Sheikh Abid, Author at शहर सत्ता https://shaharsatta.com/author/sheikh-abid/ Sun, 01 Mar 2026 17:27:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 Iran-Israel War : छत्तीसगढ़ के शिया समुदाय में रोष, पैरों से रौंदा ट्रंप की फोटो https://shaharsatta.com/2026/03/01/iran-israel-war-anger-among-shia-community-in-chhattisgarh-trumps-photo-trampled-underfoot/ https://shaharsatta.com/2026/03/01/iran-israel-war-anger-among-shia-community-in-chhattisgarh-trumps-photo-trampled-underfoot/#respond Sun, 01 Mar 2026 17:27:02 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4088 खामनेई की मौत पर शिया समुदाय ने जताया शोक; पोस्टर पर लिखा-डाउन टू अमेरिका-इजरायल शहर सत्ता/रायपुर। (Iran-Israel War)अमेरिका-इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामनेई की मौत…

The post Iran-Israel War : छत्तीसगढ़ के शिया समुदाय में रोष, पैरों से रौंदा ट्रंप की फोटो appeared first on शहर सत्ता.

]]>

खामनेई की मौत पर शिया समुदाय ने जताया शोक; पोस्टर पर लिखा-डाउन टू अमेरिका-इजरायल

शहर सत्ता/रायपुर। (Iran-Israel War)अमेरिका-इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामनेई की मौत के बाद पूरे विश्व के शिया मुसलमानों में गम और गुस्से का माहौल है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी शिया मुसलमानों ने आक्रोश जताया और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का विरोध किया।

शहर के मोमिनपारा इलाके में सड़क पर कई जगह ट्रंप, नेतन्याहू के पोस्टर लगाए गए। पोस्टरों पर दोनों की तस्वीरों के साथ ‘डाउन टू अमेरिका’ और ‘डाउन टू इजरायल’ लिखा गया। पोस्टरों पर नीली स्याही भी फेंकी गई है। वहां से गुजर रहे लोग इन पोस्टरों को पैरों से रौंदते हुए आगे बढ़े। इसके अलावा शिया समुदाय ने इमामबाड़ा और धार्मिक जगह पर शोक सभा का आयोजन किया।

इमामबाड़ा में शोक सभा का आयोजन

रायपुर के शिया आबादी बहुल क्षेत्र मोमिनपारा, पंडरी जैसे इलाकों में लोगों ने इमामबाड़ा और अन्य धार्मिक स्थलों पर इकट्ठा होकर खामनेई की मौत पर शोक जताया। ईरानी समुदाय के लोगों ने पंडरी स्थित इमाम बारगाह में मजलिस कर शोक सभा का आयोजन किया था। वहीं खोजा जमात के लोगों ने भी खामनेई को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग इकट्ठे हुए।

The post Iran-Israel War : छत्तीसगढ़ के शिया समुदाय में रोष, पैरों से रौंदा ट्रंप की फोटो appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/03/01/iran-israel-war-anger-among-shia-community-in-chhattisgarh-trumps-photo-trampled-underfoot/feed/ 0 4088
Chhattisgarh Liquor Case : शराब घोटाला प्रकरण, सौम्या चौरसिया को मिली बेल https://shaharsatta.com/2026/02/28/chhattisgarh-liquor-case-liquor-scam-case-soumya-chaurasia-gets-bail/ https://shaharsatta.com/2026/02/28/chhattisgarh-liquor-case-liquor-scam-case-soumya-chaurasia-gets-bail/#respond Sat, 28 Feb 2026 18:10:51 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4082 ED और EOW ने किया था गिरफ्तार, 45 दिन बाद जेल से बाहर आएगी शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Liquor Case)छत्तीसगढ़ में हुए 3200 करोड़ के शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया शामिल…

The post Chhattisgarh Liquor Case : शराब घोटाला प्रकरण, सौम्या चौरसिया को मिली बेल appeared first on शहर सत्ता.

]]>

ED और EOW ने किया था गिरफ्तार, 45 दिन बाद जेल से बाहर आएगी

शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Liquor Case)छत्तीसगढ़ में हुए 3200 करोड़ के शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया शामिल थी। लेकिन बहुचर्चित शराब घोटाला केस में गिरफ्तार पूर्व सीएम भूपेश बघेल की डिप्टी सेक्रेटरी रहीं सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला केस में जमानत देने के बाद कोर्ट ने कुछ शर्तें भी रखी हैं। ऐसे में उनका जेल से बाहर आना मुश्किल है।

सौम्या के वकील हर्षवर्धन परगनिहा ने बताया कि शर्त ये है कि EOW ने बेल दे दी है। इसमें कंडीशन ये दी गई है कि जिस दिन इस केस में चार्जशीट पेश होगा, उस दिन उन्हें जमानत मिलेगी। वकील के मुताबिक, आज से 45 दिन बाद सौम्या जेल से बाहर आ जाएगी।

पहले कोयला घोटाले में गिरफ्तार किया गया था। लंबे समय तक जेल में रहने के बाद सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई थी। 2 महीने पहले ही शराब घोटाले केस में फिर उसे ED और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने गिरफ्तार किया था। जिस पर हाईकोर्ट ने बेल दी है।

The post Chhattisgarh Liquor Case : शराब घोटाला प्रकरण, सौम्या चौरसिया को मिली बेल appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/02/28/chhattisgarh-liquor-case-liquor-scam-case-soumya-chaurasia-gets-bail/feed/ 0 4082
Police Action After The Video Went Viral : रात नशे में धुत कैटरर्स आपस में भिड़े, विधायक कॉलोनी के पास बवाल https://shaharsatta.com/2026/02/28/police-action-after-the-video-went-viral-drunken-caterers-clashed-with-each-other-at-night-creating-a-ruckus-near-the-mla-colony/ https://shaharsatta.com/2026/02/28/police-action-after-the-video-went-viral-drunken-caterers-clashed-with-each-other-at-night-creating-a-ruckus-near-the-mla-colony/#respond Sat, 28 Feb 2026 05:20:34 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4054 रायपुर पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया शहर सत्ता/रायपुर। (Police Action After The Video Went Viral )तेलीबांधा इलाके में विधायक कॉलोनी के पीछे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने 26…

The post Police Action After The Video Went Viral : रात नशे में धुत कैटरर्स आपस में भिड़े, विधायक कॉलोनी के पास बवाल appeared first on शहर सत्ता.

]]>

रायपुर पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया

शहर सत्ता/रायपुर। (Police Action After The Video Went Viral )तेलीबांधा इलाके में विधायक कॉलोनी के पीछे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने 26 फरवरी की रात नशे में धुत दो कैटरर्स गुटों के बीच लेन-देन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। पुलिस तब एक्शन में आई जब पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस ने खुद संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की और 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक योगेश साहू समेत सभी आरोपी कैटरिंग का काम करते हैं। 26 फरवरी की रात को सभी आरोपी शराब के नशे में थे। इस दौरान काम की बातों को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोपियों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे और डंडों से हमला किया। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया।

पुलिस ने लिया संज्ञान, ये हुए गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों पक्षों के आरोपियों के खिलाफ मारपीट और शांति भंग करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर किया है। गिरफ्तार आरोपियों योगेश साहू, रितेश साहू, आशुतोष पांडे, सतबीर खींची, मो. तालिब, संदीप यादव और विवेक मिश्रा बताया जा रहा है। अराजकता फैलाने वाले और शांति भंग करने वाले ऐसे आरोपियों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

The post Police Action After The Video Went Viral : रात नशे में धुत कैटरर्स आपस में भिड़े, विधायक कॉलोनी के पास बवाल appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/02/28/police-action-after-the-video-went-viral-drunken-caterers-clashed-with-each-other-at-night-creating-a-ruckus-near-the-mla-colony/feed/ 0 4054
Central Vista Project : क्या टूटेगी दिल्ली की 114 साल पुरानी कदीमी मस्जिद https://shaharsatta.com/2026/02/28/central-vista-project-will-delhis-114-year-old-qadimi-mosque-be-demolished/ https://shaharsatta.com/2026/02/28/central-vista-project-will-delhis-114-year-old-qadimi-mosque-be-demolished/#respond Sat, 28 Feb 2026 04:59:26 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4047 सरकार ने कहा था- कोई मस्जिद नहीं हटेगी, लेकिन सेंट्रल विस्टा के नक्शे से गायब शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Central Vista Project)करीब 114 साल पुरानी छोटी सी ये मस्जिद कृषि भवन…

The post Central Vista Project : क्या टूटेगी दिल्ली की 114 साल पुरानी कदीमी मस्जिद appeared first on शहर सत्ता.

]]>

सरकार ने कहा था- कोई मस्जिद नहीं हटेगी, लेकिन सेंट्रल विस्टा के नक्शे से गायब

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Central Vista Project)करीब 114 साल पुरानी छोटी सी ये मस्जिद कृषि भवन के कैंपस में है। मस्जिद राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक 3 किमी एरिया के रिडेवलपमेंट वाले सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट में आ रही है, इसलिए इसके हटाए जाने की आशंका है। दिल्ली में संसद भवन से करीब डेढ़ किमी दूर कदीमी मस्जिद है। करीब 114 साल पुरानी छोटी सी ये मस्जिद कृषि भवन के कैंपस में है। वक्फ की प्रॉपर्टी के तौर पर रजिस्टर्ड है। हाई सिक्योरिटी एरिया होने की वजह से आम लोग इसमें नहीं जा सकते, यहां ज्यादातर सरकारी कर्मचारी नमाज पढ़ते हैं।

(ये दिल्ली की सुनहरी बाग मस्जिद है। इसके एक तरफ उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का गेट और गवर्नमेंट ऑफिस हैं। सुनहरी बाग मस्जिद ऐतिहासिक स्मारक ग्रेड-3 लिस्ट में है और वक्फ बोर्ड की प्रॉपर्टी है।)

Central Vista Projectसरकार ने इसके सुरक्षित रहने का भरोसा दिया है। फिर भी वक्फ बोर्ड से जुड़े लोगों को यकीन नहीं है, क्योंकि पहले भी सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के लिए तीन मजारें और एक मस्जिद तोड़ी जा चुकी है। सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के निर्माण पथ पर आने वाली 6 मस्जिदों की हिफाजत के लिए सबसे पहले हाई कोर्ट जाने वाले एडवोकेट मशरूर खान से जब मिडिया ने पूछा कि क्या मस्जिदें सुरक्षित हैं? उन्होंने जवाब दिया, ‘नहीं।

(ये कृषि भवन में बनी कदीमी मस्जिद है। 1970 के गजट में इसे वक्फ की प्रॉपर्टी बताया गया था।)

एडवोकेट मशरूर कहते हैं डगमगाने लगी है उम्मीद

कदीमी मस्जिद के बारे हमने खबरें पढ़ीं तो एक बार फिर कोर्ट के दिए भरोसे और भारत सरकार से लगाई उम्मीद डगमगाने लगी है। हम इस मस्जिद से जुड़े कागजात इकट्ठे कर रहे हैं, ताकि अगर इसे गिराने की कोशिश की जाए, तो दावा ठोक सकें। ‘ये मस्जिद सिर्फ इस्लामिक ढांचा नहीं, हैरिटेज प्रॉपर्टी है। ब्रिटिश सरकार ने लुटियंस दिल्ली बनाई, तब भी इसे नहीं गिराया। पहली बार भारत सरकार बनी, तब भी ये इमारत सुरक्षित रही। इससे अगर छेड़छाड़ होगी, तो हम कोर्ट जाएंगे।’ बड़े सर्किल में सुनहरी मस्जिद है। इसे भी तोड़ा जाना था, लेकिन हमने इसे बचा लिया। हमें सही वक्त पर उसे गिराए जाने की सूचना मिल गई थी। लेकिन उपराष्ट्रपति भवन की मस्जिद हटा दी गई, इससे तो यही लगता है। न कोई सूचना, न कॉन्टैक्ट किया गया।

नई बिल्डिंग के नक्शे में मस्जिद का जिक्र नहीं

CPWD ने कृषि भवन और शास्त्री भवन के रीडेवलपमेंट के लिए टेंडर जारी किया है। इसके तहत मौजूदा बिल्डिंग की जगह कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट बिल्डिंग्स 4 और 5 बनना है। इस प्रोजेक्ट पर करीब तीन हजार करोड़ रुपए खर्च होने हैं। नए प्लान में कृषि भवन परिसर में बनी कदीमी मस्जिद शामिल नहीं है।

The post Central Vista Project : क्या टूटेगी दिल्ली की 114 साल पुरानी कदीमी मस्जिद appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/02/28/central-vista-project-will-delhis-114-year-old-qadimi-mosque-be-demolished/feed/ 0 4047
Chhattisgarh Urban Services : नगरीय निकायों को होली के पहले वेतन के लिए चुंगी क्षतिपूर्ति मद से 51.71 करोड़ रुपये का आबंटन https://shaharsatta.com/2026/02/25/chhattisgarh-urban-services-allocation-of-rs-51-71-crore-from-octroi-compensation-head-for-pre-holi-salary-to-urban-bodies/ https://shaharsatta.com/2026/02/25/chhattisgarh-urban-services-allocation-of-rs-51-71-crore-from-octroi-compensation-head-for-pre-holi-salary-to-urban-bodies/#respond Wed, 25 Feb 2026 17:59:22 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4042 नियमित मासिक चुंगी क्षतिपूर्ति के 11.14 करोड़ का भी आबंटन शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Urban Services)होली के पहले निकाय कर्मियों को वेतन भुगतान के लिए मानवीय सरोकार के साथ पहल करते…

The post Chhattisgarh Urban Services : नगरीय निकायों को होली के पहले वेतन के लिए चुंगी क्षतिपूर्ति मद से 51.71 करोड़ रुपये का आबंटन appeared first on शहर सत्ता.

]]>

नियमित मासिक चुंगी क्षतिपूर्ति के 11.14 करोड़ का भी आबंटन

शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Urban Services)होली के पहले निकाय कर्मियों को वेतन भुगतान के लिए मानवीय सरोकार के साथ पहल करते हुए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा प्रदेश के नगरीय निकायों को चुंगी क्षतिपूर्ति मद से कुल 62.85 करोड़ रुपए का आबंटन आज जारी किया गया है। इसमें वेतन भुगतान के लिए कुल 51 करोड़ 71 लाख 21 हजार रुपये आबंटित किए गए हैं।

इसके साथ ही सभी नगरीय निकायों को प्रतिमाह नियमित रूप से दी जा रही चुंगी क्षतिपूर्ति के अंतर्गत कुल 11 करोड़ 14 लाख 38 हजार 492 रुपये का भी आबंटन किया गया है। फरवरी-2026 की स्थिति में नगरीय निकायों में वेतन के लिए लंबित राशि के आधार पर नगरीय निकायों को चुंगी क्षतिपूर्ति मद से आबंटन किया गया है, ताकि नगरीय निकायों में वित्तीय संतुलन बनाए रखा जा सके और लंबित देयकों एवं वेतन का निराकरण हो सके।

11 नगर निगमों को वेतन के लिए 25.05 करोड़

प्रदेश के 11 नगर निगमों को कुल 25 करोड़ 5 लाख 34 हजार रुपये की राशि वेतन एवं चुंगी क्षतिपूर्ति मद में प्रदान की गई है। नगर पालिक निगम भिलाई को 4 करोड़, बिलासपुर को 5 करोड़, दुर्ग को 1 करोड़ 65 लाख 92 हजार, राजनांदगाँव को 3 करोड़, जगदलपुर को 1 करोड़ 50 लाख, अंबिकापुर को 3 करोड़, चिरमिरी को 2 करोड़, रिसाली को 2 करोड़, बीरगांव को 54 लाख 55 हजार, धमतरी को 1 करोड़ 7 लाख एवं भिलाई-चरोदा को 1 करोड़ 27 लाख 87 हजार रुपये जारी किए गए हैं। नगर निगमों में यह राशि मुख्य रूप से नियमित कर्मचारियों, स्वच्छता कर्मियों एवं संविदा कर्मचारियों के वेतन भुगतान तथा चुंगी समाप्त होने से उत्पन्न राजस्व अंतर की भरपाई हेतु उपयोग की जाएगी। इसके अलावा प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों को चुंगी क्षतिपूर्ति के अंतर्गत 7 करोड़ 51 लाख 55 हज़ार 420 रुपये भी आबंटित किए गए हैं।

वेतन के लिए नगर पालिकाओं को 16.48 करोड़ व नगर पंचायतों को 10.17 करोड़

नगरीय प्रशासन विभाग ने प्रदेश के 38 नगर पालिका परिषदों में 16 करोड़ 48 लाख की राशि तथा 85 नगर पंचायतों को कुल 10 करोड़ 17 लाख रुपये से अधिक की राशि होली के पूर्व निकाय कर्मियों को वेतन भुगतान के लिए आबंटित की है। छोटे एवं मध्यम नगरीय निकायों के लिए यह वित्तीय सहायता अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्रदेश के सभी 54 नगर पालिकाओं को भी चुंगी क्षतिपूर्ति की राशि दी गई है। इसके लिए 2 करोड़ 8 लाख 52 हजार 17 रुपए का आबंटन जारी किया गया है। इसके अलावा सभी 124 नगर पंचायतों को एक करोड़ 54 लाख 31 हजार 55 रुपए की मासिक चुंगी क्षतिपूर्ति राशि दी गई है।

शहरी सेवाओं की निरंतरता के लिए राज्य सरकार की पहल

अरुण साव, उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री ने कहा है कि “चुंगी क्षतिपूर्ति मद के माध्यम से निकायों को समस्त कर्मचारियों के वेतन भुगतान करने में स्थिरता आएगी और शहरी प्रशासन को मजबूती मिलेगी। राज्य सरकार की यह पहल शहरी सेवाओं को निरंतर और प्रभावी बनाए रखने की दिशा में एक सशक्त कदम है।’’

The post Chhattisgarh Urban Services : नगरीय निकायों को होली के पहले वेतन के लिए चुंगी क्षतिपूर्ति मद से 51.71 करोड़ रुपये का आबंटन appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/02/25/chhattisgarh-urban-services-allocation-of-rs-51-71-crore-from-octroi-compensation-head-for-pre-holi-salary-to-urban-bodies/feed/ 0 4042
Donald Trump Tariff Strike : अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने सभी देशों पर 10% नया टैरिफ लगाया https://shaharsatta.com/2026/02/21/donald-trump-tariff-strike-us-president-trump-imposed-a-new-10-tariff-on-all-countries/ https://shaharsatta.com/2026/02/21/donald-trump-tariff-strike-us-president-trump-imposed-a-new-10-tariff-on-all-countries/#respond Sat, 21 Feb 2026 04:10:03 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3989 3 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने पिछला आदेश रद्द किया, इससे भारत का 18% टैरिफ खत्म शहर सत्ता/डेस्क न्यूज़। (Donald Trump Tariff Strike)अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ रद्द करने के…

The post Donald Trump Tariff Strike : अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने सभी देशों पर 10% नया टैरिफ लगाया appeared first on शहर सत्ता.

]]>

3 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने पिछला आदेश रद्द किया, इससे भारत का 18% टैरिफ खत्म

शहर सत्ता/डेस्क न्यूज़। (Donald Trump Tariff Strike)अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ रद्द करने के फैसले के 3 घंटे के अंदर डोनाल्ड ट्रम्प ने दुनियाभर पर 10% ग्लोबल टैरिफ लगा दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि वह आज एक आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे, जिसके तहत 10% का ग्लोबल टैरिफ लगाया जाएगा।

शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ग्लोबल टैरिफ को अवैध बताते हुए रद्द कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार राष्ट्रपति को नहीं, सिर्फ संसद को है।

BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया ब्रिटेन, भारत और यूरोपीय संघ सहित अमेरिका के साथ व्यापार समझौते करने वाले देशों को अब धारा 122 के तहत वैश्विक 10% टैरिफ का सामना करना पड़ेगा, न कि उस टैरिफ दर का जिस पर उन्होंने पहले बातचीत की थी। इससे भारत पर कुल टैरिफ 18% घटकर 10% रह जाएगा।

55 साल पहले निक्सन ने लगाया था ग्लोबल टैरिफ

निक्सन ने दुनियाभर के देशों पर 10% का ग्लोबल टैरिफ लगा दिया था। इसके बाद यह महसूस किया गया कि भविष्य में अगर ऐसी आर्थिक आपात स्थिति आती है, तो राष्ट्रपति के पास ऐसी चीजों से निपटने के लिए कानूनी अधिकार होने चाहिए। इसी मकसद से 1974 में “ट्रेड एक्ट 1974” पारित किया गया था।न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सेक्शन 122 का पहले कभी इस्तेमाल नहीं किया गया है।

The post Donald Trump Tariff Strike : अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने सभी देशों पर 10% नया टैरिफ लगाया appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/02/21/donald-trump-tariff-strike-us-president-trump-imposed-a-new-10-tariff-on-all-countries/feed/ 0 3989
Chairman Of The State Haj Committee : मिर्जा एजाज बेग बने छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी अध्यक्ष https://shaharsatta.com/2026/02/21/chairman-of-the-state-haj-committee-mirza-ejaz-beg-becomes-the-chairman-of-the-chhattisgarh-state-haj-committee/ https://shaharsatta.com/2026/02/21/chairman-of-the-state-haj-committee-mirza-ejaz-beg-becomes-the-chairman-of-the-chhattisgarh-state-haj-committee/#respond Sat, 21 Feb 2026 03:54:29 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3985 शासन ने जारी की अधिसूचना, समाज में ख़ुशी का माहौल, श्री बेग ने मुख्यमंत्री का जताया आभार शहर सत्ता/रायपुर। (Chairman Of The State Haj Committee)छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के सदस्य…

The post Chairman Of The State Haj Committee : मिर्जा एजाज बेग बने छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी अध्यक्ष appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शासन ने जारी की अधिसूचना, समाज में ख़ुशी का माहौल, श्री बेग ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

शहर सत्ता/रायपुर। (Chairman Of The State Haj Committee)छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के सदस्य मिर्जा एजाज बेग को छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी का अध्यक्ष चुना गया है। इस संबंध में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर स्थित पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। हज कमेटी अधिनियम 2002 की धारा 21 की उपधारा (1) के तहत नामांकित सदस्यों ने सर्वसम्मति से उनका चुनाव किया।

चयन के बाद राज्य शासन ने अधिसूचना जारी कर उन्हें विधिवत अध्यक्ष घोषित किया। उनके अध्यक्ष बनने की खबर से मुस्लिम समाज में उत्साह और हर्ष का माहौल है। लोगों ने इसे समाज के लिए गौरव का क्षण बताया और शुभकामनाएं दीं।

जुमा नमाज के बाद हजरत गरीब नवाज मस्जिद, संजय नगर में मुतवल्ली मोहम्मद अली, मस्जिद कमेटी के सदस्यों और समाजजनों ने मिर्जा एजाज बेग का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल और पार्टी के वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त किया।

The post Chairman Of The State Haj Committee : मिर्जा एजाज बेग बने छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी अध्यक्ष appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/02/21/chairman-of-the-state-haj-committee-mirza-ejaz-beg-becomes-the-chairman-of-the-chhattisgarh-state-haj-committee/feed/ 0 3985
Valentine’s Day : वैलेंटाइन डे….मोहब्बत पर भगवा गमछों खाखी वर्दी का ख़ौफ़ https://shaharsatta.com/2026/02/15/valentines-day-valentines-day-fear-of-saffron-scarves-and-khaki-uniforms-on-love/ https://shaharsatta.com/2026/02/15/valentines-day-valentines-day-fear-of-saffron-scarves-and-khaki-uniforms-on-love/#respond Sun, 15 Feb 2026 06:15:43 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3959 भगवा गमछा देखकर पुलिस जोड़ों को गार्डन से भगाना और प्रेमी जोड़े भागने हुए मजबूर, पुलिस की सख्ती से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई शहर सत्ता/रायपुर। Valentine’s Day वेलेंटाइन डे…

The post Valentine’s Day : वैलेंटाइन डे….मोहब्बत पर भगवा गमछों खाखी वर्दी का ख़ौफ़ appeared first on शहर सत्ता.

]]>

भगवा गमछा देखकर पुलिस जोड़ों को गार्डन से भगाना और प्रेमी जोड़े भागने हुए मजबूर, पुलिस की सख्ती से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई

शहर सत्ता/रायपुर। Valentine’s Day वेलेंटाइन डे पर रायपुर पुलिस आयुक्त अंतर्गत तीनों पुलिस जोनों में अग्रिम और अतिरिक्त सावधानियां बरती गई थीं। नतीजतन वैलेंटाइन डे पर किसी भी तरह की कोई अप्रिय वारदात की खबर नहीं आई। वजह साफ़ थी कि गार्डन से प्रेमी जोड़ों ने दूरी बनाये राखी थी। कुछ मजबूर जोड़े जरूर बाग़-बगीचों में आये लेकिन भगवा गमछा वालों को देखकर ही चलते बनें। पुलिस भी पूर्वसावचेत रही और किसी भी भगवा गमछे वालों को देखकर गार्डन खली करवाते दिखी।

इन शार्ट यह कहा जा सकता है कि Valentine’s Day राजधानी रायपुर में गमछे वालों का खौफ और पुलिस आयुक्त प्रणाली की सुरक्षा की वजह से वैलेंटाइन डे में पहली बार प्यार भी एहतियात बरतता दिखा। शहर और बाहरी इलाकों में होटल, रेस्टोरेंट में जरूर समर्पित प्यार परवान चढ़ा और वे बेख़ौफ़ अपने वैलेंटाइन के साथ सुकून के पल बिताये।

रायपुर के मॉल में भी प्यार का इस्तक़बाल नहीं

एक वक्त था जब राजधानी रायपुर के मॉल और रेस्टोरेंट्स वैलेंटाइन डे के लिए खास तैयारी करते थे। लेकिन इस बार इन जगहों पर किसी तरह का इंतजाम या मोहब्बत करने वाले जोड़ों को लिए कोई इंतेज़ाम नहीं किये थे। कुछ ने भगवा गमछों वालो के खौफ में और संभावित अनहोनी के मद्देनजर।

खाखी को देखकर भी कपल्स गार्डन नहीं गए

पार्क और मॉल के बहार और अंदर खाखी वर्दी वालों को मुस्तैद देखकर भी कपल्स किसी अप्रिय व्यवहार से बचने के लिए इन जगहों से दूरी बनाये रखे। जिन जोड़ों को उम्मीद थी कि अपने वैलेंटाइन संग पार्क में कुछ इज़हारे इश्क करेंगे वो भी सहम कर अंदर घुसने की हिम्मत नहीं जूटा पाए।

‘किस डे’ पर छात्रों के दो गुटों में हाथापाई हुई

राजधानी रायपुर के बीरगांव इलाके में दो किशोरों के झुंड आपस में भिड़ गए। खबर के मुताबिक Valentine’s Day ‘किस डे’ में बीरगांव में एक ट्यूशन क्लास के पास छात्रों के दो गुटों में मेरी-तेरी वाली बात पर पहले गरमा गर्म बहस हुई और देखते ही देखते विवाद मारपीट तक पहुँच गया। हालांकि घटना शुक्रवार की है लेकिन समाचार लिखे जाने दोनों गुटों में से किसी ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी।

The post Valentine’s Day : वैलेंटाइन डे….मोहब्बत पर भगवा गमछों खाखी वर्दी का ख़ौफ़ appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/02/15/valentines-day-valentines-day-fear-of-saffron-scarves-and-khaki-uniforms-on-love/feed/ 0 3959
Raipur Police Commissionerate : चाकूबाजी पर जीरो टॉलरेंस 12 घंटे में मुख्य आरोपी और साथी गिरफ्तार https://shaharsatta.com/2026/02/08/raipur-police-commissionerate-zero-tolerance-on-stabbing-incidents-main-accused-and-accomplice-arrested-within-12-hours/ https://shaharsatta.com/2026/02/08/raipur-police-commissionerate-zero-tolerance-on-stabbing-incidents-main-accused-and-accomplice-arrested-within-12-hours/#respond Sun, 08 Feb 2026 08:49:20 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3944 भागने-छिपाने वालों पर भी समान कार्यवाही, अपराधियों के संरक्षण पर सीधा प्रहार, घटना में प्रयुक्त चाकू, मोटर साइकिल और भागने में इस्तमाल किए गए सभी वाहनों सहित 4 मोटर साइकिल…

The post Raipur Police Commissionerate : चाकूबाजी पर जीरो टॉलरेंस 12 घंटे में मुख्य आरोपी और साथी गिरफ्तार appeared first on शहर सत्ता.

]]>

भागने-छिपाने वालों पर भी समान कार्यवाही, अपराधियों के संरक्षण पर सीधा प्रहार, घटना में प्रयुक्त चाकू, मोटर साइकिल और भागने में इस्तमाल किए गए सभी वाहनों सहित 4 मोटर साइकिल भी की गई जप्त

शहर सत्ता/रायपुर। Raipur Police Commissionerate थाना सिटी कोतवाली, जिला रायपुर क्षेत्र अंतर्गत फव्हारा चौक के पास घटित चाकू से जानलेवा हमले के प्रकरण में रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने चाकूबाजी पर जीरो टॉलरेंस का परिचय देते हुए 12 घंटे में मुख्य आरोपी और साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी सेंट्रल जोन की टीम ने अपराधियों को सख्त संदेश देते हुए कार्यवाही की है।

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा तत्काल, सख्त एवं उदाहरणात्मक कार्यवाही। फव्हारा  चौक के पास घटित चाकूबाजी पर जीरो टॉलरेंस 12 घंटे में मुख्य ...

प्रकरण में आरोपी हरा सोनू उर्फ मोहम्मद आदिल रजा निवासी राजातालाब, रायपुर द्वारा आपसी छींटाकशी से क्षुब्ध होकर सार्वजनिक स्थान पर बटन चाकू से पीड़ित पर हमला किया गया, जिससे पीड़ित को गंभीर चोटें आईं तथा अत्यधिक रक्तस्राव की स्थिति उत्पन्न हुई। घटना की गंभीरता एवं हथियार के खुले प्रयोग को दृष्टिगत रखते हुए प्रकरण में आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 35/26 धारा 296, 118(1), 109(1), 249, 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना के पश्चात आरोपी अपने विरुद्ध अपराध दर्ज होने की संभावना पर से ही रायपुर छोड़कर फरार हो गया था। प्राप्त सूचना के अनुसार आरोपी जल्द ही अन्य राज्य की ओर भागने की तैयारी में था। इससे पहले ही थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह के नेतृत्व में एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट रायपुर प्रभारी सचिन सिंह, उपनिरीक्षक मुकेश सिंह सोरी तथा उनकी टीम द्वारा सूचना तंत्र एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए संयुक्त कार्यवाही की गई और महज 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

डीसीपी सेंट्रल जोन का अपराधियों को सख्त संदेश

रायपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में चाकूबाजी, हथियारों का प्रदर्शन, हिंसा तथा अपराधियों को संरक्षण देने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। अपराध करने वाले, फरार होने में मदद करने वाले अथवा आश्रय देने वाले सभी के विरुद्ध कानून की पूरी ताकत से सख्त कार्रवाई की जाएगी। रायपुर पुलिस नागरिकों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

गिरफ्तार आरोपी
१. हरा सोनू उर्फ मोहम्मद आदिल रजा पिता मोहम्मद निजबुल हक उर्फ मोहम्मद निजाम उम्र 34 वर्ष निवासी बाबा किराना स्टार्स के पास नई बस्ती राजातालाब थाना सिविल लाईन रायपुर जिला रायपुर।
२. मोहम्मद अदनान पिता कमर एजाज खान उम्र 22 वर्ष निवासी कुकर बिरयानी के बाजू बैजनाथ पारा थाना कोतवाली जिला रायपुर।
३. सागर नगरारे पिता राजू नगरारे उम्र 39 वर्ष निवासी शिव मंदिर के सामने चंदनडीह थाना आमानाका जिला रायपुर।
४. उबैद रजा उर्फ

The post Raipur Police Commissionerate : चाकूबाजी पर जीरो टॉलरेंस 12 घंटे में मुख्य आरोपी और साथी गिरफ्तार appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/02/08/raipur-police-commissionerate-zero-tolerance-on-stabbing-incidents-main-accused-and-accomplice-arrested-within-12-hours/feed/ 0 3944