Viral Video : किनके आने से बहलता हैं सांसद बृजमोहन अग्रवाल का दिल…डांस हुआ वायरल…

शहर सत्ता / रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेताओं में शुमार रायपुर लोकसभा के सांसद और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का एक वीडियों जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियों में सांसद बृजमोहन जमकर डांस कर रहे है, जिसमें गोविंदा की फिल्म खुदगर्ज़ का “दिल बहलता है मेरा….आपके आ जाने से…” गाना सुनाई दे रहा है।

ये भी देखें : पीसीसी चीफ दीपक बैज बोले, एक साथ ज़ारी चुनाव परिणाम…छात्र-अभिभावक भी परेशान

दरअसल सांसद बृजमोहन अग्रवाल का ये वीडियों उनकी धर्मपत्नी के साथ डांस का है। ये डांस उन्होंने अपने छोटे बेटे आदित्य अग्रवाल की शादी में बीती रात संगीत समारोह के दौरान का है, जहाँ परिवार के सभी लोगों ने एक एक कार परफॉर्म किया। जब बारी सांसद और दूल्हे के माता पिता की आई तब वहां जमकर हूटिंग हुई…और उनका डांस शुरू हुआ। अपने अलग ही अंदाज़ में रहने वाले बृजमोहन परिवार संग एंजॉय करते दिखे। अब ये डांस वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

छत्तीसगढ़ की ज़मीन से जुड़े और देश की सियासत में खासा दख़ल रखने वाले बृजमोहन अग्रवाल के छोटे बेटे आदित्य अग्रवाल की शादी हो रही है। आज उनके यहाँ प्रीतिभोज का आयोजन है, जिसमें देश के तमाम बड़े राजनेता और सामजिक लोग पहुंचेंगे। कई दिग्गज नेता जिनसे बृजमोहन का मित्रवत व्यवहार है वे सोमवार को ही रायपुर पहुंच चुके है। उन्होंने आपने बेटे की शादी के लिए दिल्ली, भोपाल और छत्तीसगढ़ में लगभग सभी पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को न्यौता भेजा गया है।

सोमवार मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री प्रह्रलाद पटेल और विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर शनिवार को रायपुर पहुँच गए थे। आज उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत देश भर के दिग्गज समारोह में पहुंच रहें है। गौररतलब है कि पिछले दिनों बृजमोहन अग्रवाल ने सपरिवार दिल्ली पहुँचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी आमंत्रित किया था। प्रधानमंत्री ने उनके परिवार के साथ एक घंटे का समय बिताया था।

देखिए कुछ तस्वीरें…

Related Posts

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना के हितकारी अमर सिंह समेत उसके परिवार की जिंदगी हुई खुशनुमा शहर सत्ता/रायपुर। (Pradhan Mantri Awas Yojana)विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना…

Continue reading
Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

एक वर्ष बाद भी निजी विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक केंद्रीकृत पोर्टल पर निर्णय के बाद भी अस्तित्व में नहीं है पोर्टल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Rain Alert : धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां

Rain Alert : धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां