर्घा का प्रवेश पत्र निरस्त

सवाल-जवाब के दौरान पत्रकार सुनील नामदेव की भूपेश बघेल  और कांग्रेस के विधायकों के साथ हुई बहस

 

शहर सत्ता/रायपुर। विधानसभा परिसर में शुक्रवार को कांग्रेस के विधायकों, और एक पत्रकार सुनील नामदेव की खूब बहस हुई। पत्रकार और कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद इतना बढ़ा कि विधानसभा में कांग्रेस के सदस्यों ने सुनील नामदेव को खरीखोटी सुनाया। विधानसभा में हुए इस पूरे घटनाक्रम का विडीयो पास खड़े अन्य मीडियाकर्मियों के कैमरे में कैद हो गई। पत्रकार सुनील द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के चलते पत्रकार दीर्घा का प्रवेश पत्र तत्काल निरस्त कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पूर्व सीएम भूपेश बघेल से मीडियाकर्मियों ने चर्चा की। इसी बीच सवाल-जवाब के दौरान पत्रकार सुनील नामदेव की पहले भूपेश बघेल, और फिर कांग्रेस के विधायकों अटल श्रीवास्तव व अन्य के साथ बहस हुई। इसके बाद विधानसभा के कांग्रेस सदस्यों ने इसकी शिकायत विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की, फिर मीडिया प्रतिनिधि द्वारा किये गए दुर्व्यवहार को दृष्टिगत रखते हुए सुनील नामदेव को जारी पत्रकार दीर्घा का प्रवेश पत्र तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक निरस्त कर दिया गया है।

https://x.com/shaharsattanews/status/1870099850412601844

 

पत्रकार द्वारा दुर्व्यवहार और बिगड़ते कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का तंज

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन प्रदेश की कानून व्यवस्था पर कांग्रेस विधायक दल ने स्थगन पर चर्चा की मांग की, लेकिन स्थगन ग्राह्य नही हुआ। कानून व्यवस्था और प्रदेश के अपराधगढ़ बनने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने गंभीर बयान दिया। आज विधानसभा परिसर में पत्रकार सुनील नामदेव द्वारा कथित दुर्व्यवहार को लेकर भी कांग्रेस विधायक दल ने अपनी नाराजगी जताई… क्या कहा सुनिये उनका ये बयान…

Related Posts

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

नीली साड़ी और हाथों में AK- 47 रखकर शस्त्र पूजा के दौरान राजनांदगांव एसपी अंकिता शर्मा का निराले अंदाज वाला VIDEO खूब वायरल हो रहा है, फ़िलहाल शस्त्र प्रदर्शन और…

Continue reading
Message from CM Vishnu Deo Sai : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व

प्रभु श्रीराम से हमारा आत्मीय नाता, माता कौशल्या का मायका और भगवान श्रीराम का ननिहाल है छत्तीसगढ़, सत्य, न्याय और मानवता के पक्ष में खड़े रहना ही प्रभु श्रीराम के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Commotion on A flight : एअर इंडिया की फ्लाइट में भारतीय यात्री का हंगामा

Commotion on A flight : एअर इंडिया की फ्लाइट में भारतीय यात्री का हंगामा

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

Message from CM Vishnu Deo Sai : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व

Message from CM Vishnu Deo Sai : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व

Raipur-Raoghat Rail Network : जहां कभी पैदल चलना मुश्किल था वहां चलेंगी 2 नई यात्री ट्रेनें

Raipur-Raoghat Rail Network : जहां कभी पैदल चलना मुश्किल था वहां चलेंगी 2 नई यात्री ट्रेनें

The Sangh was founded on the day of Dussehra : भागवत ने RSS मुख्यालय में शस्त्र पूजन किया

The Sangh was founded on the day of Dussehra : भागवत ने RSS मुख्यालय में शस्त्र पूजन किया

Two arrested under Operation Cyber ​​Shield : IAS सुबोध सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगते थे पैसे

Two arrested under Operation Cyber ​​Shield : IAS सुबोध सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगते थे पैसे