SANJAY KUMAR, Author at शहर सत्ता https://shaharsatta.com/author/sanjay-kumar/ Tue, 20 May 2025 10:22:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 Crime: वायरल वीडियो के मानसिक दबाव में डॉक्टर ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी https://shaharsatta.com/2025/05/20/crime-doctor-committed-suicide-due-to-mental-pressure-of-viral-video-police-engaged-in-investigation/ https://shaharsatta.com/2025/05/20/crime-doctor-committed-suicide-due-to-mental-pressure-of-viral-video-police-engaged-in-investigation/#respond Tue, 20 May 2025 10:22:35 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2402 0 कांकेर जिले में पदस्थ थे आयुर्वेदिक चिकित्सक 0 आपत्तिजनक वीडियो मामले में नई कड़ी तलाश रही पुलिस शहरसत्ता/डेस्क। सोशल मीडिया पर एक कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद…

The post Crime: वायरल वीडियो के मानसिक दबाव में डॉक्टर ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 कांकेर जिले में पदस्थ थे आयुर्वेदिक चिकित्सक

0 आपत्तिजनक वीडियो मामले में नई कड़ी तलाश रही पुलिस

शहरसत्ता/डेस्क। सोशल मीडिया पर एक कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद भिलाई के छावनी थाना (Crime) क्षेत्र में रहने वाले आयुर्वेदिक डॉक्टर बीके राठौर ने आत्महत्या कर ली। डॉक्टर राठौर कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक के ग्राम पुरी में पदस्थ थे और हाल ही में भिलाई लौटे थे।
जानकारी के अनुसार, डॉक्टर मानसिक रूप से पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान थे। शनिवार रात उन्होंने अपने घर की खिड़की में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया।

यह भी देखे ,CRIME : भरोसे की चादर में लिपटी धोखाधड़ी: सरगुजा में महिला समूहों के नाम पर 15 लाख की ठगी

वीडियो सामने आने के बाद एक युवती ने डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। (Crime) हालांकि, चारामा पुलिस के अनुसार उन्हें अब तक कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
पुलिस की एक महिला टीम को युवती से पूछताछ के लिए गांव भेजा गया है। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि वीडियो के वायरल होने से डॉक्टर मानसिक तनाव में थे, जिसकी परिणति उनकी आत्महत्या के रूप में हुई।

यह भी देखे ,Chhattisgarh Film Industry:किसे सुनाएं CHOLLYWOOD की दर्द भरी दास्तान…

क्या कहती है घटना

यह मामला न केवल एक व्यक्तिगत त्रासदी है, बल्कि डिजिटल माध्यमों में गोपनीयता, नैतिकता और मानसिक स्वास्थ्य के गंभीर मुद्दों को भी उजागर करता है।(Crime)
पुलिस अब दोनों पक्षों की भूमिका और परिस्थितियों की गहराई से जांच कर रही है।

The post Crime: वायरल वीडियो के मानसिक दबाव में डॉक्टर ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/05/20/crime-doctor-committed-suicide-due-to-mental-pressure-of-viral-video-police-engaged-in-investigation/feed/ 0 2402
CGPSC घोटला : नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को CBI ने किया गिरफ्तार https://shaharsatta.com/2025/01/11/cgpsc-scam-nitesh-sonwani-and-former-deputy-exam-controller-lalit-ganvir-arrested-by-cbi/ https://shaharsatta.com/2025/01/11/cgpsc-scam-nitesh-sonwani-and-former-deputy-exam-controller-lalit-ganvir-arrested-by-cbi/#respond Sat, 11 Jan 2025 10:44:37 +0000 https://shaharsatta.com/?p=991 नितेश सोनवानी पूर्व PSC चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी का है भतीजा   टुडेज इंडियन\रायपुर| CGPSC गड़बड़ी मामले में  एक बार फिर सीबीआई ने बड़ी कार्यवाही की है| सीबीआई ने मामले…

The post CGPSC घोटला : नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को CBI ने किया गिरफ्तार appeared first on शहर सत्ता.

]]>

नितेश सोनवानी पूर्व PSC चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी का है भतीजा

 

टुडेज इंडियन\रायपुर| CGPSC गड़बड़ी मामले में  एक बार फिर सीबीआई ने बड़ी कार्यवाही की है| सीबीआई ने मामले से जुड़े नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को गिरफ्तार किया गया है| बताया जा रहा है कि नितेश पूर्व PSC चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी का भतीजा है| मिली जानकारी के मुताबिक लंच के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया जायेगा| इसके बाद न्यायालय में सुनवाई के बाद सीबीआई नितेश सोनवानी और ललित गनवीर को रिमांड पर ले सकती है|

बतादें कि सीबीआई ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा आयोजित एग्जाम और इंटरव्यू में विभिन्न पदों के लिए कथित रूप से अयोग्य उम्मीदवारों को नियुक्त करने के मामले को टेकओवर किया था|  यह मामला 2020 से 2022 का है। जब छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग पर कथित रूप से भर्तियों में अयोग्य उम्मीदवारों को भर्ती करने के आरोप लगे थे। इस मामले पर सीबीआई ने कई बड़े अफसरों की गिरफ्तार किया है|

तत्कालीन सचिव पर लगे ये आरोप

आरोप है कि तत्कालीन चेयरमैन के बेटे को डिप्टी कलेक्टर के रूप में, उनके बड़े भाई के बेटे को डिप्टी एसपी के रूप में और उनकी बहन की बेटी को लेबर अफसर के रूप में नियुक्त किया गया। जबकि उनके बेटे की पत्नी को डिप्टी कलेक्टर के रूप में और उनके भाई की बहू को डिस्ट्रिक्ट एक्साइज अफसर के रूप में नियुक्त किया गया था। आरोपों के अनुसार, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग CGPSC के तत्कालीन सचिव ने अपने बेटे को डिप्टी कलेक्टर के पद पर नियुक्ति दिलाई थी

The post CGPSC घोटला : नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को CBI ने किया गिरफ्तार appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/11/cgpsc-scam-nitesh-sonwani-and-former-deputy-exam-controller-lalit-ganvir-arrested-by-cbi/feed/ 0 991
रामायण के Viral Video पर महाभारत, विष्णु को “राम” और भूपेश को बताया “रावण” https://shaharsatta.com/2025/01/11/mahabharata-on-viral-video-of-ramayana-vishnu-was-called-ram-and-bhupesh-was-called-ravan/ https://shaharsatta.com/2025/01/11/mahabharata-on-viral-video-of-ramayana-vishnu-was-called-ram-and-bhupesh-was-called-ravan/#respond Sat, 11 Jan 2025 10:09:41 +0000 https://shaharsatta.com/?p=987 वायरल वीडियो पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बधेल ने जताई आपत्ति, कहा – भगवान नहीं हो सकते सीएम साय   कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और महिला नेताओं को राक्षस का दिया…

The post रामायण के Viral Video पर महाभारत, विष्णु को “राम” और भूपेश को बताया “रावण” appeared first on शहर सत्ता.

]]>

वायरल वीडियो पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बधेल ने जताई आपत्ति, कहा – भगवान नहीं हो सकते सीएम साय

 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और महिला नेताओं को राक्षस का दिया दर्जा

टुडेज इंडियन रायपुर| रामायण के वायरल वीडियो पर छत्तीसगढ़ की सियासत में महाभारत छिड़ गई है| एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है जिसमें रामायण के एक पात्र में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel)को रावण और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को राम का दर्जा दिया गया है| सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो की वजह से सूबे की सियासत इन दिनों काफी गरमाया हुआ है|

 

वीडियो को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने अपनी आपत्ति जताई है और अपने x अकाउंट में लिखते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी PR टीम के माध्यम से स्वयं को “प्रभु राम” घोषित कर दिया है| इतना ही नहीं प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और महिला नेताओं को राक्षस प्रदर्शित किया है| उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी आप कुछ भी हो सकते हैं लेकिन आप भगवान नहीं हो सकते| हमारे भांचा राम से अपनी तुलना करके आप छत्तीसगढ़ के लोगों की भावनाएं आहत कर रहे हैं|

 

इधर पूर्व मुख्यमंत्री का x अकाउंट में बयान जारी होते ही PR टीम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो डिलीट कर दिया है| वहीँ वीडियो को लेकर कांग्रेसी नेताओं में गुस्सा है और इस वीडियो को बनाने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग की जा रही है|

BJP नेताओं को बनाया रामायण के प्रमुख पात्र

पात्र                नेता का नाम
राम                विष्णुदेव साय (मुख्यमंत्री)
लक्ष्मण            अरुण साव (उपमुख्यमंत्री)
भरत               किरन सिंहदेव, प्रदेशाध्यक्ष bjp
दशरथ             स्व. अटल बिहारी बाजपेयी
शत्रुघन             डॉ. रमन सिंह (विस. अध्यक्ष)
जनक              अजय चंद्राकर, विधायक
अंगद               बृजमोहन अग्रवाल, सांसद

राक्षस के इन कैरेक्टर में जोड़े कांग्रेसी नेताओं के नाम

रावण           भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री
विभीषन       टीएस सिंहदेव, पूर्व मंत्री
तड़का         ज्योत्सना महंत, सांसद
सूर्पनखा       शकुंतला साहू, पूर्व विधायक
कुंभकर्ण      दीपक बैज, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
मायासुर       ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री
मारीच         कवासी लखमा, पूर्व आबकारी मंत्री

The post रामायण के Viral Video पर महाभारत, विष्णु को “राम” और भूपेश को बताया “रावण” appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/11/mahabharata-on-viral-video-of-ramayana-vishnu-was-called-ram-and-bhupesh-was-called-ravan/feed/ 0 987
100 किलोमीटर की दुरी तय कर गढ़वा पहुंचते थे ग्रामीण, पुल बनने के बाद सफ़र आधा https://shaharsatta.com/2025/01/08/villagers-used-to-reach-garhwa-after-covering-a-distance-of-100-km-after-the-bridge-is-built-the-journey-will-be-half/ https://shaharsatta.com/2025/01/08/villagers-used-to-reach-garhwa-after-covering-a-distance-of-100-km-after-the-bridge-is-built-the-journey-will-be-half/#respond Wed, 08 Jan 2025 09:31:06 +0000 https://shaharsatta.com/?p=866 कई गांवों को मिलेगी राहत, बारहों महीने निर्बाध आवागमन की मिलेगी सुविधा शहर सत्ता / रायपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनावल क्षेत्र को झारखंड से जोड़ने कन्हर नदी पर उच्च स्तरीय…

The post 100 किलोमीटर की दुरी तय कर गढ़वा पहुंचते थे ग्रामीण, पुल बनने के बाद सफ़र आधा appeared first on शहर सत्ता.

]]>

कई गांवों को मिलेगी राहत, बारहों महीने निर्बाध आवागमन की मिलेगी सुविधा

शहर सत्ता / रायपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनावल क्षेत्र को झारखंड से जोड़ने कन्हर नदी पर उच्च स्तरीय पुल का काम तेजी से चल रहा है। इस पुल के निर्माण से 20 गांवों की करीब 40 हजार आबादी को बड़ी राहत मिलेगी। सनावल क्षेत्र के कई गांवों के लोग रोजाना खरीदारी और इलाज के लिए नदी के उस पार स्थित झारखंड के जिला मुख्यालय गढ़वा और प्रखंड मुख्यालय नगर उटारी और धुरकी जाते हैं। कन्हर नदी पर इस पुल के शुरू हो जाने से सनावल क्षेत्र से इन तीनों शहरों की दूरी कम हो जाएगी। साथ ही क्षेत्रवासियों को बारहों महीने निर्बाध आवागमन की सुविधा मिलेगी।

जून तक कार्य पूरा करने निर्देश

लोक निर्माण विभाग द्वारा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के धौली और झारखंड के गढ़वा जिला के धुरकी प्रखंड के बालचौरा के बीच कन्हर नदी पर 15 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से उच्च स्तरीय पुल का निर्माण किया जा रहा है। अभी 12 पियर एवं दो अबटमेंट में से पांच पियर एवं एक अबटमेंट का काम पूर्ण कर लिया गया है। शेष सात पियर एवं एक अबटमेंट में सब-स्ट्रक्चर का कार्य प्रगति पर है। अगले कुछ दिनों में सुपर-स्ट्रक्चर का भी काम पूर्ण कर लिया जाएगा। 312 मीटर लंबाई और 8.4 मीटर चौड़ाई के इस पुल का करीब 50 प्रतिशत काम पूर्ण कर लिया गया है। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने अधिकारियों को निर्माण में पूर्ण गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूरा करने निर्देश दिए हैं। विभाग द्वारा पुल का काम अगले साल जून तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

लंबा सफर हो जायेगा कम

कन्हर नदी पर छत्तीसगढ़ के धौली और झारखंड के बालचौरा गांव के बीच पुल के निर्माण से वाड्रफनगर और रामचंद्रपुर तहसील के अनेक गांव सीधे झारखंड से जुड़ जाएंगे। इससे क्षेत्र में व्यापारिक-व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ने के साथ ही खरीदारी, इलाज और विभिन्न कार्यों से रोजाना गढ़वा एवं नगर उटारी जाने वालों की सफर की दूरी आधी हो जाएगी। अभी धौली से सड़क मार्ग से गढ़वा जाने के लिए करीब 100 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। पुल के शुरू हो जाने के बाद यह दूरी घटकर 55 किलोमीटर हो जाएगी। सनावल क्षेत्र के लोगों को अभी नगर उटारी जाने के लिए 70 किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ता है। पुल बन जाने के बाद यह दूरी घटकर आधी यानि 35 किलोमीटर हो जाएगी। वाड्रफनगर क्षेत्र के लोग अभी रामानुजगंज और उत्तरप्रदेश होकर झारखंड जाते हैं। कन्हर नदी पर पुल के चालू हो जाने पर वे बहुत कम दूरी तय कर सीधे झारखंड पहुंच सकेंगे।

पुल के निर्माण से ये 20 गांव होंगे लाभान्वित

धौली और बालचौरा के बीच पुल के निर्माण से सनावल क्षेत्र के 20 गांवों के साथ ही इस मार्ग का उपयोग कर झारखंड के गढ़वा, धुरकी और नगर उटारी आने-जाने वालों को फायदा होगा। इसके निर्माण से धौली, कामेश्वरनगर, झारा, कुशफर, सेमरवा, इंद्रावतीपुर, बरवाही, दोलंगी, ओरंगा, रेवतीपुर, सुंदरपुर, सुरंगपान, कुण्डपान, पिपरपान, डुगरु, पचावल, त्रिशूली, सिलाजू, उचरवा, आनंदपुर इत्यादि गांवों को बड़ी राहत मिलेगी।

The post 100 किलोमीटर की दुरी तय कर गढ़वा पहुंचते थे ग्रामीण, पुल बनने के बाद सफ़र आधा appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/08/villagers-used-to-reach-garhwa-after-covering-a-distance-of-100-km-after-the-bridge-is-built-the-journey-will-be-half/feed/ 0 866
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज ने की  मुलाकात https://shaharsatta.com/2025/01/08/sadhguru-riteshwar-maharaj-meets-chief-minister-vishnu-dev-sai/ https://shaharsatta.com/2025/01/08/sadhguru-riteshwar-maharaj-meets-chief-minister-vishnu-dev-sai/#respond Wed, 08 Jan 2025 07:32:00 +0000 https://shaharsatta.com/?p=858 शहर सत्ता \ रायपुर| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बुधवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में परमपूज्य सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज ने  मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने शाल-श्रीफल भेंटकर सद्गुरु का आशीर्वाद…

The post मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज ने की  मुलाकात appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता \ रायपुर| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बुधवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में परमपूज्य सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज ने  मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने शाल-श्रीफल भेंटकर सद्गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने सद्गुरु से सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं के लिए विख्यात है। सद्गुरु ऋतेश्वर के मार्गदर्शन में यह परंपरा और सुदृढ़ होगी। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से सद्गुरु जी के सामाजिक और आध्यात्मिक प्रयासों में हरसंभव सहयोग की बात कही। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि साधु-संतों, मनीषियों की कृपा और मार्गदर्शन से हमारी सरकार प्रदेश में सुशासन स्थापित करने प्रतिबद्ध है।

The post मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज ने की  मुलाकात appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/08/sadhguru-riteshwar-maharaj-meets-chief-minister-vishnu-dev-sai/feed/ 0 858
बैठक : सुबह से दोपहर 1 बजे तक लोगों की समस्याएं सुनने जोन कमिश्नरों को किया निर्देशित https://shaharsatta.com/2025/01/07/meeting-zone-commissioners-were-directed-to-listen-to-peoples-problems-from-morning-to-1-pm/ https://shaharsatta.com/2025/01/07/meeting-zone-commissioners-were-directed-to-listen-to-peoples-problems-from-morning-to-1-pm/#respond Tue, 07 Jan 2025 14:56:02 +0000 https://shaharsatta.com/?p=848 कलेक्टर गौरव कुमार ने नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के साथ जोन कमिश्नरों की ली समीक्षा बैठक शहर सत्ता\रायपुर| महानगर रायपुर समस्याओं से भरा पड़ा है जिसके समाधान के लिए…

The post बैठक : सुबह से दोपहर 1 बजे तक लोगों की समस्याएं सुनने जोन कमिश्नरों को किया निर्देशित appeared first on शहर सत्ता.

]]>

कलेक्टर गौरव कुमार ने नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के साथ जोन कमिश्नरों की ली समीक्षा बैठक

शहर सत्ता\रायपुर| महानगर रायपुर समस्याओं से भरा पड़ा है जिसके समाधान के लिए रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने अब एक नई पहल की शुआत की है| कलेकर डॉ गौरव कुमार ने नगर निगम रायपुर के सभी जोन कमिश्नरों को सोमवार और गुरुवार को जनता दरबार लगाने निर्देशित किया है| साथ ही शिकायत लेकर आने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान जल्द करने कहा है |

बतादें कि राजधानी में नालियों की साफ़- सफाई, निराश्रित पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, नये नल कनेक्शन और भवन अनुज्ञा की शिकायतें रायपुर कलेक्टर तक पहुंची है| इन शिकायतों को लेकर कलेक्टर गौरव कुमार ने नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के साथ जोन कमिश्नरों की समीक्षा बैठक ली| इस बैठक के दौरान दर्जनों प्रकरण लंबित मिले| इससे रायपुर कलेक्टर नाराज हुए और उन्होंने सभी जोन कमिश्नरों को सप्ताह में सोमवार और गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक लोगों की समस्याएं सुनने के लिए निर्देशित किया| उन्होंने कहा की जो भी शिकायतकर्ता अपनी समस्या लेकर आएंगे उनकी समस्या का समाधान तत्काल किया जाना चाहिए| ताकि लोगों में अफसरों के प्रति भरोसा और उनमें न्याय की उम्मीद जगे| इसके आलावा कलेक्टर ने कहा कि लोककल्याणकारी सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत कोई भी आवेदन लंबित नहीं होने चाहिए|

सफाई कार्य राजधानी के अनुरुप हो

कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने बैठक में जोन कमिश्नरों को निर्देशत किया की सफाई कार्य राजधानी शहर के अनुरूप पूर्ण गंभीरता से इया जाना चाहिए| साथ ही निर्धारित सफाई कामगारों की ड्यूटी पर शत प्रतिशत संख्या में उपस्थिति सुनिश्चित हो और सफाई कार्य की लगातार मॉनिटरिंग करें| इसके आलावा त्वरित निदान सुनिश्चित किया जाये और नये नल कनेक्शन, नक्शा स्वीकृति के लिए आमजनों को कार्यालय का चक्कर ना लगाना पड़े|

The post बैठक : सुबह से दोपहर 1 बजे तक लोगों की समस्याएं सुनने जोन कमिश्नरों को किया निर्देशित appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/07/meeting-zone-commissioners-were-directed-to-listen-to-peoples-problems-from-morning-to-1-pm/feed/ 0 848
आरोपियों के पास से नीलगाय का मांस, जीआई तार और कुल्हाड़ी जप्त https://shaharsatta.com/2025/01/07/nilgai-meat-gi-wire-and-axe-seized-from-the-accused/ https://shaharsatta.com/2025/01/07/nilgai-meat-gi-wire-and-axe-seized-from-the-accused/#respond Tue, 07 Jan 2025 13:54:13 +0000 https://shaharsatta.com/?p=845 छतवा गांव में नीलगाय का शिकार करने वाले 6 आरोपियों को वन विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार शहर सत्ता/बलरामपुर | छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के…

The post आरोपियों के पास से नीलगाय का मांस, जीआई तार और कुल्हाड़ी जप्त appeared first on शहर सत्ता.

]]>

छतवा गांव में नीलगाय का शिकार करने वाले 6 आरोपियों को वन विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार

शहर सत्ता/बलरामपुर | छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के छतवा गांव में नीलगाय का शिकार करने वाले 6 आरोपियों को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने जंगल में नीलगाय का शिकार विद्युत करंट लगाकर किया था। इस घटना में शामिल आरोपियों के पास से नीलगाय का मांस, GI तार और कुल्हाड़ी बरामद की गई है।

जानकारी के मुताबिक वन परिक्षेत्र रामानुजगंज के, छतवा गांव के जंगल में आरोपियों ने नीलगाय को फंसाने और शिकार करने के लिए जीआई तार का उपयोग किया। उन्होंने तार में विद्युत करंट प्रवाहित कर नीलगाय को मार डाले| वन विभाग को जब इसकी सूचना मिली, तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गये आरोपियों में लक्ष्मी प्रसाद, विश्वनाथ रवि (60), विश्वनाथ रवि (22), पन्ना लाल रवि (28), कन्हाई प्रसाद कुर्रे (47), विजय रवि (35) शामिल हैं|

फसल नुकसान से परेशान थे लोग

बताया जा रहा है कि नीलगाय ने गेहूं की फसल को नष्ट कर दिया था। फसल नुकसान से परेशान लोगों ने नीलगाय को मौत के घाट उतार दिया और मांस को अपने दोस्तों के साथ बांटकर खाया। रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के एसडीओ संतोष पांडे ने कहा कि आरोपियों ने नीलगाय को मारकर वन्य प्राणी संरक्षण नियम का उल्लंघन किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग अलर्ट है। आरोपियों से नील गाय की सिर और 30 किलो मांस भी जब्त किया गया है।

The post आरोपियों के पास से नीलगाय का मांस, जीआई तार और कुल्हाड़ी जप्त appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/07/nilgai-meat-gi-wire-and-axe-seized-from-the-accused/feed/ 0 845
अवैध अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर और अब ठेका लाइसेंस भी निलंबित https://shaharsatta.com/2025/01/07/bulldozer-run-on-illegal-encroachment-and-now-contract-license-also-suspended/ https://shaharsatta.com/2025/01/07/bulldozer-run-on-illegal-encroachment-and-now-contract-license-also-suspended/#respond Tue, 07 Jan 2025 10:41:37 +0000 https://shaharsatta.com/?p=832 शहर सत्ता \ रायपुर| जगदलपुर के तेजतर्रार पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में ठेकेदार के खिलाफ लगातार कार्यवाही चल रही है| ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को सभी विभागों से घेरा…

The post अवैध अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर और अब ठेका लाइसेंस भी निलंबित appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता \ रायपुर| जगदलपुर के तेजतर्रार पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में ठेकेदार के खिलाफ लगातार कार्यवाही चल रही है| ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को सभी विभागों से घेरा जा रहा है| वहीं मंगलवार को लोक निर्माण विभाग ने भी अपनी तरफ से हत्या के आरोपी बनाए गये सुरेश चंद्राकर के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है| लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार सुरेश की अ  वर्ग  ठेका लायसेंस को निलंबित कर दिया है|

बतादें कि मुख्य अभियंता लोकनिर्माण बस्तर परिक्षेत्र जगदलपुर ने आरोपी सुरेश चन्द्राकर की लाइसेंस को निलंबित करने की अनुशंशा की थी जिसके बाद यह कार्यवाही की गई है| बीते दिनों भी प्रशासन ने सुरेश चन्द्राकर की अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया था| सुरेश चंद्राकर ने सड़क निर्माण कार्य के दौरान रोड किनारे की जमीन पर कब्जा किया हुआ था जिसे जेसीबी और बुलडोजर के माध्यम से तोड़ा गया|

The post अवैध अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर और अब ठेका लाइसेंस भी निलंबित appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/07/bulldozer-run-on-illegal-encroachment-and-now-contract-license-also-suspended/feed/ 0 832
संगम स्थल से 750 मीटर दूर लक्ष्मण झूला और चौबे बांधा के बीच लगेगा राजिम मेला https://shaharsatta.com/2025/01/07/rajim-mela-will-be-held-between-laxman-jhula-and-chaubey-banda-750-meters-away-from-the-confluence-site/ https://shaharsatta.com/2025/01/07/rajim-mela-will-be-held-between-laxman-jhula-and-chaubey-banda-750-meters-away-from-the-confluence-site/#respond Tue, 07 Jan 2025 09:23:34 +0000 https://shaharsatta.com/?p=825 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने मेला स्थल में बदलाव करने दी अपनी सहमती शहर सत्ता \ रायपुर| राजिम कुंभ कल्प का आयोजन 12 फरवरी से 26 फरवरी तक होने…

The post संगम स्थल से 750 मीटर दूर लक्ष्मण झूला और चौबे बांधा के बीच लगेगा राजिम मेला appeared first on शहर सत्ता.

]]>

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने मेला स्थल में बदलाव करने दी अपनी सहमती

शहर सत्ता \ रायपुर| राजिम कुंभ कल्प का आयोजन 12 फरवरी से 26 फरवरी तक होने जा रहा है। इस बार राजिम कुंभ महोत्सव का मेला स्थल बदला जाएगा। दरअसल पिछले पांच सालों से मेला स्थल बदले जाने की मांग उठती रही है| हर साल मेला स्थल में बदलाव को लेकर विवाद होता आया है| साथ ही हर बार प्रशासनिक अमला पूर्व में चिन्हांकित नये मेला स्थल पर सही समय पर काम नहीं कर पाए थे| इस बार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने मेला स्थल में बदलाव करने को लेकर अपनी सहमती दे दी है|

जिला प्रशासन अनुसार मेला स्थल अब संगम स्थल में नहीं, बल्कि वहां से 750 मीटर दूर नये स्थान पर होगा|  इसके लिए चौबे बांधा लक्ष्मण झूला और चौबे बांधा के बीच अस्थाई सड़क जिला प्रशासन द्वारा बनाया जायेगा| गरियाबंद जिला प्रशासन और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। 

सीएम से मिली स्वीकृति 

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, राजिम कुंभ की तैयारियों को लेकर पिछले दिनों सीएम साय ने बैठक ली थी। बैठक के दौरान नए स्थल का प्रपोजल सीएम साय को दिखाया गया। सीएम साय ने भीड़ और व्यवस्थाओं को देखकर नई जगह पर सहमति दी। बैठक में सीएम ने राजिम कुंभ कल्प के आयोजन में शामिल सभी विभागों और प्रशासनिक अमले को आपस में समन्वय बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं के आने-जाने की व्यवस्था, सुरक्षा संबंधी उपाय और स्वच्छता के लिए विशेष ध्यान देने को कहा।

भूपेश सरकार में टलता रहा मेला स्थल  

लक्ष्मण झूला और चौबे बांधा के बीच मेला लगाने के लिए पूर्व में जगह निर्धारित हुई थी। इसकी मार्किंग भूपेश सरकार के कार्यकाल के दौरान 2021 में हुआ था। 2021 में यहां पर मेला लगाने का निर्देश भी जारी किया गया था, लेकिन प्रशासनिक कारणों की वजह से  तैयारियां पूरी नहीं हो पाई| इसके बाद राजिम मेला को नये स्थान में कराए जाने को लेकर टाल दिया गया|

The post संगम स्थल से 750 मीटर दूर लक्ष्मण झूला और चौबे बांधा के बीच लगेगा राजिम मेला appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/07/rajim-mela-will-be-held-between-laxman-jhula-and-chaubey-banda-750-meters-away-from-the-confluence-site/feed/ 0 825
चीन के तिब्बत प्रांत में आया भूकंप, 53 लोगों की मौत और 62 घायल https://shaharsatta.com/2025/01/07/earthquake-hits-chinas-tibet-province-53-people-killed-and-62-injured/ https://shaharsatta.com/2025/01/07/earthquake-hits-chinas-tibet-province-53-people-killed-and-62-injured/#respond Tue, 07 Jan 2025 07:27:21 +0000 https://shaharsatta.com/?p=807 भूकंप का असर नेपाल, भूटान सहित भारत के सिक्किम और उत्तराखंड में भी दिखा शहर सत्ता\नई दिल्ली| चीन के तिब्बत प्रांत में मंगलवार सुबह आए भूकंप से 53 लोगों की…

The post चीन के तिब्बत प्रांत में आया भूकंप, 53 लोगों की मौत और 62 घायल appeared first on शहर सत्ता.

]]>

भूकंप का असर नेपाल, भूटान सहित भारत के सिक्किम और उत्तराखंड में भी दिखा

शहर सत्ता\नई दिल्ली| चीन के तिब्बत प्रांत में मंगलवार सुबह आए भूकंप से 53 लोगों की मौत हो गई, जबकि 62 घायल हो गए। चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक रिपोर्ट के मुताबिक सुबह 9.05 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 6.30 बजे) आए इस भूकंप का केंद्र तिब्बत के शिजांग में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था।

 

भारत के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.1 थी। जबकि AP की एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन में भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई है। भूकंप का असर नेपाल, भूटान सहित भारत के सिक्किम और उत्तराखंड में भी दिखा। NCS ने बताया कि पहले भूकंप के तुरंत बाद इस क्षेत्र में दो और भूकंप आए। लोकल अधिकारी लगातार हालात का जायजा ले रहे हैं, इस वजह से हताहतों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

प्रभावित क्षेत्र में लेवल-3 इमरजेंसी घोषित

रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप के बाद बड़ी संख्या में लोग मलबे में फंस गए हैं। इन्हें रेस्क्यू किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्केट के अनुसार चीन की स्टेट काउंसिल ने भूकंप प्रभावित इलाके में टास्क फोर्स भेजी है और लेवल-3 इमरजेंसी घोषित कर दी है। लेवल-3 की इमरजेंसी तब डिक्लियर की जाती है जब दुर्घटना इतनी बड़ी हो कि लोकल एडमिनिस्ट्रेशन और स्टेट की सरकार उससे नहीं निपट सकती। ऐसे हालात में केंद्र सरकार अपनी तरफ से तत्काल मदद भेजती है।

नेपाल की राजधानी काठमांडू तक भूकंप का असर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लोकल अधिकारी भूकंप के नुकसान का आकलन करने के लिए इलाके के लोगों से संपर्क कर रहे हैं। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि 400 किमी दूर नेपाल की राजधानी काठमांडू में भी इसका असर महसूस किया गया।  आज का भूकंप पिछले 5 साल में 200 किलोमीटर के दायरे में दर्ज किया गया सबसे शक्तिशाली भूकंप था। भूकंप का सेंटर उस जगह पर मौजूद है जहां भारत और यूरेशियाई टेक्टोनिक प्लेट्स टकराती हैं। इन प्लेटों के टकराने से हिमालय के पर्वतों में ऊंची तरंग उठती हैं।

467 साल पहले भूकंप में 8.30 लाख लोगों की हुई थी मौत

सबसे जानलेवा भूकंप चीन में 1556 में आया था, जिसमें 8.30 लाख लोगों की मौत हुई थी। तीव्रता के लिहाज से अब तक का सबसे खतरनाक भूकंप चिली में 22 मई 1960 को आया था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 9.5 थी। इसकी वजह से आई सुनामी से दक्षिणी चिली, हवाई द्वीप, जापान, फिलीपींस, पूर्वी न्यूजीलैंड, दक्षिण-पूर्व ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में भयानक तबाही मची थी। इसमें 1655 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 3000 लोग घायल हुए थे।

The post चीन के तिब्बत प्रांत में आया भूकंप, 53 लोगों की मौत और 62 घायल appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/07/earthquake-hits-chinas-tibet-province-53-people-killed-and-62-injured/feed/ 0 807