Hackers challenged Raipur Police : इंस्टा आईडी raipur police cg हैक, अश्लील VIDEO पोस्ट

अश्लील VIDEO पोस्ट में इलॉन मस्क और लड़की की फोटो अटैच, ऑफर भी दिए

शहर सत्ता/रायपुर। (Hackers challenged Raipur Police)राजधानी रायपुर पुलिस की इंस्टा आईडी raipur police cg हैक कर ली गई है। आमजनों को जागरूक करने बनाई गई पुलिस की इस आईडी को ही हैकरों ने अश्लील पोस्ट डालकर छत्तीसगढ़ पुलिस और क्राइम एंड सायबर यूनिट को खुली चुनौती दी है। शर्मनाक यह है कि रायपुर पुलिस की इंस्टा आईडी raipur police cg में हैकर्स ने इलॉन मस्क और किसी युवती की अश्लील VIDEO भी पोस्ट की है।

शुक्रवार शाम को हैकर ने आईडी को हैक कर लिया। फिर उसने एक अश्लील वीडियो पोस्ट कर दी। वीडियो पोस्ट होते ही वायरल हो गया। रायपुर पुलिस को जैसे ही आईडी हैक होने की सूचना मिली। साइबर की टीम ने आईडी को रिकवर कर लिया। हालांकि, तब तक पोस्ट वायरल हो गई। मामले में पुलिस का कहना है कि हैकर ने किस तरह वारदात की है, इसकी जांच की जा रही है।

इंस्टा आईडी raipur police cg में 80 हजार फॉलोवर्स

रायपुर पुलिस की इंस्टाग्राम आईडी में 80 हजार फॉलोअर्स हैं। हैकर्स के इस दुस्साहस और वायरल होने के बाद अलग-अलग तरह के कमेंट पुलिस की इंस्टा आईडी में फॉलोवर्स ने किए हैं। एक ने लिखा कि सक्सेसफुली आईडी हैक। दूसरे यूज़र ने लिखा कि साइबर क्राइम को पकड़ने में रायपुर पुलिस की इंस्टाग्राम आईडी हैक हो गई। कइयों ने पुलिस आईडी इतनी आसानी से हैक होने पर तंज भरा इमोजी भी पोस्ट किया है। एक यूजर ने लिखा कि पुलिस का ही सर्वर हैक हो गया!

सीएम, वीआईपी, अफसर तक हुए हैं हैक

– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की आईडी भी हो चुकी है हैक
– भाजपा जिला अध्यक्ष शैलेश पाठक का वॉट्सऐप हैक हुआ
– सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर का फेक वॉट्सऐप अकाउंट बना
– छत्तीसगढ़ के कुछ आईपीएस-आईएएस का फेसबुक भी हैक

छत्तीसगढ़ है हैकर्स का आसान टारगेट

प्रदेश में आईटी सेक्टर को ज्यादा मजबूत करने की दरकार है। यूजर्स भी कई गंभीर चूक कर देते हैं और वो हैकर्स के आसान टारगेट बन रहे हैं। हालांकि छत्तीसगढ़ पुलिस की इंस्टा आईडी या फिर साइट हैक होना चौंकाने वाला मामला है। पुलिस की क्राइम एंड सायबर यूनिट के अलावा सायबर सेल एक्सपर्ट किंकर्तव्यविमूढ़ हैं। गृहमंत्री विजय शर्मा समेत पुलिस के आला अफसर को चाहिए कि छत्तीसगढ़ पुलिस में अगर कोई एक्सपर्ट नहीं तो निजी तैनाती और बेहतरीन तकनीक उपलब्ध करवाए।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

गांव-गांव में सौम्य मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनचौपाल, लौटी बस्तर की मुस्कान…’सुशासन तिहार’ शहर सत्ता/रायपुर। (Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar)भाजपा की डबल इंजिन की सरकार ने छत्तीसगढ़ खासकर बस्तर…

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

स्वयं सहायता समूहों से जुड़े ऋण के आवेदनों को प्रक्रियाओं में न उलझाया जाए। इन आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए, ताकि समूहों को समय पर वित्तीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Shaharsatta (08 June to 14 June 2026)

Shaharsatta (08 June to 14 June 2026)

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’