BJP President : ग़र सिंहदेव बने मंत्री तो भाजपा में पिछड़ा वर्ग से हो सकता है नया “प्रदेश अध्यक्ष”

शहर सत्ता / रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की संगठन के चुनाव की प्रक्रिया ज़ारी है। संभवतः आज ही देर शाम तक जिला अध्यक्षों (BJP President) की सूची ज़ारी हो सकती है। संगठन के साथ ही साथ भाजपा सरकार में भी नए मंत्रियों की नियुक्ति होनी है। कयास लगाए जा रहे है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव भी साय मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते है। यदि ऐसा होता है तो भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा इसका बैकअप प्लान भी पार्टी के आला नेताओं ने तैयार कर रखा है।

ये भी देखें : Income Tax Raid : भाजपा के पूर्व विधायक के घर आयकर की दबिश, दस्तावेज़ खंगाल रहे अफ़सर

पार्टी सूत्रों के मुताबिक यदि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष (BJP President) किरण सिंहदेव साय सरकार में मंत्री बनते हो तो नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए OBC वर्ग के नेताओं को ये ज़िम्मेदारी दी जा सकती है। जातिगत समीकरण और संगठन को मज़बूती से आगे बढाने के लिए किसी ऐसे चेहरे पर दाव लगाया जा सकता है जो संगठन और सरकार के बिच समन्वय स्थापित कर जनता तक पार्टी की रीतिनीति को पहुंचाने में सफल हो सके।

भीतर खाने की मानें तो प्रदेश अध्यक्ष (BJP President) के लिए नारायण चंदेल, शिवरतन शर्मा, धरमलाल कौशिक, विक्रम उसेंडी के नाम की चर्चा है। इन सब में सबसे मज़बूती से अगर कोई नाम सामने आ रहा है तो वो है नारायण चंदेल का। चंदेल 1980 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुकें है। 1984 में वे भाजयुमों के मण्डल अध्यक्ष पद से लेकर तमाम पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके है। राज्य निर्माण के बाद वे भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति संयोजक की भूमिका में थे, इसके आलावा विधानसभा में विधानसभा उपाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष जैसी गंभीर पदों पर भी रहे है। उनका संगठनात्मक अनुभवों को देखते हुए भी उनकी दावेदारी अन्य नेताओं की अपेक्षा मज़बूत मानी जा रही है।

विष्णु सरकार में अमर-किरण बन सकतें है मंत्री

सूबे की विष्णुदेव साय सरकार में दो मंत्रियों के पद खाली है। जिसमें जल्द ही नियुक्तियां हो सकती है। ये कहा जा रहा है कि निकाय चुनाव की आचार संहिता के पहले ही मंत्री मंडल का विस्तार हो जाएगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक किरण सिंहदेव और अमर अग्रवाल का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। हालाँकि इनके साथ गजेंद्र यादव का नाम भी जोरशोर से चल रह रहा है। ये भी कहा जा रहा है के मंत्रिमंडल के विस्तार में कुछ मंत्री के विभाग बदलेंगे वहीं किसी एक की छुट्टी भी हो सकती है।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

गांव-गांव में सौम्य मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनचौपाल, लौटी बस्तर की मुस्कान…’सुशासन तिहार’ शहर सत्ता/रायपुर। (Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar)भाजपा की डबल इंजिन की सरकार ने छत्तीसगढ़ खासकर बस्तर…

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

स्वयं सहायता समूहों से जुड़े ऋण के आवेदनों को प्रक्रियाओं में न उलझाया जाए। इन आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए, ताकि समूहों को समय पर वित्तीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Shaharsatta (08 June to 14 June 2026)

Shaharsatta (08 June to 14 June 2026)

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’