RAIPURPOLICE Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/raipurpolice/ Tue, 17 Mar 2026 06:06:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 Crime in Raipur : 24 घंटे में 4 जगह चाकूबाजी, इफ्तारी लेने जा रहे दो को चाकू से गोदा https://shaharsatta.com/2026/03/17/crime-in-raipur-four-stabbings-in-24-hours-two-people-stabbed-while-going-for-iftar/ https://shaharsatta.com/2026/03/17/crime-in-raipur-four-stabbings-in-24-hours-two-people-stabbed-while-going-for-iftar/#respond Tue, 17 Mar 2026 05:59:03 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4194 घटना के बाद बवाल,2 पक्षों में पथराव, 9 अरेस्ट शहर सत्ता/रायपुर। (Crime in Raipur )रायपुर में रविवार देर रात से सोमवार शाम तक 24 घंटे के भीतर चार अलग-अलग जगहों…

The post Crime in Raipur : 24 घंटे में 4 जगह चाकूबाजी, इफ्तारी लेने जा रहे दो को चाकू से गोदा appeared first on शहर सत्ता.

]]>

घटना के बाद बवाल,2 पक्षों में पथराव, 9 अरेस्ट

शहर सत्ता/रायपुर। (Crime in Raipur )रायपुर में रविवार देर रात से सोमवार शाम तक 24 घंटे के भीतर चार अलग-अलग जगहों पर चाकूबाजी की घटनाएं सामने आईं। बहले मामले में इफ्तारी लेने जा रहे युवकों पर रायपुर के ही एक दूसरे गुट ने घातक हमला किया है। मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद मामला इतना बढ़ा कि दो पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव हुआ। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को भारी बल के साथ मौके पर पहुंचकर हालात संभालने पड़े।

रविवार देर रात से सोमवार शाम तक 24 घंटे के भीतर चार अलग-अलग जगहों पर चाकूबाजी की घटनाएं सामने आईं। गांधी नगर, इंद्रप्रस्थ फेस-2, डबरापारा और मौदहापारा इलाके में हुए हमलों में 8 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम मो. अल्ताफ और राशिद अली इफ्तारी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रवि रक्सेल और उसके साथियों ने पुरानी रंजिश को लेकर विवाद किया और दोनों पर चाकू से हमला कर दिया।

माहे रमजान पर वारदात, पुलिस अलर्ट

पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की जांच के बाद सभी मामलों में FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। फ़िलहाल रवि रक्सेल, हर्ष कोसले, लोकेश रक्सेल और अभय रक्सेल को गिरफ्तार कर लिए जाने की खबर है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। एसीपी दीपक मिश्रा के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

मुस्लिम समुदाय में आक्रोश व्याप्त

चाकूबाजी की सूचना मिलते ही मौदहापारा इलाके के मुस्लिम समुदाय के लोग आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। बताया जा रहा है दोनों पक्ष थाने में शिकायत लेकर पहुंचे थे। घायल मौदहापारा निवासी मोहम्मद अल्ताफ और राशिद अली घायल हुए हैं। मौदहापारा इलाके में स्थित मरही माता मंदिर के बाहर विवाद हुआ है। मरही माता मंदिर के सामने रक्सेल गैंग के लोग डंडा लेकर खड़े थे।

पिछले साल का लिया रक्सेल गुट ने बदला

जानकारी के अनुसार पिछले साल ठीक रमजान के समय मो.अल्ताफ और राशिद अली ने रवि रक्सेल और उसके साथी पर चाकू से हमला किया था। घटना के बाद अल्ताफ और राशिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जेल से छूटकर आने के बाद दोनों रवि और उसके साथियों को देखकर हंसते थे। सोमवार को भी ऐसा ही हुआ। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और रवि ने साथियों के साथ मिलकर अल्ताफ और राशिद पर चाकू से हमला कर दिया।

गाँधी नगर में गांजा गैंग के बीच भिड़ंत

रविवार की रात गांधी नगर कालीबाड़ी इलाके में कुख्यात आरोपी रवि साहू और मुकेश बनिया के गुर्गों को बीच गैंगवार हो गया। जानकारी के अनुसार अभिषेक सोनी और विक्रम के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विक्रम ने साथियों के साथ अभिषेक का पीछा किया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरे मामले के पीछे गांजा बेचने को लेकर पुरानी रंजिश होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। एसीसीयू और सिटी कोतवाली की संयुक्त टीम ने लक्ष्मीकांत महानंद सहित तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। रवि साहू फिलहाल गांजा तस्करी के मामले में 10 साल की सजा काट रहा है, जबकि मुकेश बनिया भी इसी प्रकरण में रायपुर जेल में बंद है।

गाना बजाने और पुरानी रंजिश में चला चाकू

दूसरी घटना इंद्रप्रस्थ फेस-2 में सामने आई। यहां तेज आवाज में गाना सुनने से भड़के लोगों ने शौर्यन ठावरे के घर रात 11 बजे घुस गए। लोगों ने युवक से मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने कुबेर वर्मा और विष्णु वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसी तरह डबरापारा महोबा बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर प्रॉपर्टी डीलर राज वर्मा पर राजा यादव ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल पीड़ित को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है।

The post Crime in Raipur : 24 घंटे में 4 जगह चाकूबाजी, इफ्तारी लेने जा रहे दो को चाकू से गोदा appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/03/17/crime-in-raipur-four-stabbings-in-24-hours-two-people-stabbed-while-going-for-iftar/feed/ 0 4194
Police Action After The Video Went Viral : रात नशे में धुत कैटरर्स आपस में भिड़े, विधायक कॉलोनी के पास बवाल https://shaharsatta.com/2026/02/28/police-action-after-the-video-went-viral-drunken-caterers-clashed-with-each-other-at-night-creating-a-ruckus-near-the-mla-colony/ https://shaharsatta.com/2026/02/28/police-action-after-the-video-went-viral-drunken-caterers-clashed-with-each-other-at-night-creating-a-ruckus-near-the-mla-colony/#respond Sat, 28 Feb 2026 05:20:34 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4054 रायपुर पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया शहर सत्ता/रायपुर। (Police Action After The Video Went Viral )तेलीबांधा इलाके में विधायक कॉलोनी के पीछे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने 26…

The post Police Action After The Video Went Viral : रात नशे में धुत कैटरर्स आपस में भिड़े, विधायक कॉलोनी के पास बवाल appeared first on शहर सत्ता.

]]>

रायपुर पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया

शहर सत्ता/रायपुर। (Police Action After The Video Went Viral )तेलीबांधा इलाके में विधायक कॉलोनी के पीछे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने 26 फरवरी की रात नशे में धुत दो कैटरर्स गुटों के बीच लेन-देन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। पुलिस तब एक्शन में आई जब पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस ने खुद संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की और 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक योगेश साहू समेत सभी आरोपी कैटरिंग का काम करते हैं। 26 फरवरी की रात को सभी आरोपी शराब के नशे में थे। इस दौरान काम की बातों को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोपियों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे और डंडों से हमला किया। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया।

पुलिस ने लिया संज्ञान, ये हुए गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों पक्षों के आरोपियों के खिलाफ मारपीट और शांति भंग करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर किया है। गिरफ्तार आरोपियों योगेश साहू, रितेश साहू, आशुतोष पांडे, सतबीर खींची, मो. तालिब, संदीप यादव और विवेक मिश्रा बताया जा रहा है। अराजकता फैलाने वाले और शांति भंग करने वाले ऐसे आरोपियों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

The post Police Action After The Video Went Viral : रात नशे में धुत कैटरर्स आपस में भिड़े, विधायक कॉलोनी के पास बवाल appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/02/28/police-action-after-the-video-went-viral-drunken-caterers-clashed-with-each-other-at-night-creating-a-ruckus-near-the-mla-colony/feed/ 0 4054
ISIS Dgital Module In Chhattisgarh : ISIS के हौलनाक मासूम…अब कर रहे डांस और योगा ! https://shaharsatta.com/2025/12/06/isis-digital-module-in-chhattisgarh-isiss-horrific-indoctrination-now-they-are-doing-dance-and-yoga/ https://shaharsatta.com/2025/12/06/isis-digital-module-in-chhattisgarh-isiss-horrific-indoctrination-now-they-are-doing-dance-and-yoga/#respond Sat, 06 Dec 2025 06:20:15 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3813 माना बाल सम्प्रेक्षण गृह में डांस, योगा, सब्ज़ी की क्यारी में बीता रहे एक आम बच्चों सा वक्त शहर सत्ता/रायपुर। (ISIS Dgital Module In Chhattisgarh)छत्तीसगढ़ के 2 नाबालिगों ने ‘ऑपरेशन…

The post ISIS Dgital Module In Chhattisgarh : ISIS के हौलनाक मासूम…अब कर रहे डांस और योगा ! appeared first on शहर सत्ता.

]]>

माना बाल सम्प्रेक्षण गृह में डांस, योगा, सब्ज़ी की क्यारी में बीता रहे एक आम बच्चों सा वक्त

शहर सत्ता/रायपुर। (ISIS Dgital Module In Chhattisgarh)छत्तीसगढ़ के 2 नाबालिगों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का मैप ISIS को भेजा था। माना बाल सम्प्रेक्षण गृह में डांस, योगा, सब्जी की क्यारी करने और सब्जी की क्यारी लगाने में मशगूल हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों ने पाकिस्तानी हैंडलर्स से डार्क-वेब की ट्रेनिंग ली, ग्रुप बनाया और बताते हैं कि एक इशारे पर दोनों नाबालिग हथियार उठाने को भी तैयार थे। सूत्रों के मुताबिक एक का पिता CRPF में तो दूसरे का ऑटो रिक्शा चलाता है।

ATS ने रायपुर और भिलाई से 2 नाबालिगों को पकड़ा है, जो ISIS हैंडलर्स के सीधे संपर्क में थे। दोनों ही 10वीं-12वीं क्लास के स्टूडेंट हैं। ATS ने रायपुर और भिलाई से पकड़े गए 2 नाबालिगों को लगभग डेढ़ साल तक ह्यूमन सर्विलांस और साइबर ट्रैकिंग के जरिए चुपचाप मॉनिटर किया। साइबर टीम ने जब चैट, ग्रुप लिंक और कंटेंट को खंगाला, तब पता चला कि 2 भारतीय नाबालिग लगातार उसी प्रतिबंधित ग्रुप में एक्टिव हैं, जहां पाकिस्तानी हैंडलर्स कट्टरपंथी कंटेंट डाल रहे थे। इन दोनों ISIS के हौलनाक मासूमों के संपर्क में 4 अन्य नाबालिग भी आ गए थे। फ़िलहाल पूछताछ के बाद दोनों नाबालिग रायपुर के माना स्थित बाल सम्प्रेक्षण गृह में देखरेख में हैं।

एक नजर

0 ATS ने जब दोनों बच्चों की चैट, ग्रुप स्क्रीनशॉट, फर्जी आईडी, हिंसक कंटेंट और हैंडलर्स के साथ हुई बातचीत के सबूत परिवारों को दिखाए। परिजन ने अधिकारियों से कहा कि उन्हें अंदाजा तक नहीं था कि उनके बच्चे फोन में किस तरह की दुनिया में फंस चुके हैं।

0 ATS के अधिकारियों ने बताया कि दोनों नाबालिग हैं, इसलिए पूरी जांच जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के नियमों के मुताबिक चल रही है। पूछताछ भी परिवार की मौजूदगी में ही की जा रही है, ताकि किसी तरह का मानसिक दबाव न बने।

0 इसके साथ ही दोनों को साइकोलॉजिकल काउंसलिंग भी दी जा रही है, ताकि वे इस पूरी प्रक्रिया के दौरान सही स्थिति में रहें। परिजन ने जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही है। हर स्टेप पर मौजूद रहकर ATS की प्रक्रिया में साथ दे रहे हैं।

 

The post ISIS Dgital Module In Chhattisgarh : ISIS के हौलनाक मासूम…अब कर रहे डांस और योगा ! appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/12/06/isis-digital-module-in-chhattisgarh-isiss-horrific-indoctrination-now-they-are-doing-dance-and-yoga/feed/ 0 3813
Chattisgarh Police : SDOP याकूब मेमन पर दुष्कर्म का मामला दर्ज https://shaharsatta.com/2025/09/16/chhattisgarh-police-rape-case-registered-against-sdop-yakub-memon/ https://shaharsatta.com/2025/09/16/chhattisgarh-police-rape-case-registered-against-sdop-yakub-memon/#respond Tue, 16 Sep 2025 05:16:57 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3399 बलरामपुर में उप-पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ हैं याकूब, प्रार्थिया पर भी लगाए ब्लैकमेलिंग का आरोप शहर सत्ता/रायपुर। (Chattisgarh Police)टिकरापारा रायपुर पुलिस थाना में एक किरायेदार महिला की रिपोर्ट…

The post Chattisgarh Police : SDOP याकूब मेमन पर दुष्कर्म का मामला दर्ज appeared first on शहर सत्ता.

]]>

बलरामपुर में उप-पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ हैं याकूब, प्रार्थिया पर भी लगाए ब्लैकमेलिंग का आरोप

शहर सत्ता/रायपुर। (Chattisgarh Police)टिकरापारा रायपुर पुलिस थाना में एक किरायेदार महिला की रिपोर्ट पर बलरामपुर में पदस्थ एसडीओपी याकूब मेमन के खिलाफ कथित रेप का मामला दर्ज हुआ है। महिला ने दुष्कर्म की शिकायत की थी और जुर्म दर्ज होने के पश्चात् एसडीओपी याकूब ने भी महिला और उसके परिजनों के विरुद्ध ब्लैकल करने की शिकायत की है।

छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए यह मामला गंभीर है। हालांकि मामले की पतासाजी और पड़ताल दोनों की शिकायतों पर शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक एसडीओपी मेमन और प्रार्थी महिला तथा उसके परिवार के बीच पूर्व में मकान किरायेदारी का विवाद है। टिकरापारा थाना के एक राजपत्रित अधिकारी ने एसडीओपी के तत्संबंध में जुर्म दर्ज होने और शिकायत जांच की पुष्टि की है।

बता दें कि याकूब मेमन पूर्व में टिकरापारा थाना प्रभारी के पद में रह चुके हैं। रायपुर से उन्हें गरियाबंद ट्रांसफर किया गया था। वर्तमान में वे एसडीओपी बलरामपुर पदस्थ किये गए हैं। जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर में हाऊसिंग बोर्ड में उनका मकान है। विवाद, धमकी-चमकी और मामला यहां तक पहुँचने की एक वजह यह भी मणि जा रही है।

The post Chattisgarh Police : SDOP याकूब मेमन पर दुष्कर्म का मामला दर्ज appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/09/16/chhattisgarh-police-rape-case-registered-against-sdop-yakub-memon/feed/ 0 3399
Raipur Central Jail : जेल में बंद कांग्रेसी नेता आशीष शिंदे पर जानलेवा हमला https://shaharsatta.com/2025/07/17/raipur-central-jail-deadly-attack-on-jailed-congress-leader-ashish-shinde/ https://shaharsatta.com/2025/07/17/raipur-central-jail-deadly-attack-on-jailed-congress-leader-ashish-shinde/#respond Thu, 17 Jul 2025 17:53:50 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3024 0 केके श्रीवास्तव के करीबी कांग्रेसी नेता के चेहरे पर अटैक; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Central Jail)तांत्रिक केके श्रीवास्तव के करीबी रहे युवा कांग्रेस के…

The post Raipur Central Jail : जेल में बंद कांग्रेसी नेता आशीष शिंदे पर जानलेवा हमला appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 केके श्रीवास्तव के करीबी कांग्रेसी नेता के चेहरे पर अटैक; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Central Jail)तांत्रिक केके श्रीवास्तव के करीबी रहे युवा कांग्रेस के नेता आशीष शिंदे पर हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि जेल के भीतर बदमाशों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया है। जिससे आशीष बुरी तरह घायल हो गया है, उसे मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आशीष शिंदे रायपुर का सक्रिय युवा कांग्रेस नेता है। आशीष रायपुर उत्तर विधानसभा का युवा कांग्रेस अध्यक्ष है। (Raipur Central Jail)पुलिस ने आशीष को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शिंदे के मोबाइल की कॉल डिटेल और CCTV फुटेज से मिले सबूतों के आधार पर गिरफ्तारी की गई है।

पुलिस ने बताया कि आशीष ने KK श्रीवास्तव को फरारी में मदद की थी, जिसके सबूत CCTV फुटेज में मिले हैं। शिंदे ने आरोपी KK को कई दिन तक अपनी गाड़ी में छिपाकर घुमाया है। (Raipur Central Jail)तेलीबांधा पुलिस ने 9 दिन पहले आशीष शिंदे को केके श्रीवास्तव के फरारी में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

The post Raipur Central Jail : जेल में बंद कांग्रेसी नेता आशीष शिंदे पर जानलेवा हमला appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/07/17/raipur-central-jail-deadly-attack-on-jailed-congress-leader-ashish-shinde/feed/ 0 3024
Robbery & Murder In Raipur : रात साढ़े 3 बजे पैट्रोल पंप कर्मी से लूट के बाद हत्या https://shaharsatta.com/2025/07/17/robbery-murder-in-raipur-petrol-pump-worker-robbed-and-murdered-at-330-am/ https://shaharsatta.com/2025/07/17/robbery-murder-in-raipur-petrol-pump-worker-robbed-and-murdered-at-330-am/#respond Thu, 17 Jul 2025 07:10:59 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2983 0 दो बदमाश रात साढ़े 3 बजे 50 रुपए का पेट्रोल डलवाने आए थे चाकू से किया हमला शहर सत्ता/रायपुर। ( Robbery & Murder In Raipur)राजधानी रायपुर में दरम्यानी रात…

The post Robbery & Murder In Raipur : रात साढ़े 3 बजे पैट्रोल पंप कर्मी से लूट के बाद हत्या appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 दो बदमाश रात साढ़े 3 बजे 50 रुपए का पेट्रोल डलवाने आए थे चाकू से किया हमला

शहर सत्ता/रायपुर। ( Robbery & Murder In Raipur)राजधानी रायपुर में दरम्यानी रात एक पेट्रोल पंप के मैनेजर से लूटपाट करने के बाद उसकी हत्या कर। मामला बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि तकरीबन साढ़े 3 बजे का है। आरोपी दुपहिया में 50 रूपये का पेट्रोल डलवाने आये थे। दो लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। मृतक का नाम योगेश मिरी(26) हैं। वह गुजर का निवासी था।

( Robbery & Murder In Raipur)बदमाश पेट्रोल डलवाने के बाद मैनेजर से पैसे छीनने लगे। जब मैनेजर ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने चाकू से हमला कर दिया। चाकू मैनेजर के गले के पास लगा। जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान होकर घायल हो गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। बदमाश फरार हो गए।

पेट्रोल पंप में मौजूद अन्य दो कर्मचारियों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। जिसके बाद ( Robbery & Murder In Raipur) आरोपियों की खोजबीन शुरू की गई। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को करीब 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की घटना के समय पेट्रोल पंप में लगे CCTV और वारदात को अंजाम देने के बाद जिस रास्ते से आरोपी फरार हुए थे वहां के भी CCTV फुटेज की पड़ताल से गिरफ़्तारी आसान हो गई। मामले का खुलासा पुलिस आज करेगी।

The post Robbery & Murder In Raipur : रात साढ़े 3 बजे पैट्रोल पंप कर्मी से लूट के बाद हत्या appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/07/17/robbery-murder-in-raipur-petrol-pump-worker-robbed-and-murdered-at-330-am/feed/ 0 2983
Hackers challenged Raipur Police : इंस्टा आईडी raipur police cg हैक, अश्लील VIDEO पोस्ट https://shaharsatta.com/2025/07/04/hackers-challenged-raipur-police-insta-id-of-raipur-police-cg-hacked-obscene-video-posted/ https://shaharsatta.com/2025/07/04/hackers-challenged-raipur-police-insta-id-of-raipur-police-cg-hacked-obscene-video-posted/#respond Fri, 04 Jul 2025 03:23:51 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2797 अश्लील VIDEO पोस्ट में इलॉन मस्क और लड़की की फोटो अटैच, ऑफर भी दिए शहर सत्ता/रायपुर। (Hackers challenged Raipur Police)राजधानी रायपुर पुलिस की इंस्टा आईडी raipur police cg हैक कर…

The post Hackers challenged Raipur Police : इंस्टा आईडी raipur police cg हैक, अश्लील VIDEO पोस्ट appeared first on शहर सत्ता.

]]>

अश्लील VIDEO पोस्ट में इलॉन मस्क और लड़की की फोटो अटैच, ऑफर भी दिए

शहर सत्ता/रायपुर। (Hackers challenged Raipur Police)राजधानी रायपुर पुलिस की इंस्टा आईडी raipur police cg हैक कर ली गई है। आमजनों को जागरूक करने बनाई गई पुलिस की इस आईडी को ही हैकरों ने अश्लील पोस्ट डालकर छत्तीसगढ़ पुलिस और क्राइम एंड सायबर यूनिट को खुली चुनौती दी है। शर्मनाक यह है कि रायपुर पुलिस की इंस्टा आईडी raipur police cg में हैकर्स ने इलॉन मस्क और किसी युवती की अश्लील VIDEO भी पोस्ट की है।

शुक्रवार शाम को हैकर ने आईडी को हैक कर लिया। फिर उसने एक अश्लील वीडियो पोस्ट कर दी। वीडियो पोस्ट होते ही वायरल हो गया। रायपुर पुलिस को जैसे ही आईडी हैक होने की सूचना मिली। साइबर की टीम ने आईडी को रिकवर कर लिया। हालांकि, तब तक पोस्ट वायरल हो गई। मामले में पुलिस का कहना है कि हैकर ने किस तरह वारदात की है, इसकी जांच की जा रही है।

इंस्टा आईडी raipur police cg में 80 हजार फॉलोवर्स

रायपुर पुलिस की इंस्टाग्राम आईडी में 80 हजार फॉलोअर्स हैं। हैकर्स के इस दुस्साहस और वायरल होने के बाद अलग-अलग तरह के कमेंट पुलिस की इंस्टा आईडी में फॉलोवर्स ने किए हैं। एक ने लिखा कि सक्सेसफुली आईडी हैक। दूसरे यूज़र ने लिखा कि साइबर क्राइम को पकड़ने में रायपुर पुलिस की इंस्टाग्राम आईडी हैक हो गई। कइयों ने पुलिस आईडी इतनी आसानी से हैक होने पर तंज भरा इमोजी भी पोस्ट किया है। एक यूजर ने लिखा कि पुलिस का ही सर्वर हैक हो गया!

सीएम, वीआईपी, अफसर तक हुए हैं हैक

– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की आईडी भी हो चुकी है हैक
– भाजपा जिला अध्यक्ष शैलेश पाठक का वॉट्सऐप हैक हुआ
– सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर का फेक वॉट्सऐप अकाउंट बना
– छत्तीसगढ़ के कुछ आईपीएस-आईएएस का फेसबुक भी हैक

छत्तीसगढ़ है हैकर्स का आसान टारगेट

प्रदेश में आईटी सेक्टर को ज्यादा मजबूत करने की दरकार है। यूजर्स भी कई गंभीर चूक कर देते हैं और वो हैकर्स के आसान टारगेट बन रहे हैं। हालांकि छत्तीसगढ़ पुलिस की इंस्टा आईडी या फिर साइट हैक होना चौंकाने वाला मामला है। पुलिस की क्राइम एंड सायबर यूनिट के अलावा सायबर सेल एक्सपर्ट किंकर्तव्यविमूढ़ हैं। गृहमंत्री विजय शर्मा समेत पुलिस के आला अफसर को चाहिए कि छत्तीसगढ़ पुलिस में अगर कोई एक्सपर्ट नहीं तो निजी तैनाती और बेहतरीन तकनीक उपलब्ध करवाए।

The post Hackers challenged Raipur Police : इंस्टा आईडी raipur police cg हैक, अश्लील VIDEO पोस्ट appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/07/04/hackers-challenged-raipur-police-insta-id-of-raipur-police-cg-hacked-obscene-video-posted/feed/ 0 2797
Criminals Under Police Protection : लहूलुहान कारोबारी के हमलावरों को मुजगहन थाना पुलिस ने छोड़ा ! https://shaharsatta.com/2025/07/03/criminals-under-police-protection-muzgahan-police-station-released-the-attackers-of-the-bleeding-businessman/ https://shaharsatta.com/2025/07/03/criminals-under-police-protection-muzgahan-police-station-released-the-attackers-of-the-bleeding-businessman/#respond Thu, 03 Jul 2025 08:50:37 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2784 0 मुझगहन थाना क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बोरियाकला में 2 जुलाई की दोपहर नशेड़ियों ने किया कपड़ा व्यवसायी पर हमला शहर सत्ता/रायपुर। (Criminals Under Police Protection)रायपुर के मुझगहन थाना…

The post Criminals Under Police Protection : लहूलुहान कारोबारी के हमलावरों को मुजगहन थाना पुलिस ने छोड़ा ! appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 मुझगहन थाना क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बोरियाकला में 2 जुलाई की दोपहर नशेड़ियों ने किया कपड़ा व्यवसायी पर हमला

शहर सत्ता/रायपुर। (Criminals Under Police Protection)रायपुर के मुझगहन थाना क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बोरियाकला में 2 जुलाई की दोपहर एक कपड़ा व्यवसायी अशफाक खान पर तीन युवकों द्वारा पत्थर, लाठी डंडे से हमला किया गया। नशे में धुत्त एक आरोपी कार्तिक ने अपने साथियों के साथ अशफाक से विवाद किया। दिनदहाड़े हुई इस रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात के बाद स्थानीय लोग कहने लगे हैं कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी इलाका अब अपराध और नशे का अड्डा बन गया है।

चौंकाने वाली बात यह मामला बढ़ता उससे पहले ही मुजगहन थाना पुलिस को मदद की सुचना दी गई थी। लेकिन थाना स्टाफ और मदद जब तक आती नशेड़ियों ने कारोबारी अशफाक को लहूलुहान कर दिया था। हमलावर शराब के नशे में थे और उन्होंने व्यापारी के साथ मारपीट करने के साथ-साथ सांप्रदायिक गालियाँ और धमकियाँ भी दीं। स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया है जिसमें अपराधियों के पुलिस के सामने बुलंद हौसले दिख रहे हैं।

 

कार्रवाई के बदले थाने में समझौता !

अब कानून व्यवस्था, राजनीतिक प्रभाव और पुलिस निष्क्रियता का जीवंत उदाहरण बन चुका है। पहले आरोपियों ने अशफाक को खुनाखुन कर दिया और जातिगत गलियां देकर उकसाने की कोशिश किये। पुलिस भी आई और पीड़ित को ही गाड़ी में बिठाकर ले गई। बाद में पुलिस थाना में ही दोनों पक्षों का कथित तौर पर समझौता भी करवा दिया गया। घटना के बाद आरोपियों ने थाने में पहुंचने पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का नाम लिया, जिससे थाने में तनावपूर्ण माहौल बन गया। इसके साथ ही कुछ स्थानीय छुटभैये नेता भी वहाँ पहुँचे, जिन्होंने खुलकर राजनीतिक दबाव बनाते हुए मामले को एफआईआर के बजाय ‘समझौते’ में तब्दील करवा दिया।

पूरा हमला मोबाइल कैमरे में कैद

– घटना का वीडियो स्थानीय लोगों ने बनाया है
– युवक दुकान में घुसकर मारपीट करते हैं
– व्यापारी के सिर पर वार किया जाता है
– गाली-गलौज और सांप्रदायिक टिप्पणी की जाती है
– लोग मदद के लिए चिल्लाते हैं
– पुलिस काफी देर बाद मौके पर पहुँचती है
– ठोस कार्रवाई नहीं की जाती

पुलिस की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में

– थाने में कोई लैंडलाइन नंबर नहीं है
– थाना प्रभारी का मोबाइल बंद या अनुपलब्ध रहा
– पुलिस घंटों बाद पहुँची, और हमलावरों से मुर्रवत
– पीड़ित की शिकायत पर कोई गिरफ्तारी या FIR दर्ज नहीं

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नशे का अड्डा

– गांजा, शराब और जुएं के कारोबार का केंद्र बनी कॉलोनी
– आए दिन मारपीट और झगड़ों की घटनाएँ होती हैं
– असामाजिक तत्वों को पुलिस और राजनीतिक शह

The post Criminals Under Police Protection : लहूलुहान कारोबारी के हमलावरों को मुजगहन थाना पुलिस ने छोड़ा ! appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/07/03/criminals-under-police-protection-muzgahan-police-station-released-the-attackers-of-the-bleeding-businessman/feed/ 0 2784
Karni Sena Virendra Singh Tomar : जेल जायेंगे, तड़ीपार भी होंगे वीरेंद्र उर्फ़ रूबी और रोहित सिंह तोमर https://shaharsatta.com/2025/06/07/karni-sena-virendra-singh-tomar-virendra-alias-ruby-and-rohit-singh-tomar-will-go-to-jail-and-will-also-be-deported/ https://shaharsatta.com/2025/06/07/karni-sena-virendra-singh-tomar-virendra-alias-ruby-and-rohit-singh-tomar-will-go-to-jail-and-will-also-be-deported/#respond Sat, 07 Jun 2025 04:01:19 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2585 0 अंडा ठेला से फल की दुकान फिर सूदखोरी से लेकर संगठित अपराध तक का सफर तय करने वाले तोमर बंधुओं की पुलिस उधेड़ रही जरायम की परतें शहर सत्ता/रायपुर।…

The post Karni Sena Virendra Singh Tomar : जेल जायेंगे, तड़ीपार भी होंगे वीरेंद्र उर्फ़ रूबी और रोहित सिंह तोमर appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 अंडा ठेला से फल की दुकान फिर सूदखोरी से लेकर संगठित अपराध तक का सफर तय करने वाले तोमर बंधुओं की पुलिस उधेड़ रही जरायम की परतें

शहर सत्ता/रायपुर। (Karni Sena Virendra Singh Tomar)हमेशा की तरह इस बार भी रायपुर पुलिस के चंगुल से फरार होने वाले करणी सेना के प्रदेश प्रमुख वीरेंद्र सिंह तोमर, भाई रोहित सिंह तोमर और इनके संगठित अपराध में सहयोगी रहे करीबियों की फेहरिस्त बन गई है। फ़िलहाल फरार चल रहे सूदखोर तोमर बंधुओं की पुलिस शिद्दत से तलाश में जुटी हुई है। गिरफ्तार होते ही जेल भी जायेंगे और इनके तड़ीपार किये जाने की भी तैयारी है। हालांकि बीते दो दशक पहले से खौफनाक तरीके से जुर्म कर रहे दोनों भाइयों के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन क्यों मुर्रवत बार्ट रहा था यह पड़ताल का विषय है।

(Karni Sena Virendra Singh Tomar)सख्ती, कार्रवाई और घर में पुलिस दबिश के बाद इनके सताए लोगों में कर्जदार, मजबूर और जरूरतमंद दोस्त तक शामिल हैं। जिन्हें दोनों भाइयों ने ब्याज पर मामूली रकम दिए और चक्रवृद्धि पर चक्रवृद्धि ब्याज जोड़कर सड़क पर ला खड़ा किया। दो दिन पूर्व एक नए मामले का खुलासा इनके दोस्त ने दर्ज करवाया है जिसने इन लोगों से 10 लाख रुपए उधार लिए और इन्हें 1.20 करोड़ रूपये चुकाना पड़ा। अपने ही कर्जदार दोस्त को इतना सताया कि उसे प्रॉपर्टी बेच शहर छोड़ना पड़ा।

सूदखोरी के नाम पर जबरदस्ती वसूली करने वाले(Karni Sena Virendra Singh Tomar)वीरेंद्र और रोहित तोमर पर पुरानी बस्ती थाने में शुक्रवार को वसूली व संगठित अपराध का एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। ये रिपोर्ट रोहित तोमर के कारोबारी दोस्त करण सोनी ने दर्ज कराई है। बताते हैं कि 35 लाख बकाया बता धमका रहे थे, 4 ब्लैंक चेक पर हस्ताक्षर लेते थे।

कैश, गन और गोल्ड के साथ मिले रजिस्ट्री पेपर

एसएसपी डा. लाल उमेद सिंह ने मीडिया को बताया कि सूदखोरी का बड़ा सिंडीकेट उजागर हुआ है, जिसमें तोमर भाइयों के अलावा परिवार के लोग तथा महिलाओं की संलिप्तता भी पाई गई है। भाठागांव में बुधवार को करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र रूबी तोमर और रोहित तोमर के मकान की सर्चिंग में पुलिस को 36 लाख रुपए कैश, पौन किलो गोल्ड, दो पिस्टल और तलवारों के अलावा जो दस्तावेज मिले हैं, उनकी जांच में सूदखोरी और ब्याज वसूलने के लिए उधार लेने वालों की प्रापर्टी की रजिस्ट्री करवाने तक के सबूत मिलने से पुलिस चौंक गई है।

भगोड़े बंधुओं की फार्चुनर कार भनपुरी के पास मिली

पुलिस भगोड़े तोमर बंधुओं रोहित और वीरेंद्र उर्फ रुबी तोमर की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस को शक है कि दोनों प्रदेश के बाहर भाग निकले हैं। उनकी बाहरी कनेक्शन का पता लगाया जा रहा है। खोजबीन के दौरान शुक्रवार की रात उनकी फार्चुनर कार भनपुरी के पास लावारिस हालत में मिली है। पुलिस अब इस इलाके के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक कर रही है। ताकि फरार तोमर बंधुओं के बारे में क्लू जुटाया जा सके।

0 वीरेंद्र सिंह उर्फ़ रूबी और छोटा भाई रोहित तोमर, भतीजा दिव्यांश तोमर के अलावा घर की दो महिला सदस्यों भावना और शुभ्रा तोमर भी पुलिस जांच में नामजद हैं। इनके अलावा एक सहयोगी योगेश समेत तीन अन्य करीबी भी हैं।

The post Karni Sena Virendra Singh Tomar : जेल जायेंगे, तड़ीपार भी होंगे वीरेंद्र उर्फ़ रूबी और रोहित सिंह तोमर appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/06/07/karni-sena-virendra-singh-tomar-virendra-alias-ruby-and-rohit-singh-tomar-will-go-to-jail-and-will-also-be-deported/feed/ 0 2585
Chhattisgarh Police SIB : एसबी-एमटी पुल में गड़बड़ियों की इंतेहा, शिकायतों के बाद भी अफसर बेफिक्र https://shaharsatta.com/2025/06/02/chhattisgarh-police-sib-there-are-many-irregularities-in-sb-mt-bridge-officers-are-careless-even-after-complaints/ https://shaharsatta.com/2025/06/02/chhattisgarh-police-sib-there-are-many-irregularities-in-sb-mt-bridge-officers-are-careless-even-after-complaints/#respond Mon, 02 Jun 2025 17:54:34 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2564 0 एडीजी गुप्तवार्ता अमित कुमार तक पहुंची शिकायत, आरक्षक-चालकों ने आरआई चंद्राकर पर लगाए गंभीर आरोप, रोजाना 2000 लीटर पेट्रोल-डीजल पर्ची में गड़बड़ी की खबर शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Police SIB)…

The post Chhattisgarh Police SIB : एसबी-एमटी पुल में गड़बड़ियों की इंतेहा, शिकायतों के बाद भी अफसर बेफिक्र appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 एडीजी गुप्तवार्ता अमित कुमार तक पहुंची शिकायत, आरक्षक-चालकों ने आरआई चंद्राकर पर लगाए गंभीर आरोप, रोजाना 2000 लीटर पेट्रोल-डीजल पर्ची में गड़बड़ी की खबर

शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Police SIB) छत्तीसगढ़ पुलिस की गुप्तवार्ता के अंतर्गत एसबी-एमटी पुल में गड़बड़ियों की इंतेहा हो गई है। वीआईपी और गोपनीय कार्यों के लिए यहीं से वाहन और पुलिस गाड़ियों में पेट्रोल-डीजल भी उपलब्ध करवाया जाता है। एसबी-एमटी पुल के प्रभारी आरआई सौरभ चंद्राकर पर मातहतों ने ही पेट्रोल-डीजल चोरी से लेकर शासकीय वाहनों के दुरूपयोग और दुर्व्यवहार की शिकायत उच्चाधिकारियों से की है। लेकिन शिकायतों के बाद भी गुप्तवार्ता और एसबीएमटी पुल के जिम्मेदार अफसर बेफिक्र हैं। मामले की जानकारी ADG INT. अमित कुमार तक पहुंचने के बाद इस मामले की पूरी जांच और दोषी पाए जाने पर आरआई सौरभ चंद्राकर पर विभागीय कार्रवाई के लिए कहा है।

रायपुर के एसबी-एमटी पुल में सरकारी पैसों की बंदरबांट का बेहतर जरिया अब पेट्रोल-डीजल बन गया है। एसबी-एमटी पुल प्रभारी आरआई सौरभ चंद्राकर और बटालियन से लेकर बिठाये गए पीएसओ रावत की कार्यशैली की खासी चर्चा है। रोजाना तकरीबन 2000 लीटर की डीजल-पेट्रोल की पर्ची में गाड़ियों के एवरेज के नाम से चोरी, पर्ची जारी करने के बाद चालकों से कमीशन और फिर पेट्रोल पंप से प्रति लीटर 5 रूपये कमीशन का खेल चल रहा है।

ऐसा नहीं है कि एसबी-एमटी पुल में चल रहे इस खेल की भनक आला से मझोले अफसरों तक को है। हाल ही में एडीजी इंट अमित कुमार से लेकर डीआईजी एमएल कोटवानी को भी है। लेकिन जिस तरह गुप्तवार्ता का मुखबिर तंत्र की राशि का अता पता करना मुश्किल है ठीक उसी तरह पुलिस विभाग के पेट्रोल-डीजल से करोड़पति होते अफसरों पर कार्रवाई क्या होगी यह पूछना भी नामुमकिन है। एसबी-एमटी पुल रायपुर के आरक्षक-चालक अब अवसाद और तनाव में हैं। क्योंकि उन्हें शिकायत करने की सजा रविवार को भी फटिक ड्यूटी के तौर पर मिल रही है। नाराज लेकिन इमानदार आरक्षक चालकों में महकमे के अफसरों के प्रति रोष बढ़ने लगा है।

सरकारी पेट्रोल से आरआई की चल रही गाड़ी

एसबी-एमटी पुल में डंप टाटा मांजा मॉडल की पेट्रोल गाड़ी खड़ी है। खड़ी गाड़ी में सरकारी पर्ची से अपनी निजी आई-20 वाहन में ज्ञात तौर पर दो बार 70 लीटर पेट्रोल आरआई सौरभ चंद्राकर डलवा चुके हैं। सूत्रों की मानें तो यह सिलसिला आरआई अपनी पोस्टिंग के बाद से करीब 2 साल से कर रहे हैं। इतना ही नहीं पत्नी को दफ्तर छोड़ने के लिए, बच्चों को बैडमिंटन कोर्ट छोड़ने और शासकीय वाहन सप्ताह में 4 से 5 दिन माना में क्रिकेट खेलने में दुरूपयोग होता है। घरेलु कार्यों में सरकारी वाहन, सरकारी पैसों से भरवाए गए पेट्रोल-डीजल की फिजूलखर्ची समेत ड्यूटी में तैनात वीआईपी वहान आरक्षक-चालकों को मजबूर करने की शिकायत सामने आ रही है।

कंप्लेंट करने की मिली सजा, कर रहे फटिक

कार्रवाई नहीं होने और आरआई द्वारा की जा रही मनमर्जी की शिकायत की मुखबिरी होने के बाद गलतियां सुधारने के बदले रविवार अवकाश के दिन में भी आरक्षक-चालकों को फटिक ड्यूटी में उपस्थित होने का मौखिक आदेश जारी किया गया है। शिकायतकर्ता स्टाफ को छुट्टी के दिन भी श्रमदान का तुगलकी फरमान देकर आरआई सौरभ चंद्राकर ने जता दिया है कि उन्हें अफसरों का वरदहस्त प्राप्त है।

रोजाना 200 लीटर फ्यूल की अफरा-तफरी

पुलिस विभाग में एसबी-एमटी पुल में गोपनीय कार्य के नाम पर, नवा रायपुर पीएचक्यू आने-जाने और एसबी-एसआईबी, सीएम हॉउस के अलावा वीआईपी ड्यूटी के नाम पर धड़ल्ले से चल रहा पेट्रोल-डीजल घोटाले का यह खेल रोजाना 50 गाड़ियों में तकरीबन 2000 लीटर डीजल-पेट्रोल का 1 लाख 90 हजार रूपये होता है। ऐसे में प्रति गाड़ी वाहन चालक को 40 या उससे अधिक फ्यूल पर्ची जारी करने के 200 रूपये कमीशन वसूली के अलावा पंप से प्रति लीटर 5 रूपये बतौर कमीशन लिए जाने की खबर है।

चोरी, कमीशन और बदजुबानी से त्रस्त स्टाफ

एसबी-एमटी पुल में तैनात शासकीय वाहन चालकों में गुस्सा भर गया है। आरआई सौरभ चंद्राकर की गालियों से कोई त्रस्त है तो किसी को शासकीय कार्यालयीन अवधी में उनके घरेलु कार्य करने के लिए बाध्य होना पड़ता है। बिना पात्रता के एसबी पल के रिजर्व कोटे की गाड़ियों में पत्नी दफ्तर आती जाती हैं। बच्चे बैडमिंटन कोर्ट भी पुल की गाड़ी से जाते हैं। आरआई बोलेरो अपने घर पर रखते हैं। और खुद की निजी वाहन कार आई-20 में पेट्रोल एसबी-एमटी पुल के सरकारी वाहन के खाते का भरवाते हैं। मातहत आरक्षक-चालकों से गालियां देकर बात करना आम है। नतीजतन नाराज स्टाफ अब बगावत के मूड में है।

जांच कार्रवाई होगी – ADG अमित

ADG गुप्तवार्ता अमित कुमार ने कहा है कि तत्संबंध में अगर शिकायत मिलती है तो जांच भी होगी और कार्रवाई भी की जाएगी। हालांकि एसबी-एमटी पुल में गड़बड़ियों के इस मामले में आपको सम्बंधित अधिकारी से भी बात करनी चाहिए। अगर ऐसी कोई शिकायत मुझ तक आती है तो जरूर कार्रवाई होगी।

The post Chhattisgarh Police SIB : एसबी-एमटी पुल में गड़बड़ियों की इंतेहा, शिकायतों के बाद भी अफसर बेफिक्र appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/06/02/chhattisgarh-police-sib-there-are-many-irregularities-in-sb-mt-bridge-officers-are-careless-even-after-complaints/feed/ 0 2564