Municipal Corporation Raipur Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/municipal-corporation-raipur/ Wed, 22 Jan 2025 09:14:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 नगरीय निकाय चुनाव : प्रदेशभर में नामांकन प्रक्रिया शुरु…बिलासपुर कलेक्टर ने लिया जायज़ा https://shaharsatta.com/2025/01/22/urban-body-elections-nomination-process-begins-across-the-state-bilaspur-collector-takes-stock/ https://shaharsatta.com/2025/01/22/urban-body-elections-nomination-process-begins-across-the-state-bilaspur-collector-takes-stock/#respond Wed, 22 Jan 2025 09:14:31 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1164 शहर सत्ता / बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। महापौर और पार्षदों के दावेदार नामांकन खरीदने जिला निर्वाचन अधिकारी…

The post नगरीय निकाय चुनाव : प्रदेशभर में नामांकन प्रक्रिया शुरु…बिलासपुर कलेक्टर ने लिया जायज़ा appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। महापौर और पार्षदों के दावेदार नामांकन खरीदने जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पहुंच रहे है। वहीं इसके पहले बिलासपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने सवेरे नामांकन की तैयारी का जायज़ा लिया। जिला कार्यालय की विभिन्न कक्षों में पहुंचकर रिटर्निग अफसरों की तैयारी को देखा।

ये भी देखें : Republic Day 2025 : रायपुर में राज्यपाल और सीएम विष्णुदेव सरगुजा में करेंगे ध्वजारोहण

उप जिला निर्वाचन अधिकारी और अपर कलेक्टर शिव कुमार बनर्जी भी साथ थे। नगरीय निकाय चुनाव के लिए महापौर सहित पार्षदों के लिए 8 कमरों में नामांकन लिए जा रहे हैं। कलेक्टर ने सभी रिटर्निग अफसरों को आरओ हैंडबुक को अच्छी तरह पढ़ लेने के निर्देश दिए। समुचित जानकारी युक्त एक बैनर भी आरओ कक्ष में लगाने को कहा। सुविधा के लिए प्रत्येक 10 वार्डों के लिए एक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं।

ये भी देखें : Viral Video : किनके आने से बहलता हैं सांसद बृजमोहन अग्रवाल का दिल…डांस हुआ वायरल…

उन्होंने कहा कि नामांकन जमा करने वाले उम्मीदवारों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उनके बैठने और पेयजल की व्यवस्था की जाए। उन्हें समुचित मार्गदर्शन दिया जाए। निर्वाचक नामावली के अवलोकन की व्यवस्था भी जिला कार्यालय में की गई है। मंथन सभाकक्ष के गलियारे में मतदाता सूची के साथ कर्मचारी तैनात हैं। फॉर्म भरने वाले अथवा प्रस्तावकों की प्रमाणित प्रति भी उपलब्ध कराई जाएगी। यहां की व्यवस्था का भी कलेक्टर ने निरीक्षण किया।

The post नगरीय निकाय चुनाव : प्रदेशभर में नामांकन प्रक्रिया शुरु…बिलासपुर कलेक्टर ने लिया जायज़ा appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/22/urban-body-elections-nomination-process-begins-across-the-state-bilaspur-collector-takes-stock/feed/ 0 1164
Breaking : भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए बनाई प्रदेश टीम, सव्वनी संयोजक… https://shaharsatta.com/2025/01/10/breaking-bjp-announces-state-team-for-urban-body-elections/ https://shaharsatta.com/2025/01/10/breaking-bjp-announces-state-team-for-urban-body-elections/#respond Fri, 10 Jan 2025 13:03:36 +0000 https://shaharsatta.com/?p=968 शहर सत्ता / रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने नगरीय निकाय चुनाव हेतु प्रदेश की टीम की घोषणा की है। नगरीय निकाय चुनाव हेतु संयोजक सहित टीम में कुल…

The post Breaking : भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए बनाई प्रदेश टीम, सव्वनी संयोजक… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने नगरीय निकाय चुनाव हेतु प्रदेश की टीम की घोषणा की है। नगरीय निकाय चुनाव हेतु संयोजक सहित टीम में कुल 10 सदस्य बनाए गए है। जिसमें भूपेंद्र सव्वनी को संयोजक बनाया गया है। वहीं प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जगदीश रामू रोहरा, रामजी भारती को सदस्य बनाया गया है। वहीं पूर्व विधायक महेश गागड़ा, बिलासपुर संभाग प्रभारी अनुराग सिंह देव, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ प्रभारी प्रफुल्ल विश्वकर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य छगनलाल मूंदड़ा, प्रदेश प्रवक्ता दीपक महस्के, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी सदस्य बनाए गए है।

ये भी देखें : Breaking : भाजपा ने बनाई संभागी चयन समिति, निकाय और पंचायतों में नियुक्त किए प्रभारी

इसके ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में होने वाले निकाय चुनाव के लिए नगर पालिका और नगर पंचायत के प्रभारी की नियुक्ति कर दी है। इसके अलावा भाजपा ने संभागीय चयन समिति का गठन किया है। चयन समिति में प्रदेश भाजपा के तमाम दिग्गज नेताओं को महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के चयन की जिम्मेदारी सौंप गई है। संभागीय चयन समिति में बस्तर संभाग का जिम्मा विक्रम उसेंडी को दिया है। विक्रम उसेंडी को बस्तर संभाग के चयन समिति का संयोजक बनाया गया है।

वही रायपुर संभाग में रूप कुमारी चौधरी को संयोजक नियुक्त किया गया है। दुर्ग संभाग में सांसद संतोष पांडेय और बिलासपुर संभाग में विधायक धरमलाल कौशिक को संयोजक नियुक्त किया गया है। सरगुजा संभाग में गोमती साय को संयोजक बनाया गया है। संभागीय चयन समिति में राष्ट्रीय भाजपा पदाधिकारी, केंद्रीय राज्य मंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, साय कैबिनेट के मंत्री, नगरी निकाय, प्रदेश चुनाव प्रभारी अपने निवासरत संभाग में एवं कार्यक्षेत्र के संभाग में पदेन सदस्य बनाए गए है।

भाजपा नगरीय निकाय चुनाव हेतु प्रदेश टीम, देखें सूची…

The post Breaking : भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए बनाई प्रदेश टीम, सव्वनी संयोजक… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/10/breaking-bjp-announces-state-team-for-urban-body-elections/feed/ 0 968
पूरा हुआ “महापौर” का कार्यकाल, ढेबर बोले-हमे तो अपनों ने लुटा…मीनल बोली-वही सबसे बड़ा रोड़ा… https://shaharsatta.com/2025/01/05/the-term-of-the-mayor-is-over-dhebar-said-we-were-looted-by-our-own-people-meenal-said-they-are-the-biggest-hurdle/ https://shaharsatta.com/2025/01/05/the-term-of-the-mayor-is-over-dhebar-said-we-were-looted-by-our-own-people-meenal-said-they-are-the-biggest-hurdle/#respond Sun, 05 Jan 2025 13:40:19 +0000 https://shaharsatta.com/?p=746 शहर सत्ता / रायपुर। सूबे की राजधानी रायपुर की नगर पालिका निगम में महापौर परिषद का कार्यकाल ख़त्म हुआ। तकरीबन 29 सालों के बाद अब यहाँ के कामकाज़ का जिम्मा…

The post पूरा हुआ “महापौर” का कार्यकाल, ढेबर बोले-हमे तो अपनों ने लुटा…मीनल बोली-वही सबसे बड़ा रोड़ा… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। सूबे की राजधानी रायपुर की नगर पालिका निगम में महापौर परिषद का कार्यकाल ख़त्म हुआ। तकरीबन 29 सालों के बाद अब यहाँ के कामकाज़ का जिम्मा नए महापौर के निर्वाचन तक प्रशासक के हाथों में होगी। सोमवार की सुबह से रायपुर नगर निगम सरकार द्वारा नियुक्त प्रशासक रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के हाथों में होगा। उनके बैठने से पहले ही निगम में साफ सफ़ाई और व्यवस्स्थाओं को दुरुस्त कर लिया गया है। हालांकि महापौर ढेबर में निगम को प्रशासक को सौपने से इंकार कर दिया है।

ये भी देखें : Breaking : भाजपा जिला अध्यक्षों का ऐलान, श्याम नारंग फिर बने रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष

इधर बीते पांच सालों में महापौर एज़ाज़ ढेबर और उनकी परिषद के कामकाजों का लेखा जोखा महापौर एज़ाज़ ढेबर ने दिया। सड़क, नाली, बिजली समेत बूढ़ातालाब गार्डन फेज़ 2 का निर्माण, तक्षशीला लाइब्रेरी, मरिन ड्राइव में “चौपाटी”, निगम गार्डन के सामने “खाऊ गली” चौक चौराहों का सौंदर्यीकरण, स्कूलों का संधारण जैसे तमाम कामकाजों का जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर भी तीखे तेवर दिखाए।

महापौर एज़ाज़ ढेबर ने पांच सालों में गिनाए ये काम…

  • बुढापारा विवेकानंद सरोवर में फेज़ टू गार्डन और सौंदर्यीकरण
  • रायपुर शहर की पहचान मंदिर और 29 तालाबों के सौदर्यीकरण का काम।
  • 8637 प्रधानमंत्री आवास लोगों को दिए गए।
  • महिलाओं के लिए 18 पिंक टॉयलेट का निर्माण।
  • 243 करोड़ जल के लिए खर्च और 6 करोड़ पर्यावरण संरक्षण के लिए खर्च किया गया।
  • “तुंहर सरकार तुंहर द्वार” शिविर चलाकर जनता की समस्या का निराकरण किया ।
  • सकरी डंपिंग यार्ड में कचरा प्रोसेसिंग के काम की शुरुआत।
  • जवाहर बाजार ,शास्त्री बाजार, भाठागांव, खमतराई ,तरुण बाजार, डुमरतराई जैसे बाजारों का विकास।
  • भाठागांव में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल की सौगात।
  • सिटी कोतवाली थाना की नई बिल्डिंग का 7 महीने में निर्माण कार्य।
  • पानी टंकी का निर्माण।
  • रायपुर कलेक्ट्रेट परिसर में 6 मंजिल मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कार्य।
  • रायपुर शहर में प्रदेश का पहला डॉग शेल्टर का निर्माण ।
  • मोतीबाग में तक्षशिला लाइब्रेरी का निर्माण कार्य।

प्रशासक को नहीं सौपेंगे जिम्मा-एज़ाज़

मेयर ढेबर ने आएगी कहा कि रायपुर नगर निगम में प्रशासक बैठेंगे, लेकिन हम लोग अपने कार्यकाल को खत्म नहीं मानेंगे। चुनाव हमारे कारण से लेट नहीं हुआ। हमने नहीं कहा है कि चुनाव देरी से कराया जाए। शहर की जनता ने हमें चुना है, नेता प्रतिपक्ष और शहर के 70 पार्षद हैं, यह चुनी हुई सरकार है। ढेबर ने कहा कि अगर आप चुनाव नहीं करवा पा रहे हैं तो इसमें हम किसी प्रशासक को नहीं दे सकते। हम रायपुर शहर की जनता के लिए काम करते रहेंगे। नियमित तौर से रायपुर की सेवा करते रहेंगे। जैसे ही नए परिषद का गठन होगा हम उसको अपना काम सौंप देंगे।

मीनल बोली-विकास में सबसे बड़े रोड़ा रहे महपौर

इधर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने पुरे कार्यकाल को निराशाजनक क़रार दिया है। मीनल ने कहा कि नगर निगम का मूल कार्य जनता को व्यवस्थित शहर, पानी, सफाई और बिजली देना होता है। महापौर इन सभी क्षेत्रों में नाकाम रहे। शहर में ना तो विकास हुआ और ना ही जनता को मूलभूत सुविधाएं मिल पायी 2019-20 से लेकर 2023-24 तक केंद्र सरकार के द्वारा 1254 करोड़ 36 लाख 44 हजार रुपए नगर निगम को मिले। जिसमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सफाई के लिए 74 करोड़ 60 लख रुपए मिले। पैसों का सही प्रबंधन करने में महापौर नाकामयाब रहे। परिणाम स्वरूप जनता को असुविधाओं का सामना करना पड़ा करोड़ों रुपए पेयजल योजना के लिए दिए गए जनता पेयजल के लिए तरसते रहे।

ये भी देखें : BJP President : ग़र सिंहदेव बने मंत्री तो भाजपा में पिछड़ा वर्ग से हो सकता है नया “प्रदेश अध्यक्ष”

उन्होंने कहा महापौर एजाज ढेबर का पांच वर्ष का कार्यकाल अत्यंत निराशाजनक रहा। और वह फिसड्डी महापौर साबित हुए। राजधानी के अनुरूप विकास कार्य शुन्य हुए। रायपुर शहर की जनता को एक भी सौगात वे नहीं दे पाए। पांच वर्ष का कार्यकाल उनको मिला जिसमें वे अपनी एक भी उपलब्धि नहीं गिना सकते। बार-बार बूढ़ा तालाब सौन्दर्याकरण की वे बात करते हैं। वहां प्रवेश द्वार से लेकर फव्वारे तक सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है। करोड़ों रुपए के फव्वारे जनता देखने को तरस गई, प्रारंभ से ही फव्वारे बंद रहे, करोड़ों रुपए भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गये।

गोल बाजार के नाम पर व्यवसाईयों को सब्जबाग दिखाए गए मगर योजना को फलीभूत करने में नाकाम रहे। करोड़ों रुपए जवाहर बाजार में खर्च किया गया और आज भी व्यवसायी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं । मल्टीलेवल पार्किंग की दुर्दशा ही गई है। शहर में उद्यानों का व्यवसायीकरण कर दिया गया। यूथ हब के नाम पर नौजवानों से धोखा किया गया। शहर में बिना टेंडर के काम करवाए गए। डिवाइडर घोटाला इसका उदाहरण है। जनता की गाड़ी कमाई से जनता के लिए बनाए गए भवन को निजी संस्था को हस्तांतरित कर दिया गया और हस्तांतरण के पश्चात करोड़ों रुपए के ऐसो आराम का सामान निगम के कोष से लगवाए गए। बिना किसी प्लानिंग के मावली माता मंदिर का निर्माण की घोषणा की और जनता को धोखा दिया। सफाई कर्मचारियों को रोजाना नाश्ता वितरण की झूठी बातें कही। रायपुर में मिनी मेट्रो ट्रेन की झूठी बातें कहीं।

The post पूरा हुआ “महापौर” का कार्यकाल, ढेबर बोले-हमे तो अपनों ने लुटा…मीनल बोली-वही सबसे बड़ा रोड़ा… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/05/the-term-of-the-mayor-is-over-dhebar-said-we-were-looted-by-our-own-people-meenal-said-they-are-the-biggest-hurdle/feed/ 0 746