Breaking Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/breaking/ Fri, 21 Mar 2025 11:47:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 पंडरिया विधायक भावना बोहरा बनीं वर्ष 2024-25 की उत्कृष्ट विधायक https://shaharsatta.com/2025/03/21/outstanding-legislator-bhavna-bohra/ https://shaharsatta.com/2025/03/21/outstanding-legislator-bhavna-bohra/#respond Fri, 21 Mar 2025 11:46:58 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1554 रायपुर (विधानसभा संवाददाता)। विधानसभा के बजट सत्र 2024-25 के अंतिम दिन शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उत्कृष्ट विधायकों की घोषणा की। इस दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा…

The post पंडरिया विधायक भावना बोहरा बनीं वर्ष 2024-25 की उत्कृष्ट विधायक appeared first on शहर सत्ता.

]]>

रायपुर (विधानसभा संवाददाता)। विधानसभा के बजट सत्र 2024-25 के अंतिम दिन शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उत्कृष्ट विधायकों की घोषणा की। इस दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा को वर्ष 2024-25 की उत्कृष्ट विधायक के रूप में सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान विधानसभा में उनकी सक्रियता, सहभागिता और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए दिया गया।

विधानसभा में सक्रिय भागीदारी

भावना बोहरा ने बजट सत्र, मानसून सत्र और शीतकालीन सत्र के दौरान विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चाओं में सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने पंडरिया विधानसभा सहित प्रदेश से जुड़े प्रमुख मुद्दों, महिला, युवा, उद्योग और शिक्षा जैसे क्षेत्रों से जुड़े सवाल सदन में रखे। वे लगातार विधानसभा की कार्यवाही में उपस्थित रहीं और जनहित के विषयों पर मुखरता से अपनी बात रखी।
इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा, “मैं पंडरिया विधानसभा की जनता का आभार व्यक्त करती हूँ क्योंकि यह सम्मान मुझे उनके विश्वास, सहयोग और मार्गदर्शन से मिला है। मैं इसे अपने क्षेत्र की जनता को समर्पित करती हूँ।” उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और अन्य वरिष्ठजनों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “इन एक वर्षों में मैंने सदन की कार्यवाही को समझा और क्षेत्र व प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने का अवसर मिला।”

जनता की सेवा का संकल्प
भावना बोहरा ने कहा कि “उत्कृष्ट विधायक का सम्मान मेरे लिए गर्व की बात है, लेकिन यह मेरे कर्तव्यों को और अधिक मजबूत करने की जिम्मेदारी भी देता है। मैं आश्वस्त करती हूँ कि सदन में जनता की समस्याओं को पूरी तत्परता से उठाती रहूँगी।” उन्होंने यह भी कहा कि “हम जनता द्वारा सौंपे गए दायित्वों को पूरी पारदर्शिता और जनजागरूकता के साथ निभाने का प्रयास करेंगे, ताकि मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके और विकास कार्यों को गति मिले।”

उत्कृष्ट विधायक चयन प्रक्रिया
उत्कृष्ट विधायक का चयन विधानसभा अध्यक्ष, विधानसभा सचिव, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष द्वारा गठित चयन समिति के माध्यम से किया जाता है। चयन प्रक्रिया में विधायक के सदन में आचरण, संसदीय परंपराओं के पालन, प्रश्नकाल, शून्यकाल, विभिन्न चर्चाओं में सक्रिय भागीदारी और विधानसभा अध्यक्ष के निर्देशों का पालन जैसे मानकों को ध्यान में रखा जाता है। वर्ष 2024-25 के तीनों सत्रों में विधायक भावना बोहरा की सक्रियता और प्रभावशाली भूमिका को देखते हुए उन्हें सर्वसम्मति से उत्कृष्ट विधायक के रूप में चुना गया।

भविष्य की योजनाएँ
भावना बोहरा ने कहा कि “मैं लगातार क्षेत्र के विकास, जनता की समस्याओं के समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए प्रयासरत रहूँगी। सदन के माध्यम से जनता की आवाज उठाकर उनके अधिकारों और आवश्यकताओं को प्राथमिकता देना मेरा कर्तव्य रहेगा।” यह सम्मान पंडरिया विधानसभा के लिए गौरव का विषय है और इससे क्षेत्र में विकास कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी।

The post पंडरिया विधायक भावना बोहरा बनीं वर्ष 2024-25 की उत्कृष्ट विधायक appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/03/21/outstanding-legislator-bhavna-bohra/feed/ 0 1554
Breaking : दुर्ग में पकड़ाया Saif Ali Khan का हमलावर, ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से हो रहा था फ़रार… https://shaharsatta.com/2025/01/18/breaking-saif-ali-khans-attacker-caught-in-durg-was-absconding-from-gyaneshwari-express/ https://shaharsatta.com/2025/01/18/breaking-saif-ali-khans-attacker-caught-in-durg-was-absconding-from-gyaneshwari-express/#respond Sat, 18 Jan 2025 12:53:30 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1092 शहर सत्ता / रायपुर। अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर हमला करने वाला आरोपी छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार हुआ है। आरोपी की गिरफ़्तारी के बाद उसे अब मुंबई पुलिस…

The post Breaking : दुर्ग में पकड़ाया Saif Ali Khan का हमलावर, ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से हो रहा था फ़रार… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर हमला करने वाला आरोपी छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार हुआ है। आरोपी की गिरफ़्तारी के बाद उसे अब मुंबई पुलिस को सौपा जा रहा है। कुछ ही देर में मुंबई पुलिस की टीम दुर्ग पहुंच रही है, जिसके बाद आरोपी को सौपा जाएगा। गौरतलब है कि 15-16 जनवरी की दरम्यानी रात उनके घर में घुस कर एक अज्ञात हमलावर ने सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया था। बक़ौल मुंबई पुलिस हमलावर उनके घर में चोरी की नियत से घुसे थे, जहां सैफ़ पर ताबड़तोड़ हमलाकर आरोपी मौके से फ़रार होने में क़ामयाब हो गया था। जानकारी के मुताबिक दुर्ग आरपीएफ पोस्ट की टीम ने आरोपी को ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से पकड़ा है।

ये भी देखें : Breaking : राज्य प्रशासनिक सेवा के बाद अब IAS अफसरों के हुए तबादले, देखिए सूची…

इधर इस मामलें की पुष्टि करते हुए आरपीएफ के इंस्पेक्टर संजीव सिन्हा ने मीडिया को बताया कि अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर हमला करने वाले एक संदिग्ध युवक को दुर्ग आरपीएफ पोस्ट की टीम ने ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से हिरासत में लिया है। संदिग्ध आरोपी ने अपना का नाम आकाश बताया है। उन्होंने कहा कि हिरासत में लेने के बाद आरपीएफ दुर्ग ने मुंबई पुलिस को सूचना दे दी है। देर शाम तक मुंबई पुलिस यहां पहुंचने वाली है, उसके बाद ही आगे की विस्तृत जानकारी उपलब्ध हो पाएगी।

The post Breaking : दुर्ग में पकड़ाया Saif Ali Khan का हमलावर, ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से हो रहा था फ़रार… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/18/breaking-saif-ali-khans-attacker-caught-in-durg-was-absconding-from-gyaneshwari-express/feed/ 0 1092
Breaking : राज्य प्रशासनिक सेवा के बाद अब IAS अफसरों के हुए तबादले, देखिए सूची… https://shaharsatta.com/2025/01/18/breaking-after-state-administrative-service-now-ias-officers-are-being-transferred/ https://shaharsatta.com/2025/01/18/breaking-after-state-administrative-service-now-ias-officers-are-being-transferred/#respond Sat, 18 Jan 2025 10:16:42 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1085 शहर सत्ता / रायपुर। छत्तीसगढ़ में कल ही में राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारीयों के तबादलें हुए थे। जिसके बाद IAS अफसरों के तबादले का आदेश ज़ारी किया गया है। छत्तीसगढ़…

The post Breaking : राज्य प्रशासनिक सेवा के बाद अब IAS अफसरों के हुए तबादले, देखिए सूची… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। छत्तीसगढ़ में कल ही में राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारीयों के तबादलें हुए थे। जिसके बाद IAS अफसरों के तबादले का आदेश ज़ारी किया गया है। छत्तीसगढ़ के सामान्य प्रशासन विभाग से ज़ारी IAS अफसरों के तबादला आदेश के मुताबिक…

ये भी देखें : तो चुनाव नहीं लड़ पाएंगे “केजरीवाल…”, हलफ़नामे में दी गलत जानकारी…हुई शिक़ायत

बलरामपुर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रेना जमील को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग में उप सचिव बनाया गया है। वहीं वासु जैन जो अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), नारायणपुर में तैनात है उन्हें सक्ति जिला में जिला पंचायत का नया सीईओ नियुक्त किया गया है।

देखिए IAS अफसरों के तबादले की सूची…

The post Breaking : राज्य प्रशासनिक सेवा के बाद अब IAS अफसरों के हुए तबादले, देखिए सूची… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/18/breaking-after-state-administrative-service-now-ias-officers-are-being-transferred/feed/ 0 1085
Breaking : भाजपा जिला अध्यक्षों का ऐलान, श्याम नारंग फिर बने रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष https://shaharsatta.com/2025/01/05/breaking-bjp-district-presidents-announced-shyam-narang-will-be-the-president-of-raipur-rural/ https://shaharsatta.com/2025/01/05/breaking-bjp-district-presidents-announced-shyam-narang-will-be-the-president-of-raipur-rural/#respond Sun, 05 Jan 2025 10:50:43 +0000 https://shaharsatta.com/?p=733 शहर सत्त्ता / रायपुर। भारतीय जनता पार्टी में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का ऐलान कर दिया गया है। सूबे के जिलों में नए अध्यक्षों के नामों का ऐलान भाजपा…

The post Breaking : भाजपा जिला अध्यक्षों का ऐलान, श्याम नारंग फिर बने रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्त्ता / रायपुर। भारतीय जनता पार्टी में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का ऐलान कर दिया गया है। सूबे के जिलों में नए अध्यक्षों के नामों का ऐलान भाजपा की बैठक में किया जा रहा है। जिला चुनाव अधिकारी गौरीशंकर अग्रवाल और पर्यवेक्षक भूपेंद्र सवन्नी ने पुरुषोत्तम देवांगन के नाम की घोषणा की है। जिसके बाद भाजपा कार्यालय में गाजे- बाजे के साथ नए जिला अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया है।

ये भी देखें : BJP President : ग़र सिंहदेव बने मंत्री तो भाजपा में पिछड़ा वर्ग से हो सकता है नया “प्रदेश अध्यक्ष”

जानकारी के मुताबिक रायपुर ग्रामीण से श्याम नारंग को भाजपा ने जिला अध्यक्ष बनाया है, वही रायपुर शहर के जिला अध्यक्ष के लिए रमेश सिंह ठाकुर के नाम पर मुहर लगाई गई है। जानकारी के मुताबिक दुर्ग जिले के भिलाई में पुरुषोत्तम देवांगन को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। मुंगेली जिले के दीनानाथ केशरवानी को मुंगेली जिला का अध्यक्ष बनाया गया है।

ये भी देखें : Income Tax Raid : भाजपा के पूर्व विधायक के घर आयकर की दबिश, दस्तावेज़ खंगाल रहे अफ़सर

वहीं सूरजपुर जिले में मुरली सोनी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला अध्यक्ष – लाल जी यादव को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। कोरबा जिले में मनोज शर्मा, बालोद में चेमन देशमुख को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इधर रायगढ से अरूणधर दीवान, कांकेर से महेश जैन, बलरामपुर से ओमप्रकाश और जशपुर से भरत सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया गया हैं। वहीं मोहला मानपुर में नम्रता सिंह और बीजापुर से घासीराम नाग को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

The post Breaking : भाजपा जिला अध्यक्षों का ऐलान, श्याम नारंग फिर बने रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/05/breaking-bjp-district-presidents-announced-shyam-narang-will-be-the-president-of-raipur-rural/feed/ 0 733
Breaking : सहायक शिक्षक मामले में विष्णु सरकार ने बनाई समिति, मांगे सुझाव… https://shaharsatta.com/2025/01/03/breaking-vishnu-sarkar-formed-a-committee-in-the-assistant-teacher-case-asked-for-suggestions/ https://shaharsatta.com/2025/01/03/breaking-vishnu-sarkar-formed-a-committee-in-the-assistant-teacher-case-asked-for-suggestions/#respond Fri, 03 Jan 2025 14:25:22 +0000 https://shaharsatta.com/?p=627 शहर सत्ता / रायपुर। सहायक शिक्षक मामले में विष्णुदेव सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आंदोलनरत शिक्षकों और सरकार के बीच तमाम मुद्दों को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने…

The post Breaking : सहायक शिक्षक मामले में विष्णु सरकार ने बनाई समिति, मांगे सुझाव… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। सहायक शिक्षक मामले में विष्णुदेव सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आंदोलनरत शिक्षकों और सरकार के बीच तमाम मुद्दों को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने एक “अंतविभागीय समिति” का गठन किया है। इस समिति में छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ये भी देखें : CGPSC घोटाला : पूर्व अध्यक्ष सोनवानी की न्यायिक हिरासत बढ़ी, 14 दिन बाद सुनवाई…

वहीं प्रमुख सचिव, छत्तीसगढ़ शासन विधि विभाग, सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग, वित्त विभाग के सचिव और सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव को सदस्य बनाया गया है। यह समिति बिलासपुर उच्च न्यायालय के आदेश के बाद बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत अभ्यावेदनों पर परीक्षण कर शासन को अपनी रिपोर्ट सौपेंगे। जिसके मुताबिक उनकी नियुक्ति के आगे के रास्ते पर विचार स किया जा सकेगा।

देखिए आदेश…

The post Breaking : सहायक शिक्षक मामले में विष्णु सरकार ने बनाई समिति, मांगे सुझाव… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/03/breaking-vishnu-sarkar-formed-a-committee-in-the-assistant-teacher-case-asked-for-suggestions/feed/ 0 627
Chhattisgarh Breaking : छत्तीसगढ़ में porn film की फेमस actor के नाम से ले रहा था महतारी वंदन का पैसा https://shaharsatta.com/2024/12/23/chhattisgarh-breaking-in-chhattisgarh-mahtari-was-taking-money-from-vandan-in-the-name-of-a-famous-porn-film-actor/ https://shaharsatta.com/2024/12/23/chhattisgarh-breaking-in-chhattisgarh-mahtari-was-taking-money-from-vandan-in-the-name-of-a-famous-porn-film-actor/#respond Mon, 23 Dec 2024 13:25:06 +0000 https://shaharsatta.com/?p=351 सनी लियोन के नाम से महतारी वंदन का पैसा आहरण करने वाले वीरेन्द्र कुमार जोशी गिरफ्तार   शहर सत्ता/रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार पोर्न फिल्म की फेमस एक्टर सनी लियोन…

The post Chhattisgarh Breaking : छत्तीसगढ़ में porn film की फेमस actor के नाम से ले रहा था महतारी वंदन का पैसा appeared first on शहर सत्ता.

]]>

सनी लियोन के नाम से महतारी वंदन का पैसा आहरण करने वाले वीरेन्द्र कुमार जोशी गिरफ्तार

 

शहर सत्ता/रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार पोर्न फिल्म की फेमस एक्टर सनी लियोन के नाम से महतारी वंदन का पैसा डकारने का मामला सामने आया है। इस मामले में महतारी वंदन की राशि का आहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके बैंक अकाउंट को सीज कर दिया गया है।

 

 

बीते दिनों छत्तीसगढ़ शासन की महतारी योजना के नाम से फर्जी तरीके से पैसे आहरण करने की शिकायत मिली जिसमें पैसे आहरण करने वाले का नाम सनी लियोनी बताया गया था। यह नाम चर्चा में आने के बाद विभाग में फर्जीवाड़ा होने की आशंका हुई। इसी के चलते मामले की जांच शुरू की गई। शिकायत के आधार पर जांच में पाया गया कि महतारी वंदन का पैसा आरोपी वीरेन्द्र कुमार जोशी के खाते में जा रहा है। इसके बाद आरोपी के बैंक खाता सीज कर आरोपी वीरेन्द्र कुमार जोशी को गिरफृतार कर लिया गया।

 

अधिकारी ज्योति मथरानी एवं आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक निलंबित

प्राथमिक जांच के अनुसार इस फर्जीवाड़ा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वेदमती जोशी की भूमिका संदिग्ध पाई गई। इसके बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वेदमती को बर्खास्त कर दिया गया। वहीं दस्तावेजों की जांच में लापरवाही बरतने वाले परियोजना अधिकारी ज्योति मथरानी एवं आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक प्रभा नेताम को निलंबित किया गया। इसके अलावा तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी से भी इस पूरे मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

 

खाते को होल्ड करवा दिया गया

बस्तर कलेक्टर हरीश एस. ने बताया था कि, सुबह इसकी जानकारी मिली है। तत्काल खाते को होल्ड करवा दिया गया है। तालुर के एक युवक ने यह पूरा स्कैम किया है। उसकी पहचान कर ली गई है। इस मामले के संबंध में FIR दर्ज करवा रहे हैं। कलेक्टर ने कहा कि, जितने भी पैसे उस खाते में डले हैं उसे एक दिन के अंदर ही रिकवर करवा लिया जाएगा। तालुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर के खिलाफ भी जांच की जाएगी। इन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

The post Chhattisgarh Breaking : छत्तीसगढ़ में porn film की फेमस actor के नाम से ले रहा था महतारी वंदन का पैसा appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2024/12/23/chhattisgarh-breaking-in-chhattisgarh-mahtari-was-taking-money-from-vandan-in-the-name-of-a-famous-porn-film-actor/feed/ 0 351