Police Action After The Video Went Viral : रात नशे में धुत कैटरर्स आपस में भिड़े, विधायक कॉलोनी के पास बवाल

रायपुर पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया

शहर सत्ता/रायपुर। (Police Action After The Video Went Viral )तेलीबांधा इलाके में विधायक कॉलोनी के पीछे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने 26 फरवरी की रात नशे में धुत दो कैटरर्स गुटों के बीच लेन-देन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। पुलिस तब एक्शन में आई जब पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस ने खुद संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की और 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक योगेश साहू समेत सभी आरोपी कैटरिंग का काम करते हैं। 26 फरवरी की रात को सभी आरोपी शराब के नशे में थे। इस दौरान काम की बातों को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोपियों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे और डंडों से हमला किया। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया।

पुलिस ने लिया संज्ञान, ये हुए गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों पक्षों के आरोपियों के खिलाफ मारपीट और शांति भंग करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर किया है। गिरफ्तार आरोपियों योगेश साहू, रितेश साहू, आशुतोष पांडे, सतबीर खींची, मो. तालिब, संदीप यादव और विवेक मिश्रा बताया जा रहा है। अराजकता फैलाने वाले और शांति भंग करने वाले ऐसे आरोपियों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Posts

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना के हितकारी अमर सिंह समेत उसके परिवार की जिंदगी हुई खुशनुमा शहर सत्ता/रायपुर। (Pradhan Mantri Awas Yojana)विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना…

Continue reading
Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

एक वर्ष बाद भी निजी विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक केंद्रीकृत पोर्टल पर निर्णय के बाद भी अस्तित्व में नहीं है पोर्टल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Rain Alert : धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां

Rain Alert : धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां